Previous Year Reasoning Questions : SSC GD Constable 2022 [17/01/2023, 1st Shift]

Here we are providing previous year questions of  Reasoning section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 1st shift of 17th January.

1. विकल्पों में दिए गए गणितीय चिह्नों का कौन सा संयोजन निम्न समीकरण में * चिह्नों के स्थान पर क्रमिक रूप से आकर समीकरण को संतुलित करेगा?

200 * 2 * 10 * 8 * 40 * 20

2. एक कागज को नीचे दिखाए अनुसार मोड़ा और काटा गया है। कागज की तह खुलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

3. ‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’
‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B का पति है’
‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’
‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’

यदि D + E + F – G × H ÷ I – J है, तो निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?

4. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्‍या दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?

1, 4, 27, ?, 3125  

5. उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है और छठी संख्या पांचवीं संख्या से संबंधित है।

4 : 74 :: 6 : ? :: 7 : 353

6. निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?

5, 8, ?, 23, 35, 50, 68

7. उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।

महाराष्‍ट्र : मुंबई :: पश्‍चिम बंगाल : ?

(शब्दों को अर्थ पूर्ण शब्दों के रूप में मानना है, और उन्हें शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं करना है।) 

8. एक निश्चित कूट भाषा में, 'NATION' को ‘MZGRLM’ के रूप में लिखा जाता है और 'PRINTS' को 'KIRMGH' के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में 'BOTTLE' को कैसे लिखा जाएगा?

9. उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को अर्थ पूर्ण शब्दों के रूप में मानना है और उन्हें शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं करना है।)

चिकित्सक : अस्पताल :: खगोल विज्ञानी : ?

10. तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। यह मानते हुए कि कथनों में दी गयी जानकारी सही है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न लगे, निर्णय करें कि दिया गया कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है/करते हैं?

कथन: 

  • सभी गाय स्तनधारी हैं।
  • सभी गधे स्तनधारी हैं।
  • सभी स्तनधारी जानवर हैं।

निष्कर्ष: 

  1. सभी गधे जानवर हैं।
  2. सभी जानवर गधे हैं।
  3. कुछ गाय गधे हैं।

11. कौन सा विकल्प नीचे दिए गए शब्दों के उस क्रम को निरूपित करता है जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं?

  1. FLOWER
  2. FLETCHER
  3. FLORIST
  4. FILTER
  5. FLEUR

12. एक निश्चित कूट भाषा में ‘TEACHER’ शब्द को ‘RCYAFCP’ लिखा जाता है। ‘SCHOOL’  शब्द को ‘QAFMMJ’ लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘SUBJECT’ शब्द को कैसे लिखा जाएगा?

13. सात व्यक्ति P, Q, R, S, T, U और V एक दूसरे के बगल में एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं (किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। U, V के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। R, V के बाईं ओर पांचवें स्थान पर बैठा है। R, P और T के ठीक बगल में बैठा है। S, R के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। Q के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?

14. कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को पूर्ण करेगा?

EMRT, ?, IGVN, KDXK, MAZH

15. निम्नलिखित में से कौन-सा पद दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

SDR, XHU, CLX, ?, MTD, RXG

16. आठ व्यक्ति - D, E, G, H, K, L, S और T एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। E पंक्ति के बाएं सिरे से दूसरे स्थान पर बैठा है। H और E के बीच कोई नहीं बैठा है। G, H के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। K, G के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। K और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। L, S के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। S और T के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं? 

17. दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित करेगी। 

 

18. नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिन्हों को परस्पर बदलना चाहिए?
63 + 5 ÷ 35 - 7 × 21 = 23 

19. A और B बहने है. R और S भाई है. A की बेटी R की बहन है. B का S से क्या संबंध है?

20. विजय कहता है कि " आनंद की माता, मेरि माता की एक मात्र पुत्री है." आनंद विजय से किस प्रकार से सम्बंधित है?


 

  SSC GD Constable Practice Set [Subject Wise]