SSC GD 2024 Exam Analysis : 27 February All Shift Questions : 27 फरवरी को एसएससी जीडी परीक्षा में पूछे गये सभी प्रश्न

SSC GD 2024 27 February All Shift Questions : एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। यहाँ पर हम आपके लिए 27 फरवरी के सभी शिफ्ट के एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के प्रश्न लेकर आये हैं। यहाँ पर आपको SSC GD Exam Analysis 2024 को उपलब्ध करवाया गया है। अगर आपकी भी परिक्षा (ssc gd 27 feb 2024 question paper) आने वाले दिनों में है तो इन प्रश्नों को जरुर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।(SSC GD Exam 27 Feb 2024 All Shift Questions with Answer)

SSC GD 2024 : 27 February All Shift Questions

एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। पेपर चार शिफ्ट में होने है नीचे हमने आपको टेबल के माध्यम से सभी शिफ्ट की टाइमिंग बताई है। इस लेख में आपको प्रत्येक शिफ्ट में आए हुए प्रश्न जोकि विध्यार्थियों के माध्यम से बताए गए होंगे आप तक लेकर आएंगे जिससे आपको अपनी परीक्षा में मदत जरूर मिलेगी। शिफ्ट पूरा होने के बाद जल्द से जल्द अपडेट किया जाएगा।

SSC GD Constable All Shift Timing
Shift I 9:00 am – 10:00 am
Shift II 11:45 am – 12.45 pm
Shift III 2:30 pm – 3:30 pm
Shift IV 5.15 pm – 6.15 pm

SSC GD 2024: 27 February 1st Shift Questions : SSC GD 1st Shift Paper 2024

प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन एक तबला वादक है?
उत्तर- सही उत्तर जाकिर हुसैन है। जाकिर हुसैन एक प्रसिद्ध तबला वादक हैं।

प्रसिद्ध तबला वादक – सामता प्रसाद मिश्र (गुदई महराज), अनोखेलाल मिश्र, कंठे महराज और किशन महाराज

प्रश्न.एंग्लो मैसूर युद्ध से संबन्धित एक प्रश्न ?
उत्तर-

  • प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध अंग्रेजो और हैदर अली के बीच 1767 से 1769 ई. तक हुआ,जिसका कारण मद्रास में अंग्रेज़ों की आक्रामक नीतियाँ थीं। मैसूर राज्य वर्तमान कर्नाटक का राज्य था।
  • द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध (1780-84): 1771 में मराठों ने मैसूर पर हमला किया। लेकिन अंग्रेजों ने ‘मद्रास की संधि’ का सम्मान करने से इनकार कर दिया और हैदर अली को समर्थन नहीं दिया।
  • तीसरा एंग्लो-मैसूर युद्ध (1790-92) श्रीरंगपत्तनम (1792) की संधि के साथ समाप्त हुआ था। यह टीपू सुल्तान और कॉर्नवालिस द्वारा हस्ताक्षरित किया गया था। संधि के अनुसार, टीपू के क्षेत्रों में से आधे को छीन लिया गया और मराठों, अंग्रेजों और निजाम के बीच विभाजित कर दिया गया।

प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की दशकीय वृद्धि कितनी है?
उत्तर- 2011 में भारत का जनसंख्या घनत्व 382 प्रति वर्ग किमी-दशकीय वृद्धि 17.72 प्रतिशत थी। 1991 और 2011 के बीच सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनसंख्या घनत्व में वृद्धि हुई।

प्रश्न. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जाने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होती है?
उत्तर-

प्रश्न. हाल ही में हुए फीफा अंडर 17 वर्ल्डकप का आयोजन कहाँ हुआ है?
उत्तर- इंडोनेशिया

प्रश्न. भारतनाट्यम को पुनर्जीवित किसने किया था?
उत्तर- सही उत्तर रुक्मिणी देवी अरुंडेल है। भारत के शास्त्रीय नृत्यों के लिए एक प्रसिद्ध प्रशिक्षण संस्थान, इस ‘कला मंदिर’ की स्थापना 1936 में रुक्मिणी देवी अरुंडेल द्वारा युवा कलाकारों को प्रशिक्षित करने और प्रोत्साहित करने और तमिलनाडु के शास्त्रीय नृत्य रूप भरतनाट्यम को पुनर्जीवित करने के लिए की गई थी।

