Previous Year Reasoning Questions : SSC GD Constable 2022 [11/01/2023, 4th Shift]

Here we are providing previous year questions of  Reasoning section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 4th shift of 11th January.

1. उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

DOWN: VKCL:: ARMY: YHMA :: HOME:?

2. एक निश्चित कूट भाषा में, BRAVE को 48 के रूप में कूटबद्ध किया जाता और SPEAR को 59 के रूप में कूट बद्ध किया जाता है। उसी भाषा में VICTOR को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?

3. दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का स्थान ले सकती है। 

4. छ: मित्र (P, Q, R, S, T और U) एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। P, U के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। R, Q के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। S और R, दोनों ही P के ठीक बगल में हैं। Q और P के बीच में कौन बैठा है?

5. एक निश्चित कूट भाषा में 'TRAVEL' को '156' के रूप में लिखा जाता है, 'PERSON' को '174' के रूप में लिखा जाता है, तो उसी भाषा में 'ALMOND' को किस प्रकार से लिखा जाएगा?

6. एक कागज को मोड़ने का क्रम और मुड़े हुए कागज को काटने का तरीका नीचे दर्शाया गया है। उस आकृति का चयन करें जो कागज को खोले जाने पर उसके खुले रूप से सबसे अधिक मिलती-जुलती है। 

7. किस विकल्प में निम्नलिखित शब्दों का वह क्रम दिया गया है, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं?

  1. Bread
  2. Brain
  3. Break
  4. Broom
  5. Bridge

8. छ: उम्मीदवार - आनंद, बालू, चरण, दिनेश, इमरान और फरहाद, एक सामूहिक चर्चा के लिए किसी
वृत्ताकार मेज पर मेज के केंद्र की ओर मुख करके एक दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं। दिनेश, इमरान
और बालू के ठीक बगल में बैठा है, जबकि चरण, आनंद और फरहाद के ठीक बगल में बैठा है। यदि
फरहाद, बालूके दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है, तो दिनेश के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?

9. दिए गए समीकरण में % चिह्नों को क्रमिक रूप से बदलने और समीकरण को संतुलित करने के लिए
निम्‍नलिखित विकल्‍पों में से गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए।

48 % 12 % 5 % 5 % 4

10. दर्पण को नीचे दिये गए चित्र के अनुसार MN पर रखे जाने पर दी गई आकृति का दर्पण में निर्मित सही प्रतिविम्ब चयनित कीजिए। 

11. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?

23, 24, 50, 153, ? 

12. उस विकल्प का चयन कीजिए, जो प्रस्तुत आकृति में अंतर्निहित है। (घुमाने अनुमन्य नहीं है)

13. उस समुच्चय का चयन करें, जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं, जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं। 

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर ही गणितीय संक्रियाएँ की जानी चाहिए। जैसे 13 - मान लीजिए 13 पर गणितीय संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़कर और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(11, 20, 341)
(25, 33, 638)

14. कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को पूर्ण करेगा?

AKED, ENGE, ?, MTKG, QWMH

15. निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्‍थान पर आएगी?

50, 60, 51, 62, 54, 66, 59, 72, ? 

16. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

XEJT, UHMQ, ?, ONSK, LQVH

17. उस विकल्प का चयन कीजिए, जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा
अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

EXPLAIN : AEILNPX :: MEDICAL : AEICDLM :: PRIVACY : ?

18. इस प्रश्न में तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/अनुसरण करते हैं।

कथन: 

  • सभी नोटबुक गुलाबी हैं।
  • सभी गुलाबी शर्ट हैं।
  • कुछ शर्ट ट्राउजर हैं।

निष्कर्ष:

  1. . सभी ट्राउजर नोटबुक हैं।
  2. कुछ ट्राउजर गुलाबी हैं।

19. A # B का अर्थ है 'A, B का भाई है'
A @ B का अर्थ है 'A, B की पुत्री है'
A & B का अर्थ है 'A, B का पति है'
A % B का अर्थ है 'A, B की पत्नी है'
A * B का अर्थ है 'A, B का पुत्र है' 

यदि M*G@K@B%A*W है, तो A, G से किस प्रकार संबंधित है?

20. नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिन्हों को परस्पर बदलना
चाहिए? 

112 - 14 ÷ 40 + 8 × 12 = 64


 

  SSC GD Constable Practice Set [Subject Wise]