Previous Year Reasoning Questions : SSC GD Constable 2022 [13/01/2023, 1st Shift]

Here we are providing previous year questions of  Reasoning section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 1st shift of 13th January.

1. नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो गणितीय चिह्नों को परस्पर
बदलना चाहिए?

45 + 3 ÷ 27 - 9 × 18 = 14

 

2. एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियों को दर्शाया गया है जिस पर लाल, नीला, गुलाबी, हरा,सफ़ेद और काला रंग है। 'हरा' दर्शाने वाले फलक के विपरीत फ़लक पर स्थित रंग ज्ञात कीजिए। 

3.  एक निश्चित कूट भाषा में,
‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’,
‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’,
‘A x B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’,
‘A & B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’ और
‘A @ B’ का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’।

यदि N x P @ Q – L x M & G है, तो G का N से क्या संबंध है?

4. दिए गए संयोजन की सही दर्पण छवि का चयन करें जब दर्पण को 'PQ' पर रखा जाता है जैसा कि नीचे दिखाया गया है।

5. उस विकल्प  का चयन करें जो दी गई आकृति में अंतर्निहित है। (घुमाने कि अनुमति नहीं है।)

 

6. दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्न शृंखला में प्रश्‍न-चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है।

TDKV, MWOZ, FPSD, ? , RBAL

7. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर नीचे दी गई अक्षर शृंखला में प्रश्‍न-चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को पूर्णकरेगा?

D, B, X, R, J, ?

8. किस विकल्प में निम्नलिखित शब्दों का वह क्रम दिया गया है, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते
हैं?

  1. Tasty
  2. Tackle
  3. Tamarind
  4. Tadpole
  5. Tagline

9. एक कूट भाषा में 'DEVOTE' को '71' लिखा जाता है और 'DIALECT' को '54' लिखा जाता है। उसी भाषा में 'DIESEL' को कैसे लिखा जाएगा?

10. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) का स्थान लेगी?

2, ?, 10, 14, 18, 22, 26, 30

11. नीचे दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिन्हों को गणितीय रूप से परस्पर बदलना
चाहिए?

35 + 21 – 168 ÷ 28 × 7 = 154

12. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

40, 40, ?, 58, 76, 100, 130

13. यदि शृंखला जारी रखनी है तो कौन-सी आकृति प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आएगी। 

14. छ: व्यक्ति J, K, L, M, N और O एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। O और N पंक्ति के अंतिम सिरों पर बैठे हैं। K के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति हैं, और J के बाईं ओर केवल तीन व्यक्ति हैं। O, K के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। M, J और N के मध्य में बैठा है। O और K के मध्य में कौन बैठा है?

15. छ: विद्यार्थी एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। मार्शल, सैंड्रा के बाईं
ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। कैरल, सैंड्रा के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। शशि, सैंड्रा और कैरल के ठीक बगल में है। साहिल, सैंड्रा के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। जेड, कैरल के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। मार्शल और कैरल के बीच में कौन बैठा है?

16. उस विकल्प का चयन करें, जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
(शब्दों को अर्थ पूर्ण शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और इन्हें शब्द में अक्षरों की संख्या / व्यंजनों की संख्या / स्वरों की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबद्ध नहीं किया जाना चाहिए।)

कविता : कवि :: जूते : ?

17. उस विकल्प का चयन करें जो चौथे पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार पहला पद दूसरे पद से
और पांचवां पद छठे पद से संबंधित है।

18 : 30 :: ? : 66 :: 54 : 102

18. किसी निश्चित कोड भाषा में BANTER को ‘EZQSHQ’ के रूप में लिखा गया है और HAVEN को
‘KZYDQ’ के रूप में लिखा गया है। उसी कोड भाषा में ADVENT को किस प्रकार लिखा जाएगा?

19. 'प्रवाह' का जो संबंध 'स्थिर' से है, वही संबंध 'पतन' का '_____' से है।

(शब्दों को अर्थ पूर्ण शब्दों के रूप में मानना है और उन्हें शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के
आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं करना है।)

 

20. तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप सेज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्धारित करें कि कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

कथन: 

  • सभी ट्यूब पाइप हैं।
  • सभी स्विच पाइप हैं।
  • सभी पाइप बोर्ड हैं।

निष्कर्ष: 

  1. सभी स्विच बोर्ड हैं।
  2. सभी बोर्ड ट्यूब हैं।
  3. कुछ बोर्ड स्विच हैं।


 

  SSC GD Constable Practice Set [Subject Wise]