SSC GD 2024 Exam Analysis : 21 February All Shift Questions : 21 फरवरी को एसएससी जीडी परीक्षा में पूछे गये सभी प्रश्न

SSC GD 2024 21 February All Shift Questions : एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। यहाँ पर हम आपके लिए 21 फरवरी के सभी शिफ्ट के एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के प्रश्न लेकर आये हैं। यहाँ पर आपको SSC GD Exam Analysis 2024 को उपलब्ध करवाया गया है। अगर आपकी भी परिक्षा (ssc gd 21 feb 2024 question paper) आने वाले दिनों में है तो इन प्रश्नों को जरुर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।(SSC GD Exam 21 Feb 2024 All Shift Questions with Answer)

SSC GD 2024 : 21 February All Shift Questions

एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। पेपर चार शिफ्ट में होने है नीचे हमने आपको टेबल के माध्यम से सभी शिफ्ट की टाइमिंग बताई है। इस लेख में आपको प्रत्येक शिफ्ट में आए हुए प्रश्न जोकि विध्यार्थियों के माध्यम से बताए गए होंगे आप तक लेकर आएंगे जिससे आपको अपनी परीक्षा में मदत जरूर मिलेगी। शिफ्ट पूरा होने के बाद जल्द से जल्द अपडेट किया जाएगा।

SSC GD Constable All Shift Timing
Shift I 9:00 am – 10:00 am
Shift II 11:45 am – 12.45 pm
Shift III 2:30 pm – 3:30 pm
Shift IV 5.15 pm – 6.15 pm

SSC GD 2024: 21 February 1st Shift Questions : SSC GD 1st Shift Paper 2024

प्रश्न. गिर नेशनल पार्क कहाँ पर है?
उत्तर- यह भारत के गुजरात राज्य में स्थित है। इसकी स्थापना 1965 में 1,412 किमी2 के कुल क्षेत्रफल के साथ की गई थी, जिसमें से 258 किमी2 पूरी तरह से राष्ट्रीय उद्यान के रूप में और 1,153 किमी2 वन्यजीव अभयारण्य के रूप में संरक्षित है।

प्रश्न. क्रिकेट वर्ल्ड कप  2023 में सबसे ज्यादा रन किसने बनाया था?
उत्तर- विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन (673) रनों का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं, मोहम्मद शमी 23 विकेटों के साथ इस विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

प्रश्न. अर्जुन अवार्ड से साल 2023 में किस क्रिकेटर को सम्मानित किया गया?
उत्तर- वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मोहम्मद शमी को देश के प्रतिष्टित खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया

प्रश्न. मौलिक अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है?
उत्तर- मौलिक अधिकार भारत के संविधान के भाग 3 (अनुच्छेद 12 से 35) वर्णित भारतीय नागरिकों को प्रदान किए गए वे अधिकार हैं जो सामान्य स्थिति में सरकार द्वारा सीमित नहीं किए जा सकते हैं और जिनकी सुरक्षा का प्रहरी सर्वोच्च न्यायालय हैं।

प्रश्न. वर्तमान में उत्तर प्रदेश का राज्यपाल कौन है?
उत्तर- आनंदीबेन पटेल

प्रश्न.बिरजू महाराज किस घराने से संबंध रखते है?
उत्तर- वे शास्त्रीय कथक नृत्य के लखनऊ घराने के अग्रणी नर्तक थे। पंडित जी कथक नर्तकों के महाराज परिवार के वंशज थे जिसमें अन्य प्रमुख विभूतियों में इनके दो चाचा व ताऊ, शंभु महाराज एवं लच्छू महाराज; तथा इनके स्वयं के पिता एवं गुरु अच्छन महाराज भी आते हैं।

प्रश्न. जन धन योजना से कितना लोन मिल सकता है?
उत्तर- जन-धन योजना के तहत आपके अकाउंट में बैलेंस नहीं होने के बाद भी 10,000 रुपये तक की ऑवरड्रॉफ्ट की सुविधा मिल जाएगी।  ये सुविधा कम वक्त के लोन की तरह है।  ओवरड्राफ्ट सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपका जन-धन अकाउंट कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए।  ऐसा नहीं होने पर केवल 2 हजार रुपये तक की ऑवरड्रॉफ्ट की मिलती है।

प्रश्न. लोसर त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है
उत्तर- सही उत्तर अरुणाचल प्रदेश है।

नोट – यदि विकल्पों में लद्दाख होता, तो आप उसे सही चिन्हित कर सकते थे। चूंकि प्रश्न “राज्य” का उल्लेख करता है, इसलिए उत्तर सही है। लोसर को बुरी आत्माओं से रक्षा करने के लिए और खुशहाल नई शुरुआत के लिए मनाया जाता है।

