SSC GD 2024 Exam Analysis : 22 February All Shift Questions : 22 फरवरी को एसएससी जीडी परीक्षा में पूछे गये सभी प्रश्न

SSC GD 2024 22 February All Shift Questions : एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। यहाँ पर हम आपके लिए 22 फरवरी के सभी शिफ्ट के एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के प्रश्न लेकर आये हैं। यहाँ पर आपको SSC GD Exam Analysis 2024 को उपलब्ध करवाया गया है। अगर आपकी भी परिक्षा (ssc gd 22 feb 2024 question paper) आने वाले दिनों में है तो इन प्रश्नों को जरुर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।(SSC GD Exam 22 Feb 2024 All Shift Questions with Answer)

SSC GD 2024 Exam 22 Feb All Shift Ques

SSC GD 2024 : 22 February All Shift Questions

एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। पेपर चार शिफ्ट में होने है नीचे हमने आपको टेबल के माध्यम से सभी शिफ्ट की टाइमिंग बताई है। इस लेख में आपको प्रत्येक शिफ्ट में आए हुए प्रश्न जोकि विध्यार्थियों के माध्यम से बताए गए होंगे आप तक लेकर आएंगे जिससे आपको अपनी परीक्षा में मदत जरूर मिलेगी। शिफ्ट पूरा होने के बाद जल्द से जल्द अपडेट किया जाएगा।

SSC GD Constable All Shift Timing
Shift I 9:00 am – 10:00 am
Shift II 11:45 am – 12.45 pm
Shift III 2:30 pm – 3:30 pm
Shift IV 5.15 pm – 6.15 pm

SSC GD 2024: 22 February 1st Shift Questions : SSC GD 1st Shift Paper 2024

प्रश्न. गिद्दा नृत्य किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- गिद्दा भारत के पंजाब की नृत्य शैली है। यह महिला प्रधान नृत्य (गायन सहित) है। इस नृत्य को अक्सर प्राचीन नृत्य माना जाता है जिसे रिंग नृत्य के रूप में जाना जाता था। यह भांगड़ा के समान ही ऊर्जावान होता है।

प्रश्न. रुक्मिणी देवी अरुंडेल किसकी एक प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना हैं?
उत्तर- सही उत्तर भरतनाट्यम है। पशु अधिकारों की वकालत करने वाली, साथ ही भरतनाट्यम नृत्यांगना और कोरियोग्राफर, रुक्मिणी देवी अरुंडेल, एक भारतीय थियोसोफिस्ट थीं।

प्रश्न.2017 फीफा यू 17 विश्व कप की मेजबानी किसने की?
उत्तर- 2017 में, इंग्लैंड की पुरुष टीम ने भारत में अंडर-17 टूर्नामेंट जीतकर अपना फीफा विश्व कप सेट पूरा किया, इसके ठीक चार महीने बाद अंडर-20 टीम को पहली बार विश्व चैंपियन का ताज पहनाया गया।

प्रश्न. मौलिक कर्तव्य किस अनुच्छेद में संबंधित है?
उत्तर- संविधान के भाग IV में सन्निहित अनुच्‍छेद 51 ‘क’ मौलिक कर्तव्‍यों के बारे में है।

प्रश्न. जब गैस ठोस में परिवर्तन होता है तो क्या होता है?
उत्तर- कुछ ठोस पदार्थ गर्म किये जाने पर द्रव में परिवर्तित हुए बिना ही गैस में बदल जाते हैं तथा ठंढ़ा किये जाने पर बिना द्रव में परिवर्तन हुए ही गैस से ठोस में परिवर्तित हो जाते हैं। इस प्रक्रिया को उर्ध्वपातन तथा ऐसे ठोस पदार्थों को उर्ध्वपात कहा जाता है।

प्रश्न.हड़प्पा सभ्यता का विकास किस नदी के किनारे हुआ था?
उत्तर- हड़प्पा, रावी नदी के तट पर स्थित था। सिंधु घाटी सभ्यता की खोज सबसे पहले 1921 में पाकिस्तान में पश्चिम पंजाब प्रांत में स्थित हड़प्पा के आधुनिक स्थल पर हुई थी। शहर रावी नदी के तट पर स्थित है, जो सिंधु नदी की एक बाएँ किनारे की सहायक नदी है।

