Previous Year Reasoning Questions : SSC GD Constable 2022 [13/01/2023, 4th Shift]

Here we are providing previous year questions of  Reasoning section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 4th shift of 13th January.

1. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MANTLE’ को ‘JZKGIV’ और ‘TINKER’ को ‘QRKPBI’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘DERIVE’ को किस प्रकार से लिखा जाएगा?

2. दिए गए विकल्प में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का स्थान ले सकती है। 

 

3. एक कागज को मोड़ने का क्रम और मुड़े हुए कागज को काटने का तरीका नीचे दर्शाया गया है। उस आकृति का चयन करें जो कागज को खोले जाने पर उसके खुले रूप से सबसे अधिक मिलती-जुलती है। 

4. छ: विद्यार्थी एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। शर्ली, लीना के दाईं
ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। डिआना, शर्ली के दाईं ओर पाँचवें स्थान पर बैठी है। वॉयलेट, डिआना के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। अब्दुल, डिआना के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। विक्रम, लीना के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। विक्रम और डिआना के बीच में कौन बैठा है?

5. गणितीय चिह्नों के उस सही संयोजन का चयन कीजिए जिसे (*) चिह्नों के स्थान पर क्रमानुसार रखने पर दिया गया समीकरण संतुलित हो जाएगा।

30 * 2 * 20 * 13 * 67

6. दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिविम्ब का चयन करें जब दर्पण को MN पर रखा जाए जैसा कि नीचे दर्शाया गया  है। 

7. उस विकल्प का चयन करें, जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।

(शब्दों को अर्थ पूर्णअँग्रेजी/हिंदी शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और इन्हें शब्द में अक्षरों की संख्या / व्यंजनों की संख्या / स्वरों की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबद्ध नहीं किया जाना चाहिए।)

पेंटर : ब्रश :: माली : ? 

8. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

589, 588, 583, ?, 433, -192 

9. एक निश्चित कूट भाषा में,
‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’,
‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’,
‘A x B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ और
‘A & B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’

यदि T + Q – R x H & G है तो, T का G से क्या संबंध है?

10. नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिन्हों को परस्पर बदलना
चाहिए?

54 × 6 – 36 ÷ 12 + 27 = 24

11. सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। A बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। A और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं, और D, A के ठीक बगल में है। B, D के ठीक बगल में है, और E, C के ठीक बगल में नहीं है। C के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?

12. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?

0, 6, 24, 60, 120, ?

13. उस विकल्प आकृति का चयन करें जो दी गई आकृति में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है।)

14. किस विकल्प में निम्नलिखित शब्दों का वह क्रम दिया गया है, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं? 

  1. naughty
  2. natural
  3. national
  4. nagging
  5. napping

15. कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को पूर्ण करेगा?

DKLX, EMOU, FORR, ?, HSXL

16. तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्धारित करें कि कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

कथन: 

  • सभी बिस्तर टेबल हैं।
  • सभी खाट टेबल हैं।
  • सभी टेबल नल हैं।

निष्कर्ष:

  1. सभी खाट नल हैं।
  2. कुछ नल बिस्तर हैं।
  3. कुछ नल खाट हैं।

17. उस विकल्प का चयन करें जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है और छठवीं संख्या पाँचवीं संख्या से संबंधित है।

7 : 1000 :: 4 : ? :: 12 : 3375

18. उस विकल्प का चयन करें जो पाँचवें पद से उसी तरह से संबंधित है, जिस तरह से दूसरा पद पहले पद से संबंधित है और चौथा पद तीसरे पद से संबंधित है।

SECURITY : 19ECURIT25 :: ENHANCED : 5NHANCE4 :: USAGE : ?

19. एक कूट भाषा में 'dark colors' को 'yu nu', 'days are bright' को 'wu tu ku', 'nights are dark' को 'ku nu pu', 'paint bright' को 'wu ru' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। शब्द 'paint' के लिए कूट क्या होगा?

20. दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्न शृंखला में प्रश्‍न-चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है।

YCLE, DWQJ, IQVO, ?, SEFY


 

  SSC GD Constable Practice Set [Subject Wise]