प्रश्न. अनुच्छेद 51(A) किस से संबन्धित है?
उत्तर- संविधान के भाग IV A में निहित अनुच्छेद 51 ‘A’ मौलिक कर्तव्यों से संबंधित है। मौलिक कर्तव्य सोवियत संघ के संविधान से लिए गए हैं। 1976 में अपनाए गए संविधान के 42वें संशोधन द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की भी गणना की गई है।

प्रश्न. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 43 ________ से संबंधित है।
उत्तर- श्रमिकों के लिए निर्वाह मजदूरी

अनुच्छेद 43: राज्य ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्तिगत या सहकारी आधार पर कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास करेगा।

प्रश्न. वित्त आयोग किस अनुच्छेद में है?
उत्तर- सरकार ने राष्ट्रपति के अनुमोदन से संविधान के अनुच्छेद 280 (1) के अनुसरण में सोलहवें वित्त आयोग का गठन किया है।

प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार महिलाओ की साक्षारता दर किस राज्य में सबसे कम थी?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्यों में बिहार की साक्षरता दर सबसे कम 47% है।

  • पुरुष और महिला साक्षरता दर बिहार में सबसे कम (पुरुष: 71.2%, महिला: 51.5%)
  • केरल में सबसे अधिक (पुरुष: 96.1%, महिला 92.1%) है।
  • भारत की जनगणना 2011 – भारत की 15वीं जनगणना।

प्रश्न.  हरितक्रांति को और किस नाम से जानते है?
उत्तर- हरित क्रांति, जिसे तीसरी कृषि ( Third Agriculture) क्रांति के रूप में भी जाना जाता है, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की पहल की अवधि थी जिसने फसल की पैदावार और कृषि उत्पादन में बहुत वृद्धि देखी।

प्रश्न. वर्ष 2023 में मुंबई में उद्योग रत्न से किसे सम्मानित गया है?
उत्तर- देश के दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को महाराष्ट्र सरकार ने ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया है

प्रश्न.बिस्मिल्लाह खान का संबंध किस वाद्य यंत्र से है
उत्तर- उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ हिन्दुस्तान के प्रख्यात शहनाई वादक थे। उनका जन्म डुमराँव, बिहार में हुआ था। सन् 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वह तीसरे भारतीय संगीतकार थे जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

SSC GD 2024: 21 February 2nd Shift Questions : SSC GD 2nd Shift Paper 2024

प्रश्न. मौर्य साम्राज्य की राजधानी कहां थी?
उत्तर- इसकी राजधानी पाटलिपुत्र (आज के पटना शहर के पास) थी। चन्द्रगुप्त मौर्य ने 322 ईसा पूर्व में इस साम्राज्य की स्थापना की और तेजी से पश्चिम की तरफ़ अपना साम्राज्य का विस्तार किया।

प्रश्न.राज्यसभा के सदस्यों की संख्या अधिकतम कितनी होती है?
उत्तर- राज्‍य सभा में अधिकाधिक 250 सदस्‍य होंगे – 238 सदस्‍य राज्‍यों तथा संघ राज्‍य क्षेत्रों के प्रतिनिधि होंगे तथा 12 सदस्‍यों को राष्‍ट्रपति द्वारा नामांकित किया जाएगा। राज्‍य सभा एक स्‍थायी निकाय है तथा इसे भंग नहीं किया जा सकता।

  • वर्तमान मे राज्यसभा के सदस्यों की संख्या 245 है।
  • लोकसभा के सदस्यों की संख्या 543 है।

प्रश्न. 2011 से 2019 के बीच भारत की गरीबी दर क्या थी?
उत्तर- अनुमान है कि 2011 और 2019 के बीच, देश में अत्यधिक गरीबी में रहने वाली आबादी का हिस्सा घटकर आधा – प्रति व्यक्ति प्रति दिन 2.15 डॉलर (2017 पीपीपी) से नीचे (विश्व बैंक गरीबी और असमानता पोर्टल और मैक्रो गरीबी आउटलुक, स्प्रिंग 2023) – रह गया है।

प्रश्न. फीफा वर्ल्ड कप 2022 किसने जीता था। 
उत्तर- विजेता अर्जेंटीना है।

प्रश्न. अंकिता रैना का संबंध किस खेल से है?
उत्तर- टेनिस

प्रश्न. रणजीत सिंह कप का संबंध किस खेल से है?
उत्तर- महाराजा रणजीत सिंह गोल्ड कप हॉकी से संबंधित है।