प्रश्न.साइमन कमीशन भारत कब आया?
उत्तर- 1927 में मद्रास में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से साइमन कमीशन के बहिष्कार का फैसला लिया गया जिसमें गांधी , नेहरु सभी ने इसका विरोध करनेका निर्णय लिया । मुस्लिम लीग ने भी साइमन के बहिष्कार का फैसला किया। 3 फरवरी 1928 को कमीशन भारत पहुंचा।

प्रश्न. राज्यपाल एक एंग्लोइंडियन को राज्यसभा में नियुक्त कर सकता है इस अनुच्छेद में है?
उत्तर- एंग्लो इंडियन जिनको हिंदी में आंग्ल भारतीय कहा जाता है उनकी परिभाषा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 366 (2) में परिभाषित की गयी है

प्रश्न.ओलंपिक खेलों में सर्वप्रथम महिलाओं ने कब भाग लिया था?
उत्तर- 1900 में पहली बार महिलाओं ने ओलंपिक में भाग लिया। वह पेरिस ओलंपिक था।

प्रश्न. शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर- भरतनाट्यम् या सधिर अट्टम मुख्य रूप से दक्षिण भारत की शास्त्रीय नृत्य शैली है।

प्रश्न.11 वीं पंचवर्षीय योजना की वृद्धि दर क्या थी?
उत्तर- ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के तहत विकास लक्ष्य 9% था, हालांकि यह केवल 8% ही प्राप्त कर सका। कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र के लिए लक्ष्य क्रमशः 4%, 10% और 9% था। इस योजना में ‘समावेशी विकास’ की अवधारणा को शामिल करते हुए 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया था

प्रश्न.दूसरी बार सिक्के का उन्मूलन किस वर्ष किया गया था?
उत्तर- भारतीय रुपया 1966 में दूसरी बार अवमूल्यन किया गया था। 1965 के अंत में पाकिस्तान के साथ भारत के युद्ध ने 1996 के अवमूल्यन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्न. बाहमनी साम्राज्य के स्थापना के किसने की थी?
उत्तर-  बहमनी साम्राज्य की स्थापना अलाउद्दीन बहमन शाह ने 1347 ई में की थी। उन्हें हसन गंगू के नाम से भी जाना जाता था। उनका उत्तराधिकारी उनका पुत्र मुहम्मद शाह प्रथम था।

प्रश्न.अंजुम चोपड़ा किस खेल से संबन्धित है?
उत्तर- अंजुम चोपड़ा भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्‍तान हैं।

प्रश्न. किसी केंद्रशासित प्रदेश में राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर- राज्यपाल की नियुक्ति, केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सिफ़ारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है । राष्ट्रपति को केन्द्रीय मंत्री मंडल की सलाह पर ही कार्य करना होता है, ईसलिए भले ही नियुक्ति का आदेश राष्ट्रपति जारी करें परन्तु वास्तविकता यही है कि नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाती है ।

प्रश्न. आर्य समाज की स्थापना कहाँ हुई थी?
उत्तर- दयानन्द सरस्वती ने 10 अप्रैल सन् 1875 ई. को मुम्बई में आर्यसमाज की स्थापना की थी। इससे पूर्व उन्होंने 6 या 7 सितम्बर, 1872 को वर्तमान बिहार प्रदेश के ‘आरा’ स्थान पर आगमन पर भी वहां आर्यसमाज स्थापित किया था।

प्रश्न. कुका आंदोलन कहाँ हुआ था?
उत्तर- कूका विद्रोह सन 1971-72 में पंजाब के कूका लोगों (नामधारी सिखों) द्वारा किया गया एक सशस्त्र विद्रोह था जो मूलतः अंग्रेजों द्वारा गायों की हत्या को बढ़ावा देने के विरोध में किया गया था। बालक सिंह तथा उनके अनुयायी गुरु रामसिंह जी ने इसका नेतृत्व किया था।

प्रश्न. राधा श्रीधर किस नृत्य से संबन्धित है?
उत्तर- कर्नाटक के तुमकुर में 9 फरवरी 1938 को जन्मी श्रीमती राधा श्रीधर ने भरतनाट्यम से संबन्धित है।

