SSC GD 2024 Exam Analysis : 20 February All Shift Questions : 20 फरवरी को एसएससी जीडी परीक्षा में पूछे गये सभी प्रश्न

SSC GD 2024 20 February All Shift Questions : एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। यहाँ पर हम आपके लिए 20 फरवरी के सभी शिफ्ट के प्रश्न लेकर आये हैं। यहाँ पर आपको SSC GD Exam Analysis 2024 को उपलब्ध करवाया गया है। अगर आपकी भी परिक्षा आने वाले दिनों में है तो इन प्रश्नों को जरुर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।(SSC GD Exam 20 Feb 2024 All Shift Questions with Answer)

 

SSC GD 2024 20 February All Shift Questions

एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। पेपर चार शिफ्ट में होने है नीचे हमने आपको टेबल के माध्यम से सभी शिफ्ट की टाइमिंग बताई है। इस लेख में आपको प्रत्येक शिफ्ट में आए हुए प्रश्न जोकि विध्यार्थियों के माध्यम से बताए गए होंगे आप तक लेकर आएंगे जिससे आपको अपनी परीक्षा में मदत जरूर मिलेगी। शिफ्ट पूरा होने के बाद जल्द से जल्द अपडेट किया जाएगा।

SSC GD Constable All Shift Timing
Shift I 9:00 am – 10:00 am
Shift II 11:45 am – 12.45 pm
Shift III 2:30 pm – 3:30 pm
Shift IV 5.15 pm – 6.15 pm

SSC GD 2024 20 February 1st Shift Questions

प्रश्न. मोहिनीअट्टम नृत्य कहा का है। 
उत्तर- केरल के इस नृत्य रूप की संरचना त्रावणकोर राजाओं महाराजा कार्तिक तिरुनल और उसके उत्तराधिकारी महाराजा स्वाति तिरुनल (18वीं-19वीं शताब्दी ईसवी) द्वारा आजकल के शास्त्रीय स्वरूप में की गई थी । ”मोहिनीअट्टम” की लोकप्रियता 20वीं शताब्दी के प्रारम्भिक दशकों में आजकल के त्रिचुर और पालघाट जिलों को मिलाकर क्षेत्र तक सीमित थी ।

नृत्य से संबन्धित आने वाले प्रश्न यहाँ देखेंAll 95 Questions of Classical & Folk Dance

प्रश्न. पानीपत का द्वितीय युद्ध कब और किसके बीच हुआ
उत्तर- पानीपत का दूसरा युद्ध 5 नवम्बर 1556 को उत्तर भारत के हिंदू शासक सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (लोकप्रिय नाम- हेमू ) और अकबर की सेना के बीच पानीपत के मैदान में लड़ा गया था। अकबर के सेनापति खान जमान और बैरम खान के लिए यह एक निर्णायक जीत थी।

प्रश्न. समान नागरिक संहिता कौन सा अनुच्छेद है?
उत्तर- ‘समान नागरिक संहिता’ शब्द का भारतीय संविधान के भाग 4, अनुच्छेद 44 में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। अनुच्छेद 44 कहता है, “राज्य पूरे भारत में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा।”

प्रश्न. भाखड़ा नांगल बांध किस नदी पर स्थित है?
उत्तर- भाखड़ा नांगल बांध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर बनाया गया है। यह 856 फीट ऊंचे टिहरी बांध के बाद भारत का दूसरा सबसे ऊंचा बांध है।

प्रश्न. प्रधान मंत्री जन धन योजना कब शुरू हुई
उत्तर- प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) ने सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के नौ वर्ष पूरे कर लिये हैं। इसे 28 अगस्त, 2014 को लॉन्च किया गया था और यह कमज़ोर एवं आर्थिक रूप से वंचित वर्गों को सस्ती वित्तीय सेवाएँ प्रदान करने के लिये वित्त मंत्रालय के नेतृत्व में विश्व स्तर पर सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहलों में से एक है।

प्रश्न. कांग्रेस के पहले अधिवेशन में कितने लोग शामिल हुए?
उत्तर- इसके संस्थापक महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) ए ओ ह्यूम थे जिन्होंने कलकत्ते के व्योमेश चन्द्र बनर्जी को अध्यक्ष नियुक्त किया था।

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ 28 दिसम्बर 1885 को बम्बई (मुम्बई) के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी।