हॉकी से संबंधित अन्य ट्राफियां-

  • आगा खान कप
  • बीटन कप
  • ध्यानचंद ट्रॉफी
  • लेडी रतन टाटा ट्रॉफी
  • नेहरू ट्रॉफी
  • रंगास्वामी ट्रॉफी
  • सिंधिया ट्रॉफी
  • मास्टर्स चैंपियंस ट्रॉफी

प्रश्न. द्वितीय योजना आयोग का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर- दूसरी पंचवर्षीय योजना ने तीव्र औद्योगीकरण और सार्वजनिक क्षेत्र पर बल दिया। इसकी रूपरेखा तैयार करने और नियोजन का कार्य पी. सी. महालनोबिस के नेतृत्व में किया गया।

प्रश्न. माघ बीहू का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर- भोगाली बिहू(माघ बिहू) जनवरी महीने के मध्य में मनाया जाता है. माघ बिहू पर्व अग्नि देव को समर्पित है।  फसल से जुड़ा ये त्योहार भारत के अन्य राज्यों में मकर संक्रांति के तौर पर मनाया जाता है।

प्रश्न. फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन कहाँ हुआ था?
उत्तर- 2022 फीफा विश्व कप (2022 FIFA World Cup) फीफा विश्व कप प्रतियोगिता का 22वां संस्करण अनुसूचित किया गया था। यह क़तर में 20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक खेला गया था। फुटबॉल के इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप किसी अरब देश में आयोजित किया गया। 2002 फीफा वर्ल्ड कप के बाद यह पहला वर्ल्ड कप था जो एशिया में आयोजित किया गया।

प्रश्न. बेरियम हाइड्रोऑक्साइड का रासयानिक सूत्र क्या होता है?
उत्तर- Ba(OH)₂

प्रश्न.  संतोष ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है?
उत्तर- संतोष ट्रॉफी एक भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट है जिसमें देश के राज्यों के साथ-साथ कुछ सरकारी संस्थान भाग लेते हैं।

प्रश्न. मौलिक अधिकार को कब निलंबित किया जा सकता है?
उत्तर- अधिकारों का निलंबन: राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान (अनुच्छेद 20 और 21 प्रत्याभूत अधिकारों को छोड़कर) इन्हें निलंबित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अनुच्छेद 19 में उल्लिखित 6 मौलिक अधिकारों को उस स्थिति में स्थगित किया जा सकता है, जब युद्ध या विदेशी आक्रमण के आधार पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई हो।

प्रश्न. मेक इन इंडिया से संबन्धित एक प्रश्न
उत्तर- निर्माण को बढ़ावा देने एवं संवर्धन के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितम्बर 2014 को ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की शुरुआत की जिससे भारत को महत्वपूर्ण निवेश एवं निर्माण, संरचना तथा अभिनव प्रयोगों के वैश्विक केंद्र के रुप में बदला जा सके।

प्रश्न. बैरकपुर छावनी में विद्रोह कब हुआ था?
उत्तर- 
1857 में, बैरकपुर एक ऐसी घटना का दृश्य था, जिसके 1857 के भारतीय विद्रोह को शुरू करने के साथ कुछ श्रेय: एक भारतीय सैनिक, मंगल पांडे, ने अपने ब्रिटिश कमांडर पर हमला किया, और बाद में कोर्ट-मार्शल हो गए।

प्रश्न. हाल ही में कौनसी राज्य सरकार महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण देगी?
उत्तर- 
मध्‍यप्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की मध्‍य प्रदेश सरकार ने वन विभाग को छोड़कर सभी भर्तियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध कराने की अधिसूचना जारी कर दी है।

SSC GD 2024: 21 February 3rd Shift Questions : SSC GD 3rd Shift Paper 2024

प्रश्न. 1919 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में कौन सा आंदोलन शुरू किया गया था?
उत्तर- असहयोग आंदोलन गांधीजी के नेतृत्व में आयोजित “पहला जन आंदोलन” था। 1920-21 में गांधी द्वारा असहयोग आंदोलन का आह्वान करते हुए महिलाओं को आंदोलन में भाग लेने के लिए बाहर आना पड़ा।

प्रश्न.कजरी लोक गीत किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- कजरी पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध लोकगीत है। कजरी की उत्पत्ति मिर्जापुर में मानी जाती है।

प्रश्न.डांगी नृत्य किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- डांगी नृत्य हिमाचल प्रदेश से सम्बंधित है। हिमाचल प्रदेश के अन्य प्रसिद्ध नृत्य रूप झोरा, झाली, झंटा, डाफ हैं।