प्रश्न. हरित क्रांति में सबसे ज्यादा प्रभावित कौन सी फसल हुई थी?
उत्तर- हरित क्रांति का संबंध खाद्यान्न फसलों के उत्पादन से है। इसका मुख्य प्रभाव गेहूं पर पड़ा। हरित क्रांति के फलस्वरूप गेहूं के उत्पादन में सर्वाधिक वृद्धि परिलक्षित हुई।

प्रश्न. अनुच्छेद 126 किससे संबन्धित है?
उत्तर- कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति

जब भारत के मुख्य न्यायाधीश का कार्यालय रिक्त हो या जब मुख्य न्यायाधीश अनुपस्थिति के कारण या अन्यथा अपने कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ हो, तो कार्यालय के कर्तव्यों का पालन देश के अन्य न्यायाधीशों में से किसी एक द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रपति इस प्रयोजन के लिए न्यायालय की नियुक्ति कर सकता है।

प्रश्न. किस पंचवर्षीय योजना में कृषि को बढ़ावा दिया गया?
उत्तर- तीसरी योजना (1961-1966) = तीसरी पंचवर्षीय योजना ने कृषि और गेहूं के उत्पादन में सुधार पर जोर दिया, लेकिन 1962 के संक्षिप्त भारत-चीन युद्ध ने अर्थव्यवस्था में कमजोरियों को उजागर किया और रक्षा उद्योग और भारतीय सेना की ओर ध्यान केंद्रित किया।

प्रश्न. डूरंड कप का संबंध किस खेल से है? 
उत्तर- डूरंड कप फुटबॉल के खेल से जुड़ा हैटूर्नामेंट एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है।

प्रश्न. भारत में हरितक्रांति के जनक M.S स्वामीनाथन का निधन कब हुआ था?
उत्तर- 28 सितम्बर 2023

प्रश्न. अक्टूबर 2023 में आरबीआई के कार्यकारी निर्देशक के रूप में किसे न्यूक्त किया गया है?
उत्तर- मनीश कपूर

प्रश्न. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौनसा स्थान है?
उत्तर- भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि. मी. है, जो हिमाच्छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है। विश्व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्ट भौगोलिक पहचान देते हैं।

प्रश्न. अभिनव बिन्द्र ने किस वर्ष गोल्ड मेडल जीता था?
उत्तर- अभिनव ने 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचा था। वह ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

प्रश्न. अरुणाचल प्रदेश का कृषि त्योहार कौन सा है और गालो जनजाति द्वारा मनाया जाता है?
उत्तर- मोपिन भारत के अरुणाचल प्रदेश की गैलो जनजाति द्वारा मनाया जाने वाला एक त्योहार है। यह त्यौहार आमतौर पर अप्रैल महीने में मनाया जाता है। मोपिन को अच्छी फसल के लिए देवताओं को धन्यवाद देने और समुदाय की भलाई के लिए प्रार्थना करने के लिए मनाया जाता है।

SSC GD 2024: 27 February 2nd Shift Questions : SSC GD 2nd Shift Paper 2024

प्रश्न.राज्यपाल के शपथ के बारे में किस अनुच्छेद में निहित है?
उत्तर- अनुच्छेद 159 – राज्यपाल द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान
प्रत्येक राज्यपाल और प्रत्येक व्यक्ति जो राज्यपाल के कृत्यों का निर्वहन कर रहा है एक शपथ लेगा या प्रतिज्ञान करेगा।