प्रश्न.  भारत के आजादी के समय म्यांमार का राष्ट्रपति कौन था?
उत्तर- म्यामांर के प्रथम राष्ट्रपति का नाम Aung San Suu Kyi था।

प्रश्न. अलखनन्दा नदी का उद्गम स्थान?
उत्तर- अलकनंदा नदी गंगा की स्रोत धारा है। अलकनंदा से जुड़ने वाली पांच सहायक नदियाँ धौलीगंगा, नंदाकिनी, पिंडर, मंदाकिनी और भागीरथी हैं। अलकनंदा अन्य नदियों के साथ विभिन्न संगम बनाती है इसे प्रयाग कहा जाता है। देवप्रयाग- अलकनंदा भागीरथी नदी से मिलती है और यह गंगा बन जाती है।

नदी से संबन्धित सारे प्रश्न यहाँ देखेंSSC GD Constable Most Important River Questions

प्रश्न. 10वें सिख गुरु कौन थे? 
उत्तर- गुरु गोविंद सिंह

प्रश्न. हाइकोर्ट रिट किस अनुच्छेद में जारी करता है?
उत्तर- अनुच्छेद 32 भारत के सुप्रीम कोर्ट को रिट जारी करने का अधिकार देता है। अनुच्छेद 226 उच्च न्यायालयों को रिट जारी करने का अधिकार देता है।

प्रश्न. अभिक्रिया से संबन्धित एक प्रश्न
उत्तर-

प्रश्न. सदिश अदिश राशि में क्या अंतर है?
उत्तर- जिस भौतिक राशि में मात्रा (परिमाण) तथा दिशा दोनो निहित होते हैं उन्हें सदिश राशि कहते हैं। सदिश राशियों के उदाहरण हैं – वेग, बल, संवेग इत्यादि। जिन राशियों में केवल परिमाण होता है उन्हें अदिश राशि कहते हैं, जैसे – चाल, दूरी, द्रव्यमान, आयतन, ताप, समय इत्यादि।

प्रश्न. हम्पी नृत्य उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर- हम्पी, जिसे हम्पी में स्मारकों के समूह के रूप में भी जाना जाता है, एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है जो तुंगभद्रा नदी के तट पर पूर्व-मध्य कर्नाटक में स्थित है।

त्योहार से संबन्धित SSC GD परीक्षा में आने वाले प्रश्नSSC GD Constable Most Important Festival Questions

प्रश्न. यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची शांतिनिकेतन किस नंबर पर है?
उत्तर-यह भारत का 41वां विश्व धरोहर स्थल है और भारत विश्व धरोहर सूची में छठे स्थान पर है।

प्रश्न. भारत के संविधान में राज्य के नीति निर्देशक तत्व किस देश की संविधान से लिया गया है। 
उत्तर- राज्य के नीति निर्देशक तत्व (directive principles of state policy) जनतांत्रिक संवैधानिक विकास के नवीनतम तत्व हैं। सबसे पहले ये आयरलैंड (Ireland) के संविधान मे लागू किये गये थे।

प्रश्न.अमेरिका में कुल कितने राज्य हैं?
उत्तर- अमेरिकी राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका के घटक एक राजनीतिक इकाई है। कुल मिलाकर 50 राज्य हैं जो एक-दूसरे के साथ मिलकर बंधे हुए हैं।

प्रश्न. लेंस से संबन्धित एक प्रश्न
उत्तर- 

  • एक उत्तल लेंस वास्तविक और आभासी दोनों प्रकार की छवियों का उत्पादन करता है।
  • उत्तल लेंस वस्तु के आकार की तुलना में एक छवि के बराबर, बड़ा और छोटा उत्पादन कर सकता है।
  • एक अवतल लेंस हमेशा वस्तु के आकार की तुलना में छोटी छवि बनाता है।

प्रश्न. रंगास्वामी कप किस खेल से संबंधित है?
उत्तर.
हॉकी

  • सिंधिया कप – हॉकी
  • ध्यानचंद कप – हॉकी
  • आगा खाँ कप – हॉकी

प्रश्न. बिरजू महाराज किस घराने से संबंधित हैं?
उत्तर. 
लखनऊ घराना (कालका – बिंदादीन घराना)

प्रश्न. लोकसभा एवं राज्यसभा में महिलाओं को कितने प्रतिशत आरक्षण दिया गया है?
उत्तर. 