प्रश्न. भारत के स्थलीय सीमा की लंबाई कितनी है?
उत्तर- भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15200 किलोमीटर लंबी है जबकि भारत की समुद्री तट रेखा की कुल लंबाई 7516.6 किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त भारत की सीमा आगे समुद्र में 12 समुद्री मील अथवा 21.9 किलोमीटर तक फैली हुई है।

प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में सर्वाधिक साक्षर केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार 92.28 प्रतिशत साक्षरता दर वाला लक्षद्वीप भारत में सबसे अधिक साक्षरता दर वाला केंद्र शासित प्रदेश है। अत: विकल्प 1 सही है। लक्षद्वीप की महिला साक्षरता दर 88.25 प्रतिशत है।

प्रश्न. हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी कौन से राज्य ने किया?
उत्तर- सही उत्तर ओडिशा है। भारत ने 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी 13 से 29 जनवरी 2023 तक की। भारत ने इतिहास में चौथी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी की।

  • फ़ाइनल में जर्मनी ने बेल्जियम को हराकर वर्ल्ड कप जीता था।

प्रश्न. वर्तमान में भारत के महान्यायवादी कौन है?
उत्तर- भारत के वर्तमान अटर्नी जनरल आर वेंकटरमनी हैं.

प्रश्न. हरेला लोक नृत्य किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- हरेला को उत्तराखंड में हरियाली, शांति, समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण के त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न.रुक्मिणी देवी अरुंडेल को 1956  में कौन सा पुरुसकार मिला था?
उत्तर- उन्हें 1956 में पद्म भूषण और 1967 में संगीत नाटक अकादमी फ़ेलोशिप से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न. डांडारी नृत्य किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- यह छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य है—डांडिया नृत्य में जहां गोल गोल साबूत छोटी छोटी लकड़ियों से नृत्य किया जाता है। वहीं डंडारी नृत्य में बांस की खपचियों से एक दुसरे से टकराकर ढोलक एवं बांसूरी के साथ जुगलबंदी कर नृत्य किया जाता है।

प्रश्न.2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या वृद्धि दर कितनी है?
उत्तर- 2011 में भारत का जनसंख्या घनत्व 382 प्रति वर्ग किमी-दशकीय वृद्धि 17.72 प्रतिशत थी।

प्रश्न. स्वतंत्रता का अधिकार किस अनुच्छेद में है
उत्तर- स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19 – 22)​भारतीय संविधान नागरिकों को स्वतंत्रता की गारंटी देता है।

SSC GD 2024: 21 February 4th Shift Questions

प्रश्न. भारत में आईपीएल की शुरुवात कब हुई थी?
उत्तर- 2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास का पहला खिताब जीतने वाली टीम बनी थी।

प्रश्न. होर्न्बिल महोत्सव किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- हॉर्नबिल उत्सव हर साल 1 से 10 दिसंबर के बीच नागालैंड में मनाया जाता है। यह त्योहार कोहिमा जिले के अंतर्गत नागा विरासत गांव किसामा में एक मंच पर नागाओं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को प्रदर्शित करता है।

प्रश्न. बंगाल आंदोलन की शुरुआत कब हुई?
उत्तर-  यह आन्दोलन वर्ष 1828 ई. में बंगाल में चलाया गया। इस आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य प्रेस की स्वतन्त्रता, ज़मींदारों द्वारा किये जा रहे अत्याचारों से रैय्यत की संरक्षा, सरकारी नौकरियों में ऊँचे वेतनमान के अन्तर्गत भारतीय लोगों को नौकरी दिलवाना था।

प्रश्न. किस केंद्रशासित प्रदेश की साक्षारता दर सबसे अधिक है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार 92.28 प्रतिशत साक्षरता दर वाला लक्षद्वीप भारत में सबसे अधिक साक्षरता दर वाला केंद्र शासित प्रदेश है।

प्रश्न. संसद का उल्लेख किस अनुच्छेद में है?
उत्तर- संसद का गठन संविधान के अनुच्छेद 79 के तहत किया जाता है। अनुच्छेद 79 में कहा गया है कि संघ के लिए एक संसद होगी जिसमें राष्ट्रपति और दो सदन होंगे जिन्हें क्रमशः राज्यों की परिषद और लोगों के सदन के रूप में जाना जाएगा। अनुच्छेद 79 भारतीय संविधान के भाग V के अंतर्गत आता है।

प्रश्न.8वीं पंचवर्षीय योजना कब से कब तक थी?
उत्तर- आठवीं योजना (1992-1997)

  • 1990 और 1992 के बीच, केवल वार्षिक योजनाएँ थीं।
SSC GD Exam Analysis 2024
23 February All Shift Click Here
22 February All Shift Click Here
20 February All Shift Click Here