SSC GD 2024 Exam Analysis : 24 February All Shift Questions : 24 फरवरी को एसएससी जीडी परीक्षा में पूछे गये सभी प्रश्न

SSC GD 2024 24 February All Shift Questions : एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। यहाँ पर हम आपके लिए 24 फरवरी के सभी शिफ्ट के एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के प्रश्न लेकर आये हैं। यहाँ पर आपको SSC GD Exam Analysis 2024 को उपलब्ध करवाया गया है। अगर आपकी भी परिक्षा (ssc gd 24 feb 2024 question paper) आने वाले दिनों में है तो इन प्रश्नों को जरुर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।(SSC GD Exam 24 Feb 2024 All Shift Questions with Answer)

SSC GD 2024 Exam 24 Feb All Shift Ques

SSC GD 2024 : 24 February All Shift Questions

एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। पेपर चार शिफ्ट में होने है नीचे हमने आपको टेबल के माध्यम से सभी शिफ्ट की टाइमिंग बताई है। इस लेख में आपको प्रत्येक शिफ्ट में आए हुए प्रश्न जोकि विध्यार्थियों के माध्यम से बताए गए होंगे आप तक लेकर आएंगे जिससे आपको अपनी परीक्षा में मदत जरूर मिलेगी। शिफ्ट पूरा होने के बाद जल्द से जल्द अपडेट किया जाएगा।

SSC GD Constable All Shift Timing
Shift I 9:00 am – 10:00 am
Shift II 11:45 am – 12.45 pm
Shift III 2:30 pm – 3:30 pm
Shift IV 5.15 pm – 6.15 pm

SSC GD 2024: 24 February 1st Shift Questions : SSC GD 1st Shift Paper 2024

प्रश्न. आर्य समाज की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- आर्य समाज एक हिन्दू सुधार आन्दोलन है जिसकी स्थापना स्वामी दयानन्द सरस्वती ने 1875 में बंबई में मथुरा के स्वामी विरजानन्द की प्रेरणा से की थी

प्रश्न.2011 की जनगणना के अनुसार भारत की साक्षारता दर कितनी  है?
उत्तर- भारत में साक्षरता दर 74.04 है (2011), जो की 1947 में मात्र 18 % थी।

प्रश्न. संविधान का भाग 5 किससे संबंधित है
उत्तर- भाग -5 सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय राज्य तथा केन्द्र के मध्य वैधानिक संबंध। अनुच्छेद 7 के अंतर्गत कोई भी सूची। राज्यो का संसद में प्रतिनिधित्व।

प्रश्न. पंचायती राज संविधान के किस भाग में है?
उत्तर- संविधान के भाग – 9 में, पंचायती राज से संबंधित प्रावधान लागू किए गए हैं। 73 वें संशोधन 1992 ने संविधान में एक नया भाग IX जोड़ा। संविधान के भाग – 6 में “राज्य” शामिल हैं।

प्रश्न. हाल ही में साहित्य अकादमी पुरस्कार किसे मिला है?
उत्तर- साहित्य अकादमी ने उपन्यास श्रेणी में हिंदी के लिए संजीव, अंग्रेजी के लिए नीलम शरण गौर और उर्दू के लिए सादिक नवाब सहर को पुरस्कार के लिए चुना है

प्रश्न. 8वी पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर- 8 वीं पंचवर्षीय योजना 1992 में शुरू हुई और 1997 तक चली। इस अवधि का मूल उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र का आधुनिकीकरण था। यह योजना तकनीकी विकास पर केंद्रित थी।

प्रश्न. ध्वनि की इकाई क्या है??
उत्तर- ध्वनि ऊर्जा का एक रूप है, जो द्रव, वायु या ठोस पदार्थों के माध्यम से तरंगों के रूप में यात्रा करती है। ध्वनि की SI इकाई डेसीबल (dB) होता है।

प्रश्न.निम्नलिखित में से उत्तर प्रदेश का लोक नृत्य कौन सा है
उत्तर- उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य चरकुला, रासलीला, कथक, रामलीला, ख्याल, नौटंकी, दादरा और कजरी नृत्य हैं।

प्रश्न. संविधान के अनुच्छेद 333 में क्या है
उत्तर- अनुच्छेद-333 आंग्ल-भारतीय समुदाय के लिये आरक्षण का प्रावधान करता है

प्रश्न. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल कौन है?
उत्तर- श्री न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर

प्रश्न. हरितक्रांति का जनक किसे माना जाता है?
उत्तर- नॉरमन बोरलॉग हरित क्रांति के प्रवर्तक माने जाते हैं लेकिन भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय सी सुब्रमण्यम को जाता है।  एम ऐस स्वामीनाथन एक जाने माने वनस्पति विज्ञानी थे जिन्होंने हरित क्रान्ति लाने के लिए सी सुब्रमण्यम के साथ काम किया।