राज्यपाल से संबन्धित मुख्य अनुच्छेद

अनुच्छेद 153 – राज्यों के राज्यपाल
प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा
अनुच्छेद 154 – राज्य की कायपालिका शक्ति
राज्य की कायपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी और वह इसका प्रयोग इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा।
अनुच्छेद 155 – राज्यपाल की नियुक्ति
राज्य के राज्यपाल को राष्ट्रपति अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा नियुक्त करेगा
अनुच्छेद 156 – राज्यपाल की पदावधि
राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करेगा। राज्यपाल, राष्ट्रपति को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकेगा। राज्यपाल अपने पद ग्रहण करने की तारीख से पाँच वर्ष की अवधि तक पद धारण करेगा
अनुच्छेद 157 – राज्यपाल नियुक्त होने के लिए अहतायें
कोई व्यक्ति राज्यपाल नियुक्त होने का पात्र तभी होगा जब वह भारत का नागरिक हो और 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है।
अनुच्छेद 158 – राज्यपाल के पद के लिए शर्ते
राज्यपाल संसद के किसी सदन का या विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य नहीं होगा। राज्यपाल अन्य कोई लाभ का पद धारण नहीं करेगा तथा उपलब्धियाँ और भत्ते के हकदार होंगे
अनुच्छेद 160 – कुछ आकस्मिकताओं में राज्यपाल के कृत्यों का निर्वहन
राष्ट्रपति ऐसी किसी आकस्मिकता में, जो इस अध्याय में उपबंधित नहीं है, राज्य के राज्यपाल के कृत्यों के निर्वहन के लिए ऐसा उपबंध कर सकेगा जो वह ठीक समझता है।
अनुच्छेद 161 – क्षमा आदि की और कुछ मामलों में दंडादेश के निलंबन, परिहार या लघुकरण की राज्यपाल की शक्ति
राष्ट्रपति ऐसी किसी आकस्मिकता में, जो इस अध्याय में उपबंधित नहीं है, राज्य के राज्यपाल के कृत्यों के निर्वहन के लिए ऐसा उपबन्ध कर सकेगा जो वह ठीक समझता है।
अनुच्छेद 163 – राज्यपाल की सहायता और सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद
जिन बातों में इस संविधान द्वारा या इसके अधीन राज्यपाल से यह अपेक्षित है कि वह अपने कृत्यों का प्रयोग करने में सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगी जिसका प्रधान मुख्यमंत्री होगा।
अनुच्छेद 164 – मंत्रियों के बारे में अन्य उपबन्ध
मुखयमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राज्यपाल मुख्यमंत्री की सलाह पर करेगा।
अनुच्छेद 165 – राज्य का महाअधिवक्ता
राज्यपाल उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए अर्हित कियी व्यक्ति को राज्य का महाअधिवक्ता नियुक्त करेगा।
अनुच्छेद 166 – राज्य की सरकार के कार्य का संचालन
किसी राज्य की सरकार की समस्त कार्यपालिका कार्यवाही राज्यपाल के नाम से की हुई कही जायेगी।
अनुच्छेद 167 -राज्यपाल को जानकारी देने आदि के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री के कर्तब्य

प्रश्न. मिताली राज किस खेल से संबन्धित है?
उत्तर- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान, मिताली राज 12 मार्च 2021 को 10,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाली देश की पहली और कुल मिलाकर दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं। भारत के लिए अपना 212वां वनडे खेल रही मिताली राज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय शृंखला के तीसरे मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

प्रश्न. बास्केटबॉल में कितने अंक होते हैं
उत्तर- सही उत्तर 4 है। बास्केटबॉल का खेल दो टीमों के मध्य खेला जाता है, जिसमें प्रत्येक टीम के 5 खिलाड़ी एक ही समय में कोर्ट पर होते हैं (अर्थात एक समय में 10 खिलाड़ी खेलते हैं)। आप जिस लीग में खेल रहे हैं, उसके आधार पर बेंच पर खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या भिन्न होती है।

प्रश्न. ‘लूर ‘नृत्य ______ राज्य की एक लोकप्रिय नृत्य शैली है।
उत्तर- लूर हरियाणा का एक लोकप्रिय नृत्य रूप है, जो मुख्य रूप से बांगर और बागर क्षेत्रों में किया जाता है। यह वसंत के मौसम के आगमन और रबी फसलों की बुवाई का संकेत देता है। जैसा कि नाम से संकेत मिलता है, लूर नृत्य होली के दौरान लड़कियों द्वारा किया जाता है।

प्रश्न. जलियाँवाला बाग हत्याकांड कब हुआ?
उत्तर- 13 April 1919

प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की साक्षारता दर कितनी है?
उत्तर- बिहार राज्य की कुल साक्षरता दर 61.80 % हैl 2011 के जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 10 करोड़ 40 लाख 99 हजार 452 हैं, जिसमें बिहार के पुरुषों की जनसंख्या 5 करोड़ 42 लाख 78 हजार 157 है, जबकि महिलाओं की जनसंख्या 4 करोड़ 98 लाख 21 हजार 295 है।

प्रश्न. भारत में हरित क्रांति किस पंचवर्षीय योजना की दौरान आई थी?
उत्तर- सही उत्तर तीसरी है। हरित क्रांति की शुरुआत वर्ष 1965 में हुई थी और तीसरी पंचवर्षीय योजना 1961-66 के बीच थी।

प्रश्न. संविधान सभा का चुनाव कब हुआ था?
उत्तर- पहली बार संविधान सभा की माँग सन-1895 में बाल गंगाधर तिलक ने उठाई थी। अन्तिम बार (पाँचवी बार) 1938 में नेहरू जी ने संविधान सभा बनाने का निर्णय लिया था। संविधान सभा के सदस्य वयस्क मताधिकार के आधार पर अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित हुए थे। जिनका चुनाव जुलाई 1946 में सम्पन्न हुआ था।

