SSC GD Constable 2022 : Previous Year Math Practice Set- 27 [23 Jan, 3rd Shift]

Here we are providing previous year questions of Math section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 3rd shift of 23rd January.

1. A, B और C एक कार्य को 9 दिनों में पूरा कर सकते हैं और B उसी कार्य को 18 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि B, C से 33.33% कम समय लेता है, तो C द्वारा कार्य को पूरा करने में लिया गया समय ज्ञात करें। 

2. मोहित और शिवम मिलकर एक काम को 4 दिनों में पूरा कर सकते हैं, शिवम और मुकेश मिलकर इसे 5 दिनों में पूरा कर सकते हैं तथा मोहित और मुकेश मिलकर इसे 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं। मोहित, शिवम और मुकेश मिलकर इस काम को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं ?

3. यदि x[-3{-6(-a)}]+6[-3{-3(-a)}]=6a है तो x का मान ज्ञात करें।

4. यदि रामू का वेतन भीम के वेतन से 10% कम है, तो भीम का वेतन रामू के वेतन से कितने प्रतिशत
अधिक है?

5. 1200 m की एक वृत्‍तीय दौड़ में A और B एक ही बिंदु से एक ही समय में क्रमशः 27 km/h और 45 km/h की चाल से दौड़ना शुरू करते हैं। एक ही दिशा में दौड़ते हुए वे ट्रैक पर पहली बार फिर से कब मिलेंगे?

6. समान लंबाई वाली दो ट्रेनें किसी खंभे को पार करने में क्रमशः 13 सेकंड और 26 सेकंड का समय लेती हैं। यदि ये ट्रेनें एक ही दिशा में चल रही हों, तो वे एक दूसरे को पार करने में कितना समय लेंगी?

7. एक रासायनिक प्रयोगशाला में दो किस्म के अम्ल हैं। किस्म A की कीमत Rs.80 प्रति लीटर है, जबकि किस्म B की कीमत Rs.100 प्रति लीटर है। एक वैज्ञानिक को A और B दोनों किस्मों को किस अनुपात में मिलाना चाहिए, ताकि मिश्रण का मूल्य Rs.92 प्रति लीटर हो जाए?

8. एक निर्माता किसी उत्पाद के अंकित मूल्य पर 25% की छूट प्रदान करता है। खुदरा विक्रेता घटी हुई
कीमत पर एक और 28% की छूट प्रदान करता है। दी गई दो छूटों के समतुल्य एकल छूट क्या है?

9. 28 प्रतिशत की छूट के बाद एक वस्तु का विक्रय मूल्य 13392 रुपए हैं। वस्तु का अंकित मूल्य है:

10. एक व्यक्ति गाड़ी से एक स्टोर तक जाता है, जिसके लिए वह 200 सेकंड में 100 m की दूरी तय करता है। फिर वह 400 सेकंड में एक और 200 m की दूरी तय करके दूसरे स्टोर पर गया। उसकी औसत चाल (m/s में) क्या है?

11. 15√3 cm त्रिज्या का लकड़ी का गोला है। गोले से काटे गए सबसे बड़े संभावित घन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा?

12. टीना और शीना की आय 2 : 3 के अनुपात में है और उनका व्यय 3 : 5 के अनुपात में है। यदि प्रत्येक
₹1,000 की बचत करती है, तो टीना की आय ________ है।

13. मनोज Rs.12 में 15 पेंसिलें खरीदता है और उन्हें Rs.1.50/पेंसिल की दर से बेचता है। उसका लाभ
प्रतिशत क्या है?

14. एक निर्माता अपने उत्पाद को 10% लाभ पर वितरक को बेचता है और वितरक उसे 5% लाभ पर ग्राहक को बेचता है। यदि ग्राहक के लिए क्रय मूल्य Rs.11,500 है, तो निर्माता द्वारा अर्जित लाभ (Rs. में) का निर्धारण कीजिए (अंश भाग को नज़र अंदाज करें)।

15. राधा 14% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर Rs.4,00,000 का ऋण लेती है, जो अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित होता है। वह 2 वर्ष बाद कितना ब्याज चुकाती है?

16. दो प्राकृत संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 7 और 84 है। यदि उन संख्याओं में से एक संख्‍या 7 है, तो दोनों संख्याओं के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए।

17. यदि (x - y) का 85% = (x + y) का 35% है, तो y, x का कितना प्रतिशत है?

18. सोनिया को Rs.25,000 के ऋण पर 1 वर्ष की अवधि के लिए तिमाही आधार पर चक्रवृद्धित 12% प्रति वर्ष की दर से कितना ब्याज देना होगा (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)?

19. 3 cm व्यास वाले कितने धात्विक गोलों को पिघलाकर 4 cm व्यास और 54 cm ऊंचाई वाले एक ठोस बेलन को निर्मित किया जा सकता है?

20. एक धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 10 वर्ष में स्वत: की दुगनी हो जाती है। उसी ब्याज दर पर यह
कितने वर्षों में चार गुनी हो जाएगी?