प्रश्न. पहली गायक/गायिका कौन है जिसे भारत रत्न अवॉर्ड मिला?
उत्तर. 

प्रश्न. सबसे पुरानी लिपि कौनसी है
उत्तर. सिंधु लिपि


20 February 2nd Shift Questions

प्रश्न. 2011 जनगणना के अनुसार किस राज्य में महिला जनसंख्या सबसे अधिक थी?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार केरल राज्य में महिला जनसंख्या सबसे ज्यादा है। 2001 में यह 1058 और 2011 में यह बढकर 1084 थी।

All 35 Questions of Census : एसएससी जीडी परिक्षा में पूछे गये जनगणना से संबंधित सभी प्रश्न

प्रश्न. अनुच्छेद 333 किस से संबन्धित है?
उत्तर- अनुच्छेद 333 आंग्ल-भारतीय समुदाय का राज्यों की विधानसभाओं में आंग्ल भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व प्रतिनिधित्व । राज्य का प्रशासन संविधान के उपबंधों के अनुसार चले और अथवा राष्ट्रपति शासन घोषित करने के लिए राष्ट्रपति को परामर्श देता है। (2020 में इस अनुच्छेद को खत्म कर दिया  गया है।)

प्रश्न. कत्थक कहाँ का नृत्य है?
उत्तर- इसका जन्मदाता कम लोग जानते हैं कि कथक का जन्म प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के हंडिया तहसील के किचकिला गांव में हुआ है।

प्रश्न. विटमिन E का केमिकल नाम क्या है?
उत्तर- विटामिन E का रासायनिक नाम टोकोफेराल (Tokoferal) है। विटामिन E शरीर में अनेक अंगों को सामान्य रूप में बनाये रखने में मदद करता है। यह शरीर को ऑक्सीजन के एक नुकसानदायक रूप से बचाता है। विटामिन ई, शरीर के फैटी एसिड को भी संतुलन में रखता है।

प्रश्न.  रंगास्वामी कप किससे संबंधित है
उत्तर-रंगास्वामी कप का संबंध हॉकी से है।

प्रश्न. हाल ही में आंध्र प्रदेश का गवर्नर कौन बना है?
उत्तर- जस्टिस (रिटायर्ड) एस अब्दुल नज़ीर

प्रश्न. अमृतसर की संधि कब हुई था?
उत्तर- अमृतसर की संधि 1809 के बीच एक समझौता था ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और महाराजा रणजीत सिंह , सिख नेता, जो स्थापित सिख साम्राज्य ।

प्रश्न. भारत का संविधान कब लागू हुआ था?
उत्तर- संविधान सभा द्वारा 26 नवम्‍बर 1949 को ग्रहण किया गया तथा जो 26 जनवरी 1950 को प्रवृत्त हुआ।

प्रश्न. सत्यशोधक समाज की स्थापना किसने की
उत्तर- सत्यशोधक समाज 24 सितम्बर सन् 1873 में ज्योतिबा फुले द्वारा स्थापित एक पन्थ है। यह एक छोटे से समूह के रूप में शुरू हुआ और इसका उद्देश्य शूद्र एवं अस्पृश्य जाति के लोगों को विमुक्त करना था। इनकी विचार “गुलामगिरी, सार्वजनिक सत्यधर्म ” में निहित है ।

प्रश्न.मेंडलीव की आवर्त सारणी से संबन्धित प्रश्न
उत्तर-

प्रश्न. पन्ना लाल घोष का संबंध किस  वाद्य यंत्र से है?
उत्तर- पन्नालाल घोष  भारत के प्रसिद्ध बांसुरीवादक थे। उनका मूल नाम ‘अमल ज्योति घोष’ था। वे अलाउद्दीन खान के शिष्य थे। उनका जन्म वर्तमान बांग्लादेश के बारीसाल में हुआ था।

प्रश्न. संविधान सभा का गठन कब हुआ?
उत्तर- इसका गठन कैबिनेट मिशन (1946) योजना के तहत हुआ था और इसके लिए जुलाई 1946 में चुनाव हुए थे । जब 9 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक हुई, मुस्लिम लीग ने बैठक का बहिष्कार किया और अलग पाकिस्तान की मांग पर बल दिया ।