प्रश्न.अनुच्छेद 343 किससे संबन्धित है?
उत्तर- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार हिंदी हमारे देश की राजभाषा है। इस अनुच्छेद में यह व्यवस्था है कि संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी। संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा।

प्रश्न. लिएंडर पेस किस खेल से संबंधित है
उत्तर- भारत के व्यावसायिक टेनिस खिलाड़ी हैं जो आजकल युगल एवं मिश्रित युगल मुकाबलों में भाग लेते हैं। वह भारत के सफलतम खिलाड़ियों में से एक हैं।

SSC GD 2024: 24 February 2nd Shift Questions : SSC GD 2nd Shift Paper 2024

प्रश्न. भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी?
उत्तर- प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने इतिहास रचते हुए 25 जुलाई, 2007 को भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

प्रश्न. बारडोली सत्याग्रह कब हुआ था?
उत्तर- रदोली सत्याग्रह भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौरान जून 1928 में गुजरात में हुआ यह एक प्रमुख किसान आंदोलन था जिसका नेतृत्व वल्लभ भाई पटेल ने किया था।

प्रश्न. शुंग वंश की स्थापना किसने की?
उत्तर-  पुष्यमित्र शुंग ने शुंग वंश की स्थापना की।

प्रश्न. तपन कुमार पटनायक का संबंध किस नृत्य से है?
उत्तर- तपन कुमार पटनायक ने छाऊ के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जीता है। छाऊ नृत्य एक पारंपरिक भारतीय नृत्य रूप है, जिसकी उत्पत्ति पूर्वी राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हुई थी।

प्रश्न.आइस हॉकी में कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर- इस खेल में 2 टीमें होती हैं और प्रत्येक टीम में 6-6 खिलाड़ी होते हैं

प्रश्न. परिवार नियोजन कार्यक्रम किस पंचवर्षीय योजना में लागू किया गया
उत्तर- छठी पंचवर्षीय योजना में परिवार कल्याण कार्यक्रम के लिए केन्द्रीय सरकार ने 1010 करोड़ रु० आवंटित किये ।

प्रश्न. जल्लीकट्टू किस राज्य में मनाया जाता है
उत्तर- जल्‍लीकट्टू (Jallikattu) तमिल नाडु के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित कराया जाता है और जिसमे बैलों से इंसानों की लड़ाई कराई जाती है।

प्रश्न. कौन सा अनुच्छेद न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग करता है?
उत्तर- भारतीय संविधान के भाग IV के अनु. 50 में कार्यपालिका से न्यायपालिका का पृथक्करण किया गया है।

  • भारतीय संविधान का भाग V संघीय न्यायपालिका से संबंधित है।
  • संविधान के भाग-6 का अध्याय – 3 राज्यों के विधानमंडल से संबंधित है।

प्रश्न.  वर्तमान में नीति निर्देशक तत्व कितने हैं
उत्तर- अनुच्छेद 51(क) 42 वें संविधान संशोधन 1976 द्वारा सरदार स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों के आधार पर जोड़े गये। इनके संख्या 10 रखी गई। वर्तमान में 11 है।

प्रश्न. बैडमिंटन कोर्ट की लंबाई कितनी होती है?
उत्तर- बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के दिशा निर्देशों के अंतर्गत बैडमिंटन के कोर्ट की लम्बाई को 13.40m (44 ft) (सिंगल्स और डबल्स) का बनाया जाता है।

प्रश्न.नीति आयोग का वर्तमान सीईओ कौन है?
उत्तर- वी. आर. सुब्रह्मण्यम

प्रश्न.खोडिया नृत्य किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- हरियाणा

प्रश्न. समानता के अधिकार में नहीं है?
उत्तर- समानता का अधिकार जिसमें कानून के समक्ष समानता, धर्म, वंश, जाति लिंग या जन्‍म स्‍थान के आधार पर भेदभाव का निषेध शामिल है, और रोजगार के संबंध में समान अवसर शामिल है

प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार किस धर्म के लोगों में 0.2% की कमी हुई है?
उत्तर- कुल आबादी के मुकाबले 2011 में हिंदुओं की जनसंख्या में 0.7 फीसदी की गिरावट आई है। सिखों की जनसंख्या में भी 0.2 फीसदी की कमी आई है, जबकि मुसलमानों की आबादी में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