प्रश्न. 1983 वर्ल्डकप के दौरान भारतीय टीम का कप्तान कौन था?
उत्तर-  कपिल देव की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने दुनिया भर के विश्लेषकों को चौंकाते हुए वेस्ट इंडीज़ को हराकर वर्ल्ड कप जीता था।

प्रश्न. ऑस्कर पुरस्कार से संबन्धित एक प्रश्न
उत्तर-

  • भानु अथैया (Bhanu Athaiya) : ऑस्कर जीतने वाले पहले भारतीय थे कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया, जिन्होने साल 1983 में आई फिल्म’ गांधी’ के लिए जॉन मोलो के साथ मिलकर कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था. इस कैटेगरी में उन्हें यह सम्मान मिला था।
  • सत्यजीत रे (Satyajit Ray): 1991 में दिग्गज फिल्ममेकर सत्यजीत रे दूसरे भारतीय थे, जिन्हें ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें ‘ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट’का ऑस्कर अवार्ड दिया गया था. हालांकि अवार्ड लेने वह ऑस्कर सेरेमनी का हिस्सा नहीं बन पाए थे, जिसके बाद उनके पास कोलकाता इस अवार्ड को भिजवाया गया. सिनेमा में उनका अमूल्य योगदान रहा है।
  • रेसुल पोकुट्टी (Resul Pookutty): साल 2008 में आई फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ‘बेस्ट साउंड मिक्सिंग’ कैटेगरी का ऑस्कर रेसुल पोक्कुट्टी को दिया गया था. इस फिल्म ने तीन ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किए।
  • एआर रहमान (AR Rahman): फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ (Slumdog Millionaire) में ही दूसरा अवार्ड मिला था म्यूजिक और सॉन्ग देने वाले एआर रहमान को. उन्हें बेस्ट म्यूजिक कैटगरी में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. इस फिल्म का पॉपुलर गाना ‘जय हो’ को एआर रहमान ने ही गाया था
  • गुलजार (Gulzar): फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में ‘जय हो’ सॉन्ग के गीतकार गुलजार को फिल्म का तीसरा ऑस्कर अवार्ड मिला था. ऑस्कर सेरेमनी में वह नहीं पहुंच पाए थे, जिसके बाद यह अवार्ड उनकी टीम ने लिया था
  • ऑस्कर 2023 भारतीयों के लिए शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।

प्रश्न.डांडिया किस राज्य का लोक नृत्य है?
उत्तर- डांडिया गुजरात का एक लोक नृत्य है।

प्रश्न. रोलेक्ट एक्ट के समय वायसरॉय कौन थे?
उत्तर- लेट एक्ट को सरकार ने लॉर्ड चेम्सफोर्ड की अवधि के तहत पारित किया था। इसे फरवरी 1919 में पारित किया गया था।

प्रश्न. रण उत्सव कहाँ मनाया जाता है?
उत्तर- गुजरात

  • कच्छ के रण उत्सव को कच्छ महोत्सव या सिर्फ रण उत्सव भी कहा जाता है। श्वेत रण के किनारे आयोजित तीन महीने का लंबा जश्न।

प्रश्न. ई श्रम योजना कब शुरू हुई थी?
उत्तर- अगस्त 2021

प्रश्न. पंडित दीन दयाल से संबन्धित एक प्रश्न
उत्तर-

SSC GD 2024: 27 February 3rd Shift Questions : SSC GD 3rd Shift Paper 2024

प्रश्न. जललिकट्टू किस त्योहार पर मनाया जाता है?
उत्तर- जल्लीकट्टू आमतौर पर भारतीय राज्य तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में (विशेष रूप से दक्षिणी और पश्चिमी तमिलनाडु में) मट्टू पोंगल दिवस पर पोंगल उत्सव के एक भाग के रूप में प्रचलित है, जो हर साल जनवरी में होता है।

प्रश्न. भारत की दूसरी महिला एयर मार्शल कौन है?
उत्तर- साधना नायर ने पुणे के आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। साधना नायर के प्रमोशनल ट्रांसफर के बाद वो दूसरी महिला अधिकारी बन गईं हैं, जिन्होंने एयर मार्शल रैंक हासिल की है। उनसे पहले ये उपलब्धि एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय ने हासिल की।