प्रश्न. बोनालू उत्सव कहाँ मनाया जाता है?
उत्तर-बोनालू एक हिंदू त्योहार है जहां देवी महाकाली की पूजा की जाती है। यह भारत के जुड़वां शहरों हैदराबाद और सिकंदराबाद और तेलंगाना राज्य के अन्य हिस्सों में मनाया जाने वाला एक वार्षिक त्योहार है। बोनालु आमतौर पर आषाढ़ मास के दौरान मनाया जाता है जो जुलाई/अगस्त में पड़ता है।

प्रश्न. वैडमिंटन के शब्दावली से संबन्धित एक प्रश्न
उत्तर-

प्रश्न. आरबीआई का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर- प्रणाली में लोगों का विश्वास बनाए रखना, जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करना और आम जनता को किफायती बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना।

प्रश्न. जनगणना 2011 की थीम ?
उत्तर- 2011 की जनगणना का आदर्श वाक्य “हमारी जनगणना, हमारा भविष्य” था।

प्रश्न. ध्वनि का मात्रक क्या है?
उत्तर- डेसिबल, जिसका संक्षिप्ताक्षर dB है, ध्वनि की में माप की आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली इकाई है।

प्रश्न. भारत के दूसरे सीडीएस कौन हुए?
उत्तर- भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के दूसरे सीडीएस हैं। जनरल बिपिन रावत की हेलिकाप्टर क्रैश में निधन के बाद उन्हें 28 सितंबर 2022 को सीडीएस के रूप में नियुक्त किया गया।

प्रश्न- लिंडर पेस का संबंध किस्से है
उत्तर- 
लिएंडर एड्रियन पेस एक भारतीय पूर्व पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्हें सर्वकालिक महान युगल टेनिस खिलाड़ियों में से एक माना जाता है और डेविस कप में सबसे अधिक युगल जीत का रिकॉर्ड उनके नाम है।

प्रश्न- क्रिकेट से संबन्धित एक प्रश्न
उत्तर


20 February 3rd Shift Questions

प्रश्न.  उस्ताद विंदा खान किस वाद्य यंत्र से संबन्धित है?
उत्तर- सही उत्तर सारंगी है। सारंगी एकधनुर्वाद्य तार वाला वाद्य यंत्र है जिसमें त्वचा छादित गुंजयमान यंत्र होता है। उस्ताद बिंदा खान का जन्म 20वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध के दौरान दिल्ली में संगीतकारों के एक परिवार में हुआ था।

प्रश्न. गांधी इरविन सम्झौता कब हुआ था?
उत्तर- 5 मार्च, 1931 को हुए गांधी-इर्विन समझौते के तहत गांधी द्वारा सविनय अवज्ञा आंदोलन को स्थगित करने तथा कॉन्ग्रेस द्वारा द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने का आश्वासन तत्कालीन वायसराय लार्ड इर्विन को दिया गया।

प्रश्न. भारत कितने देशों के साथ समुद्री सीमा साझा करता है?
उत्तर-  7

भारत एक प्रायद्वीपीय देश है जो पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। भारत अपनी जलीय सीमा पाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्याँमार, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों के साथ साझा करता है।

प्रश्न. कौनसा सा अनुछेद न्यायालय में प्रवर्तनीय नहीं है?
उत्तर- मूल अधिकारों को न्यायालय द्वारा लागू कराया जा सकता है। अनुच्छेद-32 के तहत सर्वोच्च न्यायालय एवं अनुच्छेद, 226 के तहत उच्च न्यायालय इसके संदर्भ में रिट जारी कर सकते हैं। मूल कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्त्व और प्रस्तावना न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं हैं।

प्रश्न. गोल्फ से संबन्धित एक प्रश्न।
उत्तर-

प्रश्न. किस पंचवर्षीय योजना में पहली आईआईटी का गठन किया गया था?
उत्तर- पहली पंचवर्षीय योजना

पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) 1951 में खड़गपुर में स्थापित किया गया था।

प्रश्न. 37 वें राष्ट्रिय खेल में कितने राज्य ने भाग लिया था?
उत्तर- 28 राज्यों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के एथलीटों ने 37वें नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया, जो 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक आयोजित किया गया था। गोवा ने अपने इतिहास में पहली बार इस आयोजन की मेजबानी की।

