Previous Year Reasoning Questions : SSC GD Constable 2022 [16/01/2023, 1st Shift]

Here we are providing previous year questions of  Reasoning section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 1st shift of 16th January.

1. निम्नलिखित में से कौन-सा पद दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

BGR, CIV, ELZ, HPD, LUH, ?

2. सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। A बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। A और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं, और D, A के ठीक बगल में है। B, D के ठीक बगल में है, और E, C के ठीक बगल में नहीं है। अंतिम बाएं सिरे पर कौन बैठा है?

3. एक कागज को नीचे दिखाए अनुसार मोड़ा और काटा गया है। कागज की तह खुलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

4. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प नीचे दिए गए शब्दों के उस क्रम को निरूपित करता हैजिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्द कोश में आते हैं?

  1. Glob
  2. Globule
  3. Global
  4. Globe
  5. Gloom

5. नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिन्हों को परस्पर बदलना चाहिए?

48 + 36 - 81 × 9 ÷ 2 = 66

6. विकल्पों में दिए गए गणितीय चिह्नों का कौन सा संयोजन निम्न समीकरण में * चिह्नों के स्थान पर क्रमिक रूप से आकर समीकरण को संतुलित करेगा?

11 * 10 * 10 * 240 * 2

7. उस विकल्प का चयन करें जो तिसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दुसरा पद पहले पद से और छठा पद पांचवे पद से संबंधित है।

13 : 225 :: 16 : ? :: 17 : 361

8. निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्‍थान पर आएगी?

10, 11, 15, 42, 58, 183,?

9. दी गयी आकृति के सही दर्पण प्रतिविम्ब का चयन करें जब दर्पण को MN पर रखा जाए जैसा कि नीचे दर्शाया गया है। 

10. निम्नलिखित आकृति शृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सी आकृति आएगी। 

11. एक निश्चित कूट भाषा में ‘BARK’ शब्द को आंकिक तरीके से 5132 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। ‘BEND’ शब्द को आंकिक तरीके से 5749 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘BEARD’ शब्द को आंकिक तरीके से किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?

12. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

DHVY, GKSV, ?, MQMP, PTJM

13. तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्धारित करेंकि कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

कथन: 

  • सभी तने पत्ते हैं।
  • सभी फल पत्ते हैं।
  • सभी पत्ते ट्रंक हैं।

निष्कर्ष: 

  1. सभी फल ट्रंक हैं।
  2. सभी ट्रंक तने हैं।
  3. कुछ ट्रंक फल हैं।

14. छ: विद्यार्थी एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। F, A के ठीक बगल में है। D, E के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। B, E के ठीक बगल में है, और C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। F, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, E के ठीक बगल में नहीं है। E के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?

15. दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

83, 299, 424, 488, ?

16. उस विकल्प का चयन कीजिए, जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से और चौथा पद तीसरे पद से संबंधित है।

BIND : FFKH :: ROMP : VLJT :: SPUN : ?

17. उस विकल्प का चयन करें, जो पांचवे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है, और चौथा अक्षर-समूह तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

QPON : RRRR :: IJGK : JLJO :: PKON : ?

18. निम्न विकल्पों में से उस उत्तर आकृति का चयन करें जिसमें नीचे दी गई प्रश्न आकृति निहित है (आकृति घुमाने की अनुमति नहीं हैं।)

19. किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘grasshopper ant’ को, ‘ja do’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘seed blade’ को, ‘ju fo’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘blade ant’ को, ‘fo do’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘grasshopper seed’ को, ‘ja ju’ के रूप में कूट बद्ध किया जाता है। ‘blade’ का कूट क्या है?

20. एक फोटो को देखते हुए अंजलि ने कहा "वह मेरे पिता का इकलौता बेटा है।" फोटो में दिख रहे व्यक्ति का अंजलि से क्या संबंध है?


 

  SSC GD Constable Practice Set [Subject Wise]