Previous Year Reasoning Questions : SSC GD Constable 2022 [11/01/2023, 1st Shift]

Here we are providing previous year questions of  Reasoning section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 1st shift of 11th January.

1. यदि दर्पण को 'PQ' पर रखा जाए जैसा की नीचे दिखाया गया है, तो दिये गए अक्षर संयोजन का सही दर्पण प्रतिबिम्ब  कौन-सा होगा?

2. ‘A + B’ का अर्थ है 'B, A का भाई है'
‘A – B’ का अर्थ है 'B, A की बहन है'
‘A % B’ का अर्थ है 'B, A की पुत्री है'
‘A & B’ का अर्थ है 'B, A की पत्‍नी है'

यदि A & B % C + D – E है, तो E, A से किस प्रकार संबंधित है?

3. उस आकृति का चयन कीजिए, जो नीचे दी गई शृंखला में आगे आएगी। 

4. एक निश्चित कूट भाषा में 'SLOWLY' को 'TMNXMZ' और 'FRIEND' को 'GSHDOE' लिखा जाता है। उसी भाषा में 'BORING' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

5. किस विकल्प में निम्नलिखित शब्दों का वह क्रम दिया गया है, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्द कोश में आते
हैं?

  1. kind
  2. kite
  3. knit
  4. king
  5. kindle

6. तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्धारित करें कि कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करतेहैं।

कथन:

  • सभी बैग रबर हैं।
  • कुछ रबर कुर्सियां हैं।
  • सभी कुर्सियां मेज हैं।

निष्कर्ष:

  1. . कुछ रबर बैग हैं।
  2. कुछ कुर्सियां रबर हैं।
  3. कुछ कुर्सियां मेज हैं।

 

7. एक निश्चित कूट भाषा में, 'GHOST' को 'JCRNW' और 'FIRED' को 'IDUZG' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'RIFLE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

8. सात मित्र एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। T, K और U के ठीक
बगल में बैठा है। S, K के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। W, U और M के ठीक बगल में है। K के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

9. उस विकल्‍प का चयन कीजिए जो पांचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

PAE : HCQ :: ESH: KUF :: FDN : ?

10. निम्न श्रंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी?

6, 24, 60, 120, ?

11. नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो गणितीय चिन्हों को परस्पर
बदलना चाहिए?

144 - 12 + 18 × 6 ÷ 24 = 96

12. कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को पूर्ण करेगा?

XCMQ, YDNR, ?, AFPT, BGQU

13. उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले
शब्द से संबंधित है। (शब्दों को अर्थ पूर्ण शब्दों के रूप में मानना है और उन्हें शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं करना है।)

चील : पंजा :: घोड़ा : ?

14. कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को पूर्ण करेगा?

QJKE, SHIG, UFGI, ?, YBCM

15. एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियों को दर्शाया गया है। '2' दर्शाने वाले फ़लक के विपरीत फ़लक की संख्या ज्ञात कीजिए। 

16. गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन करे जिसे क्रमिक रूप से * चिह्नों के स्थान पर रखने से दिया
गया समीकरण संतुलित हो जाएगा।

10 * 18 * 19 * 2 * 1 * 217

17. उस समुच्च्य का चयन करें, जिसकी संख्याओं के बीच ठीक वही संबंध है, जो संबंध निम्नांकित समुच्चयों की संख्याओं में हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्णसंख्याओं पर ही गणितीय संक्रियाएँ की जानी चाहिए। जैसे 13 - मान लीजिए 13 पर गणितीय संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़कर और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(11, 78, 15)
(12, 90, 18)

18. निम्न में से कौन सी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर आएगी?

62498, 61874, ?, 60644, 60038, 59438

19. वह विकल्प चित्र चुनिए, जो प्रस्तुत चित्र में अंतर्निहित है। (घुमाना अनुमन्य नहीं है)

20. छ: व्यक्ति U, V, W, X, Y और Z वृत्त बनाके केंद्र से विपरीत दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। U, Y के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। W, U के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। W, V के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। Z, U के बगल में नहीं बैठा है। W और Y के बीच में कौन बैठा है?


 

  SSC GD Constable Practice Set [Subject Wise]