प्रश्न. गौतम बुद्ध से संबन्धित एक प्रश्न 
उत्तर-

प्रश्न. यदि टेबल टेनिस में 10-10 अंक बराबर हो जाए तो क्या होता है?
उत्तर- यदि दोनों खिलाडि़यों के 10-10 अंक हो जाते हैं तो ड्यूज हो जाता है और जो खिलाड़ी या जोड़ी पहले दो अंक की बढ़त हासिल कर लेता है वह गेम जीत जाता है। टेबल टेनिस मैच बेस्ट ऑफ 7 गेम होता है, जो लगातार चार जीता है तो वह जीता है।

प्रश्न. हरित क्रान्ति में किस अनाज का उत्पादन सबसे अधिक हुआ था?
उत्तर- हरित क्रांति का संबंध खाद्यान्न फसलों के उत्पादन से है। इसका मुख्य प्रभाव गेहूं पर पड़ा। हरित क्रांति के फलस्वरूप गेहूं के उत्पादन में सर्वाधिक वृद्धि परिलक्षित हुई।

प्रश्न. मैसूर दशहरा किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर- मैसूर दशहरा कर्नाटक भारत में नदहबा (राज्य उत्सव) है। यह एक 10-दिवसीय त्योहार है, जिसकी शुरुआत नौ रातों नवरात्रि और आखिरी दिन विजयादशमी से होती है। त्योहार अश्विन के हिंदू कैलेंडर महीने में दसवें दिन मनाया जाता है, जो आम तौर पर सितंबर और अक्टूबर के ग्रेगोरियन महीनों में पड़ता है।

प्रश्न. सिंगापुर के सुप्रीम कोर्ट के भारतीय मूल के मुख्य न्यायाधीश कौन है?
उत्तर- मुख्य न्यायाधीश सुंदरेश मेनन को 6 नवंबर 2012 को सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। मुख्य न्यायाधीश मेनन ने 1986 में सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक (प्रथम श्रेणी ऑनर्स) और 1991 में हार्वर्ड लॉ स्कूल से कानून में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। .

प्रश्न. 2011 में पुरुष साक्षारता दर किस राज्य में सबसे ज्यादा थी?
उत्तर- भारतीय जनगणना 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, केरल की साक्षरता दर 94.00% है। केरल की कुल साक्षरता दर सबसे अधिक है। पुरुष साक्षरता 96.11 प्रतिशत है जबकि महिला साक्षरता 92.07 प्रतिशत है। केरल की कुल साक्षरता दर 94% है जो भारत में औसत साक्षरता दर 72.98% से अधिक है।

प्रश्न. वर्तमान में भारत के कैबिनेट सचिव कौन है?
उत्तर- राजीव गोबा

प्रश्न.निम्नलिखित में से किस लोक नृत्य का संबंध बुंदेलखंड से है?
उत्तर- बुंदेलखंड में लोकप्रिय मुख्य लोकनृत्य निम्न प्रकार है :- बधाई नृत्य, राई नृत्य, बरेदी नृत्य, सैरा नृत्य, कानड़ा नृत्य, ढिमरयाई नृत्य, नौरता नृत्य आदि ।

प्रश्न. मटकी निम्न में से किस राज्य का प्रसिद्ध लोक नृत्य है?
उत्तर- सही उत्तर मध्य प्रदेश है। ‘मटकी’ नृत्य रूप मध्य प्रदेश में खानाबदोश जनजातियों द्वारा विकसित किया गया है।


20 February 4th Shift Questions

प्रश्न. पंडित रविशंकर किस वाद्य यंत्र से संबधित है?
उत्तर- पण्डित रवि शंकर एक सितार वादक और संगीतज्ञ थे। उन्होंने विश्व के कई मह्त्वपूर्ण संगीत उत्सवों में हिस्सा लिया है।

प्रश्न. जलियाँवाला हत्याकांड का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर- रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए एक सभा हो रही थी जिसमें जनरल डायर नामक एक अँग्रेज ऑफिसर ने अकारण उस सभा में उपस्थित भीड़ पर गोलियाँ चलवा दीं जिसमें 400 से अधिक व्यक्ति मरे और 2000 से अधिक घायल हुए। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में 484 शहीदों की सूची है, जबकि जलियांवाला बाग में कुल 388 शहीदों की सूची है।

