Previous Year Reasoning Questions : SSC GD Constable 2022 [16/01/2023, 4th Shift]

Here we are providing previous year questions of  Reasoning section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 4th shift of 16th January.

1. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

YSEA, WQGC, UOIE, ?, QKMI

2. एक निश्चित कूट भाषा में, 'STORK' को 'URROO' के रूप में लिखा जाता है और 'ASHES' को 'CQKBW' के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में 'BUNKE' को कैसे लिखा जाएगा?

3. यदि शृंखला जारी रखनी है तो कौन-सी आकृति प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आएगी?

4. उस विकल्प का चयन करें, जो पांचवे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है, और चौथा अक्षर-समूह तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

LEAP : KFZQ :: CLOS : BMNT :: EJOT : ?

5. X और Z बहनें हैं। Y, Z का भाई है। S, Z की बेटी है। T, S का भाई है। T, U सेविवाहित है। Y, S से किस प्रकार संबंधित है?

6. दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए विकल्पों में दी गई किन दो संख्याओं (अंकों को नहीं) को परस्पर बदलना होगा? 

158 − 64 × 6 ÷ 2 = 4 × 15 ÷ 3

7. निम्न विकल्पों में से उस उत्तर आकृति का चयन करें जिसमें नीचे दी गई प्रश्न आकृति निहित है। (आकृति घुमाने की अनुमति नहीं है)

 

8. दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

784, 568, 443, ?, 352

9. एक निश्‍चित कूट भाषा में, 'LEAF' को 'EZDK' के रूप में लिखा जाता है और 'PLANT' को 'SMZKO' के रूप में लिखा जाता है, उसी भाषा में 'FLOWER' को कैसे लिखा जाएगा?

10. उस विकल्प का चयन करें, जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।

46 : 11 :: 30 : 7 :: 50 : ?

11. पांच व्यक्ति A, B, C, D और E एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। A, C के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। A और E के बीच में केवल C बैठा है। B, E के दाईं ओर बैठा है। D, B के दाईं ओर बैठा है। पंक्ति के अंतिम बाएं सिरे पर कौन बैठा है?

12. दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिविम्ब का चयन करें जब दर्पण को MN पर रखा जाए जैसा कि नीचे दर्शाया गया है। 

13. किस विकल्प में निम्नलिखित शब्दों का वह क्रम दिया गया है, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं?

  1. dream
  2. drown
  3. drone
  4. dropped
  5. drama

14. नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिन्हों को परस्पर बदलना चाहिए?

72 - 36 × 4 ÷ 6 + 24 = 42

15. तीन कथनों के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय करें कि कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/ हैं।

कथन:

  • कुछ ट्रेन बस हैं।
  • कोई भी बस कार नहीं है।
  • कुछ कार बाइक हैं।

निष्‍कर्ष: 

  1. कुछ बाइक कार हैं।
  2. कुछ बाइक ट्रेन हैं।

16. कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को पूर्ण करेगा?

ABDG, DEGJ, ? , JKMP, MNPS

17. उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को अर्थ पूर्ण शब्दों के रूप में मानना है और उन्हें शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं करना है।)

प्रतिरोध : ओम :: ऊर्जा : ?

18. एक ही पासे कि तीन अलग-अलग स्थितियां दर्शाई गई है। 3 दर्शाने वाले फ़लक के विपरीत फ़लक पर संख्या ज्ञात करें। 

19. निम्न में से कौन सी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर आएगी?

8, 17, 36, ?, 154

20. छ: विद्यार्थी एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। F, A के ठीक बगल में है। D, E के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। B, E के ठीक बगल में है, और C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। F, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, E के ठीक बगल में नहीं है। D और E के बीच में कौन बैठा है?


 

  SSC GD Constable Practice Set [Subject Wise]