SSC GD 2024: 22 February 2nd Shift Questions : SSC GD 2nd Shift Paper 2024

प्रश्न. 10 वीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर- इस योजना की विशेषताओं में समावेशी तथा समान विकास को बढ़ावा देना शामिल था। इसने प्रति वर्ष 8% GDP विकास दर का लक्ष्य रखा। इसका उद्देश्य गरीबी को 50 प्रतिशत तक कम करना और 80 मिलियन लोगों के लिये रोज़गार का सृजन करना था। इसके अलावा, इसका उद्देश्य क्षेत्रीय असमानताओं को कम करना था।

प्रश्न.मात्र भाषा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- हर साल 21 फरवरी के दिन अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने की शुरूआत बांग्लादेश द्वारा की गई थी और साल 1999 में यूनेस्को जनरल कोंफ्रेंस ने इस पर हामी भर दी थी. इसके बाद से 21 फरवरी, 2000 से यह दिन विश्वभर में मनाया जाने लगा।

प्रश्न. भारत नाट्यम नृत्य का पहला नाम क्या था?
उत्तर-  दक्षिणी भारत में तमिलनाडु का भरतनाट्यम मंदिरों को समर्पित नर्तकियों की कला से विकसित हुआ है और इसे पहले सदिर या दासी अट्टम के नाम से जाना जाता था।

प्रश्न. आरबीआई की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को हुई थी। यह वैसे कुछ केंद्रीय बैंकों में से है जिन्होंने अपनी संस्था का इतिहास लिखा। अब तक, बैंक ने अपने इतिहास के चार खंड प्रकाशित किए हैं। 1935 से 1951 तक की अवधि के लिए पहला खंड 1970 में प्रकाशित किया गया था।

प्रश्न. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
उत्तर- 23 मई 1984 को, बछेंद्री पाल ने एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला के रूप में इतिहास रचा।

प्रश्न.मौलिक कर्तव्य किस अनुच्छेद में है?
उत्तर- संविधान के भाग IV में सन्निहित अनुच्‍छेद 51 ‘क’ मौलिक कर्तव्‍यों के बारे में है।

प्रश्न.कुचिपुड़ी कौन से राज्य का नृत्य है?
उत्तर- कुचिपुड़ी आंध्र प्रदेश का एक शास्त्रीय नृत्य है। कुसेलवास नर्तकियों के एक समूह को संदर्भित करता है जो प्रदर्शन करने के लिए गांवों की यात्रा करते हैं। कुचिपुड़ी आंध्र प्रदेश के कुसलावपुरी गाँव से निकला है।

प्रश्न. समय की मूल इकाई क्या है?
उत्तर- सही उत्तर सेकंड है। सेकंड समयावधि की SI इकाई है। समय अवधि को एक अंतराल के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसके बाद आवधिक गति खुद को दोहराती है।

प्रश्न.नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल किस जनजाति द्वारा मनाया जाता है?
उत्तर- खासी आदिवासी लोगों द्वारा नोंगक्रेम नृत्य किया जाता है। यह त्यौहार पांच दिनों तक मनाया जाता है। अच्छी फसल की पैदावार पर भगवान सर्वशक्तिमान का इसमें धन्यवाद तथा प्रतिभागी समुदाय की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

प्रश्न. आभा योजना किस से संबन्धित है?
उत्तर-  भारत सरकार की एक Scheme हैं ABHA का फुल फार्म Ayushman Bharat Health Account होता हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद आपको 14 अंको आभा नंबर मिलता हैं जिसमें मरीज के इलाज से संबंधित सारी जानकारी को अस्‍पताल में डिजिटली सेव कर लिया जाता हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इसे शुरू किया गया है।

प्रश्न. जनगणना 2011 के अनुसार सबसे कम लिंगानुपात किस राज्य का था?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार, हरियाणा में लिंगानुपात सबसे कम है, अर्थात प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या।

प्रश्न.फुटबॉल के खेल में कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर- खेल में भाग लेने वाली दोनों टीमों के 11-11 खिलाड़ी खेल का हिस्सा होते हैं.