प्रश्न. भारत का कौनसा वह राज्य है जो उत्तर, पश्चिम और दक्षिण दिशा में विदेशी सीमा साझा करता है?
उत्तर- त्रिपुरा अपने उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में बांग्लादेश से घिरा हुआ है। अगरतला त्रिपुरा की राजधानी है।

प्रश्न. लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर- जब अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष दोनों के पद रिक्‍त होते हैं तो ऐसे सदस्‍य द्वारा अध्‍यक्ष के कार्यालय के दायित्‍व इस उद्देश्‍य हेतु राष्‍ट्रपति द्वारा नियुक्त लोकसभा के सदस्‍य द्वारा निर्वहन किया जाता है।

प्रश्न.संविधान में नीति निर्देशक तत्व किस भाग में है?
उत्तर- भारतीय संविधान का भाग IV हमारी राज्य के नीति निर्देशक तत्व (DPSP) से संबंधित है। डीपीएसपी में निहित प्रावधानों को किसी भी अदालत द्वारा लागू नहीं किया जा सकता है। हालाँकि, कानून बनाना इन तत्वों को लागू करना राज्य का कर्तव्य होगा। (अनुच्छेद 36-51)

प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य की जनसंख्या सबसे कम है?
उत्तर-सिक्किम 6,07,688 लोगों के साथ कम से कम आबादी वाला राज्य है।

प्रश्न. आगा खां कप किस खेल से संबंधित है
उत्तर- आगा खान कप हॉकी के खेल से संबंधित है जबकि आगा खान गोल्ड कप फुटबॉल से संबंधित है।

प्रश्न. हरित क्रांति के समय कौनसी पंचवर्षीय योजना चल रही थी?
उत्तर- सही उत्तर तीसरी है। हरित क्रांति की शुरुआत वर्ष 1965 में हुई थी और तीसरी पंचवर्षीय योजना 1961-66 के बीच थी।

प्रश्न. 11 वीं पंचवर्षीय योजना का मुख्यउद्देश्य क्या था?
उत्तर- ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के तहत विकास लक्ष्य 9% था, हालांकि यह केवल 8% ही प्राप्त कर सका। कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र के लिए लक्ष्य क्रमशः 4%, 10% और 9% था। इस योजना में ‘समावेशी विकास’ की अवधारणा को शामिल करते हुए 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया था।

प्रश्न. ई मित्र योजना का संबंध किस राज्य से है?
उत्तर- इमित्र राजस्थान में संचालित एक ऑनलाइन सेवा हैं, जिसके द्वारा आम जन आपने सभी दस्तावेज आसानी से अपने गांव में ही बनवा सकते हैं

प्रश्न. कौन सा देश 2026 में एशियाई खेलों की मेजबानी करेगा?
उत्तर- जापान के एइची प्रीफेक्चर और उसकी राजधानी नगोया को 2026 एशियाई खेलों की मेजबानी सौंपी गई है। एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) को 2026 खेलों के मेजबान का फैसला 2018 में करना था, लेकिन अगले 8 साल में 3 ओलिंपिक प्रतियोगिताओं की मेजबानी के कारण पहले ही मेजबान चुनने का फैसला किया गया।

प्रश्न. योजना आयोग का नया नाम क्या है?
उत्तर- 13 अगस्त 2014 को योजना आयोग खत्म कर दिया गया और इसके जगह पर नीति आयोग का गठन हुआ। नीति आयोग भारत सरकार की एक थिंक टैंक है। योजना आयोग का हेड क्वार्टर योजना भवन के नाम से जाना जाता था।

प्रश्न. 1961 से 1966 के बीच कौन सी पंचवर्षीय योजना थी?
उत्तर- तीसरी योजना (1961-1966) = तीसरी पंचवर्षीय योजना ने कृषि और गेहूं के उत्पादन में सुधार पर जोर दिया, लेकिन 1962 के संक्षिप्त भारत-चीन युद्ध ने अर्थव्यवस्था में कमजोरियों को उजागर किया और रक्षा उद्योग और भारतीय सेना की ओर ध्यान केंद्रित किया। 1965-1966 में, भारत ने पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ा। 1965 में भीषण सूखा पड़ा था।

21 February All Shift Questions : Click Here

For Free Mock TestClick Here