SSC GD 2024: 24 February 3rd Shift Questions : SSC GD 3rd Shift Paper 2024

प्रश्न. संपत्ति का अधिकार कौन सा अधिकार है?
उत्तर- संपत्ति के अधिकार को वर्ष 1978 में 44वें संविधान संशोधन द्वारा मौलिक अधिकार से विधिक अधिकार में परिवर्तित कर दिया गया था। 44वें संविधान संशोधन से पहले यह अनुच्छेद-31 के अंतर्गत एक मौलिक अधिकार था, परंतु इस संशोधन के बाद इस अधिकार को अनुच्छेद- 300(A) के अंतर्गत एक विधिक अधिकार के रूप में स्थापित किया गया।

प्रश्न. नाइट हुड की उपाधि किसने लौटा दी थी?
उत्तर- 3 जून, साल 1915 में नोबेल पुरस्कार विजेता, बांग्ला लेखक और कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर को ब्रिटिश सरकार ने नाइटहुड यानि सर की उपाधि से नवाज़ा था। लेकिन, 13 अप्रैल 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोधस्वरूप उन्होंने नाइटहुड की उपाधि ब्रिटिश सरकार को लौटा दी।

प्रश्न. क्रिकेट विश्वकप 1983 का आयोजन किस स्टेडियम में हुआ था?
उत्तर- साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान में वेस्टइंडीज को हराकर विश्वकप की ट्रॉफी उठाई थी. भारतीय क्रिकेट के लिए 1983 विश्वकप एक गेम चेंजर साबित हुआ।

प्रश्न. अमजद अली खान किस वाद्य यंत्र से संबंधित है?
उत्तर- अमजद अली खान एक प्रसिद्ध सरोद वादक हैं जिनको भारत सरकार द्वारा सन 1991 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

प्रश्न. 2018 में मणिपुरी में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार किसने जीता?
उत्तर- श्रीमती अखम लक्ष्मी देवी को मणिपुरी नृत्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए 2018 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न. हरित क्रांति में किस फसल का सर्वाधिक उत्पादन था
उत्तर- हरित क्रांति का संबंध खाद्यान्न फसलों के उत्पादन से है। इसका मुख्य प्रभाव गेहूं पर पड़ा। हरित क्रांति के फलस्वरूप गेहूं के उत्पादन में सर्वाधिक वृद्धि परिलक्षित हुई।

प्रश्न. हरित क्रांति के दुष्प्रभाव क्या हैं?
उत्तर- खाद्यान्नों के आयात में कमी:- हरित क्रांति के फलस्वरूप देश में खाद्यान्नों की आयातों में कमी आई है।

प्रश्न.चीन की राजधानी क्या है?
उत्तर-  चीन की राजधानी बीजिंग है।

“युआन” पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की आधिकारिक मुद्रा है। इसे रॅन्मिन्बी के नाम से भी जाना जाता है, जिसका मंदारिन में अर्थ है “लोगों की मुद्रा”।

प्रश्न.अनुच्छेद 168 किससे संबन्धित है?
उत्तर- अनुच्छेद 168 राज्य में विधानमंडल का प्रावधान करता है

प्रश्न. 2018 एशियाई खेलों की मेजबानी किस देश ने की थी?
उत्तर- 2018 में एशियाई खेलों के 18वे संस्करण की मेजबानी इंडोनेशिया द्वारा की गई थी। यह दो शहरों में आयोजित किया गया था – जकार्ता (इंडोनेशिया की राजधानी) और पामेबांग (इंडोनेशिया के दक्षिण सुमात्रा प्रांत की राजधानी)। भीन भीन (स्वर्ग का पक्षी), काका (एक सींग वाला राइनो) और अटुंग (हिरण) की तिकड़ी 2018 एशियाई खेलों के शुभंकर थे।

प्रश्न. ऊंटों का मेला किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर-पुष्कर मेले को पुष्कर ऊंट मेला या स्थानीय रूप से कार्तिक मेले के रूप में भी जाना जाता है। यह एक वार्षिक मेला है जिसे कार्तिक मेला या पुष्कर का मेला भी कहा जाता है। यह राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर शहर में आयोजित किया जाता है। पुष्कर मेला भारत के सबसे बड़े ऊंट, घोड़े और पशु मेलों में से एक है।

प्रश्न. भारत के दक्षिण में पड़ोसी दीप देश कौन सा है?
उत्तर- दो द्वीपीय देश भारत के दक्षिणी पड़ोसी देश हैं। श्रीलंका भारत के साथ समुद्री सीमा साझा करता है और इस छोटे से देश का क्षेत्रफल लगभग 65610 वर्ग किमी है। मालदीव का क्षेत्रफल लगभग 298 वर्ग किमी है। यह बहुत छोटा देश है।

SSC GD 2024: 24 February 4th Shift Questions : SSC GD 4th Shift Paper 2024

Update Soon 

SSC GD Exam Analysis 2024
23 February All Shift Click Here
22 February All Shift Click Here
21 February All Shift Click Here
20 February All Shift Click Here