प्रश्न.किस धर्म के लोग गुरुपर्व मानते है?
उत्तर- गुरु नानक जयंती को गुरु पर्व भी कहा जाता है. गुरु नानक देव ने ही सिख धर्म की स्थापना की थी।

SSC GD 2024: 22 February 3rd Shift Questions : SSC GD 3rd Shift Paper 2024

प्रश्न. त्रिशूर पूरम कहां मनाया जाता है?
उत्तर- त्रिशूर पूरम केरल में हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है।

प्रश्न.2011 जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की लिंगानुपात कितनी थी?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश का औसत लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 912 महिलाओं का है, जो प्रति 1000 पुरुषों पर 943 महिलाओं के राष्ट्रीय औसत से कम है।

प्रश्न. वर्ष 2023 में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किस राज्यसभा सीट से अपना नामांकन भरा था?
उत्तर- गुजरात के राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गांधीनगर से नामांकन भरा था।

प्रश्न. कुम्मी नृत्य किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर-कुम्मी केरल, तमिलनाडु का एक लोकप्रिय लोक नृत्य है। कुम्मी का प्रदर्शन गोलाकार रूप में खड़ी महिलाओं द्वारा किया जाता है।

प्रश्न. डोबेनियार का त्रिक क्या था? (प्रश्न में कथन भी दिये गए थे। )
उत्तर- आवर्त सारणी के इतिहास में जर्मन वैज्ञानिक डॉबेराइनर (1817)ने तीन तत्वों का त्रिक बनाया जिन्हें परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में रखने पर बीच वाले तत्व का परमाणु द्रव्यमान, अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमान का लगभग औसत होता है। इस नियम को डाॅबेराइनर का त्रिक (Döbereiner’s trieds) का नियम कहते हैं।

प्रश्न.मौमा दास किस खेल से संबंधित हैं?
उत्तर- मौमा दास  भारत की एक टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। वह भारत के पश्चिम बंगाल से संबंध रखती हैं।

प्रश्न. प्रमुख ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम किस शहर में स्थित है?
उत्तर- मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम 1933 में भावनगर के महाराजा की ओर से दिल्ली के लिए एक उपहार के रूप में बनाया गया था, यह मूल रूप से बहुउद्देशीय स्टेडियम था और इसका नाम इरविन एम्फीथिएटर रखा गया था। इसे एंथनी एस. डीमिलो द्वारा डिजाइन किया गया था और लॉर्ड विलिंगडन द्वारा खोला गया था।

प्रश्न.अंतर्राष्ट्रीय  चावल अनुसंधान केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान फिलीपींस में स्थित है।

 

SSC GD 2024: 22 February 4th Shift Questions : SSC GD 4th Shift Paper 2024

प्रश्न.असद अली खान किस वाद्य यंत्र से संबन्धित है?
उत्तर- भारतीय संगीतकार असद अली खान का जन्म 1 दिसंबर, 1937 को हुआ था। वे रुद्र वीणा बजाते थे, जो एक तार वाला वाद्य यंत्र था।

प्रश्न. संघ और उसका क्षेत्र संविधान के किस भाग में है?
उत्तर- भारत के संविधान के अनुसार भारत “राज्यों का एक संघ” है। संविधान के भाग XI में केंद्र-राज्य संबंध का उल्लेख किया गया है। (अनुच्छेद 1-4)

प्रश्न. H2 क्या होता है?
उत्तर- H2 हाइड्रोजन का अणु है। हाइड्रोजन अणु का निर्माण दो हाइड्रोजन परमाणु के मिलने से होता है, क्योंकि हाइड्रोजन परमाणु की अंतिम कोश में एक इलेक्ट्रॉन होता है ।

प्रश्न. कुचीपुड़ी किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?
उत्तर-  कुचिपुड़ी, भारत के प्रमुख नृत्य रूपों में से एक आंध्र प्रदेश से उत्पन्न हुआ था।

प्रश्न. महात्मा गांधी ने दांडी मार्च कब शुरू किया था?
उत्तर- मार्च 12 मार्च 1930 से 6 अप्रैल 1930 तक ब्रिटिश नमक एकाधिकार के खिलाफ कर प्रतिरोध और अहिंसक विरोध के प्रत्यक्ष कार्रवाई अभियान के रूप में चला।

प्रश्न. कौन सी पंचवर्षीय योजन विफल रही थी?
उत्तर- तीसरी पंचवर्षीय योजना भारत-चीन युद्ध के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध के कारण विफल रही