प्रश्न. मुख्यमंत्री श्रमिक कल्याण योजना किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू ने श्रमिकों के कल्याण के लिए मुख्‍यमंत्री श्रमिक कल्‍याण योजना लागू करने की घोषणा की अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू ने श्रमिकों के कल्याण के लिए मुख्‍यमंत्री श्रमिक कल्‍याण योजना लागू करने की घोषणा की है।

प्रश्न. भारतीय संविधान में संविधान संशोधन किस भाग मे है?
उत्तर- अनुच्छेद 368, भाग XX

  • भारतीय संविधान 25 भागों और 12 अनुसूचियों में विभाजित है। इसकी शुरुआत के समय इसमें 22 भागों और 8 अनुसूचियों में 395 लेख थे।

प्रश्न. दसवीं जनगणना का संचालन किस मंत्रालय द्वारा हुआ था?
उत्तर- दशकीय जनगणना के संचालन की जिम्मेदारी भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त का कार्यालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के पास है।

प्रश्न. बास्केट बाल के खेल क्षेत्र को क्या कहा जाता है?
उत्तर- बास्केटबॉल कोर्ट एक आयताकार सतह होती है जिसके प्रत्येक सिरे पर एक टोकरी होती है। यह बास्केटबॉल खेल का खेल मैदान है। कोर्ट को मिडकोर्ट लाइन द्वारा दो हिस्सों में बांटा जाता है। प्रत्येक आधे हिस्से को आगे दो क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है: फ्रंटकोर्ट और बैककोर्ट।

प्रश्न. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट कब लागू किया गया
उत्तर- अंग्रेज सरकार द्वारा भारत में सन् 1878 में देशी प्रेस अधिनियम (Vernacular Press Act) पारित किया गया ताकि भारतीय भाषाओं के पत्र-पत्रिकाओं पर और कड़ा नियंत्रण रखा जा सके। उस समय लॉर्ड लिट्टन भारत का वाइसराय था।

प्रश्न. 2011 के जनगणना के अनुसार सबसे ज्यादा लिंगानुपात किस केंद्रशासित प्रदेश का है?
उत्तर- पुदुचेरी

प्रश्न. रणजी ट्रॉफी 2022-23 के फ़ाइनल मैच की मेजबानी किस स्टेडियम में हुई थी?
उत्तर- कोलकाता

प्रश्न. बांग्लादेश का राष्ट्रिय गान किसने लिखा है?
उत्तर- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर

प्रश्न. किस क्रांति में खाद्यान मे विकाश हुआ?
उत्तर- हरित क्रांति खाद्यान्न, विशेषकर चावल और गेहूं के उत्पादन में वृद्धि से संबंधित है। इससे भारतीय राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में खाद्यान्न के उत्पादन में वृद्धि होती है।

प्रश्न. सरकार द्वारा निर्गमित बॉन्ड की खरीद और बिक्री को क्या कहते है?
उत्तर-

प्रश्न. द्वितीय क्षेत्र में किस प्रकार की गतिविधियां होती है?
उत्तर- द्वितीयक क्षेत्र में कच्चे माल, खाद्य विनिर्माण, कपड़ा निर्माण और उद्योग के द्वितीयक प्रसंस्करण शामिल हैं। अर्थव्यवस्था के द्वितीयक क्षेत्र में वे आर्थिक क्षेत्र शामिल हैं जो एक तैयार, उपयोग योग्य उत्पाद बनाते हैं: विनिर्माण, निर्माण और बिजली, गैस और जल आपूर्ति।

प्रश्न. केरल का शास्त्रीय नृत्य कौनसा है?
उत्तर- कथकली केरल के दक्षिण – पश्चिमी राज्‍य का एक समृद्ध और फलने फूलने वाला नृत्‍य कथकली यहां की परम्‍परा है।

प्रश्न. चार्ल्स के नियम पर आधारित एक प्रश्न। 
उत्तर-

प्रश्न. मौर्य साम्राज्य का द्वितीय शासक कौन था?
उत्तर- साम्राज्य की स्थापना चंद्रगुप्त मौर्य ने 322 ईसा पूर्व में की थी। दूसरा शासक बिंदुसार था जिसने 297 ईसा पूर्व से 273 ईसा पूर्व तक शासन किया।

प्रश्न. कला के क्षेत्र में कौनसा पुरस्कार दिया जाता है?
उत्तर- कालिदास सम्मान 1980 में शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत, थिएटर कला और ललित कला के क्षेत्र में उत्कृष्टता का सम्मान करने के लिए गठित किया गया था।

SSC GD 2024: 27 February 4th Shift Questions : SSC GD 4th Shift Paper 2024

Update Soon