प्रश्न. अभिज्ञान शकुंतलम किसकी रचना है?
उत्तर- अभिज्ञान शाकुन्तलम् महाकवि कालिदास का विश्वविख्यात नाटक है ‌जिसका अनुवाद प्रायः सभी विदेशी भाषाओं में हो चुका है। इसमें राजा दुष्यन्त तथा शकुन्तला के प्रणय, विवाह, विरह, प्रत्याख्यान तथा पुनर्मिलन की एक सुन्दर कहानी है।

प्रश्न. मानरेगा के तहत अकुशल श्रमिकों को कितने दिन का रोजगार मिलता है?
उत्तर- पहले साल 100 दिन के काम की गारंटी दी गई थी, लेकिन वित्त वर्ष 2023-24 में इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।

प्रश्न. विवाद से विश्वास किस मंत्रालय की पहल है?
उत्तर- वित्त मंत्रालय ने सरकार और सरकारी उपक्रमों के लंबित अनुबंधात्मक विवादों के प्रभावी निपटान हेतु “विवाद से विश्वास II” योजना शुरू की है। इस योजना की घोषणा केंद्रीय बजट 2023-24 में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा की गई थी।

प्रश्न. गरीबी हटाओ किस पंचवर्षीय योजना का लक्ष्य था?
उत्तर- हमारे देश मे पंचम पंचवर्षीय योजना में निर्धनता उन्मूलन को योजना के प्रमुख उद्देश्य के रूप में स्वीकार किया गया था।

गरीबी हटाओ देश बचाओ का नारा 1971 के आम चुनाव में इंदिरा गांधी ने दिया था। बाद में उनके बेटे राजीव गांधी ने भी इस नारे का उपयोग किया। इस नारे का प्रयोग ( 4 वी ) पंचवर्षीय योजना में किया गया था।

प्रश्न. भारत कितने देशों के साथ स्थलीय सीमा साझा करता है?
उत्तर- भारत की स्थलीय सीमा 7 देशों से मिलती है इनमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भूटान ,नेपाल, चीन म्यांमार,बांग्लादेश शामिल हैं |

प्रश्न. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार पहले किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर- हिन्दुस्तानी और कर्नाटिक संगीत में पुरस्कार अकादमी की स्थापना से पहले ही 1951 में शुरू किए गए थे और इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार के रूप में जाना जाता था।

प्रश्न. पी आर श्रीजेश किस खेल से संबन्धित है?
उत्तर- एक भारतीय पुरुष फ़ील्ड हॉकी के खिलाड़ी है।

प्रश्न. गणगौर फेस्टिवल किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- गणगौर राजस्थान एवं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के निमाड़, मालवा, बुंदेलखण्ड और ब्रज क्षेत्रों का एक त्यौहार है जो चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया (तीज) को आता है।

प्रश्न.महिला हेप्टाथलॉन में कुल कितनी स्पर्धाएं होती है?
उत्तर- हेप्टाथलॉन एक सात-इवेंट की प्रतियोगिता है, जो प्रतिभागियों को प्रत्येक इवेंट के लिए अंक प्रदान करती है और सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले को ही विजेता घोषित किया जाता है।

प्रश्न. प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के अंतर्गत 27 जुलाई 2023 तक कितने घर बन चुकें है?
उत्तर- 2,41,46,945

प्रश्न.मुद्रा आपूर्ति में कौनसा माप सबसे अधिक तरल है?
उत्तर- M1 लेन-देन के लिए सबसे अधिक तरल और आसान है जबकि M4 सभी में सबसे कम तरल है।

  • M1 और M2 को संकुचित मनी (नैरो मनी) कहा जाता है।
  •  M3 और M4 को विस्तृत मनी (ब्रॉड मनी) के रूप में जाना जाता है।
  • ये श्रेणियाँ तरलता के घटते क्रम में हैं। M1 लेन-देन के लिये सबसे अधिक तरल और आसान है
  • जबकि M4 सबसे कम तरल है।

प्रश्न. राष्ट्रिय खेल 2023 में कौन-कौन से खेल शामिल हुए थे?
उत्तर- 6

  • स्के मार्शल आर्ट
  • रोलबॉल
  • सेपकटकराव
  • कलारीपयट्टू
  • पेंचक सिलेट
  •  मिनी गोल्फ
SSC GD Exam Analysis 2024
21 February All Shift Click Here
20 February All Shift Click Here