SSC GD Constable 2022 : Previous Year Math Practice Set- 30 [24 Jan, 2nd Shift]

Here we are providing previous year questions of Math section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 2nd shift of 24th January.

  SSC GD Constable 2022 : Previous Year Math Practice Set- 29 [24 Jan, 1st Shift]

1. उमेश और रमेश एक कार्य को क्रमशः 28 और 21 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उमेश से शुरू करते हुए, वे एकांतर दिनों (एक-एक दिन छोड़कर) में काम करते हैं। काम कितने दिनों में पूरा होगा?

2. मोना ने Rs.1,500 प्रत्येक में दो हैंडबैग खरीदे। उसने इन बैगों को बेच दिया, एक बैग पर 8% का लाभ और दूसरे पर 4% की हानि हुई। पूरे लेन-देन में उसका लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

3. Rs.65,000 की धनराशि पर तीन वर्ष में Rs.21,515 का चक्रवृद्धि ब्याज प्राप्त होता है। राशि पर वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होने वाली ब्याज दर ज्ञात करें।

4. 13 cm, 14 cm और 15 cm भुजाओं वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

5. एक ट्रेन की लंबाई 150 मीटर है। समान दिशा में 2 km/h की चाल से चलते हुए एक व्यक्ति को यह 3 सेकंड में पार कर जाती है। ट्रेन की चाल निर्धारित कीजिए। 

6. अब्दुल का वेतन Rs.1,50,000 प्रति माह है। वह अपने वेतन का 10% स्कूल की फीस का भुगतान करने पर खर्च करता है। जुलाई के महीने में उसके वेतन में 3% की वृद्धि हुई, लेकिन उसी महीने स्कूल की फीस में 5% की वृद्धि हुई। यदि अन्य व्यय पूर्ववत हैं, तो जुलाई के महीने में उसकी बचत में शुद्ध परिवर्तन क्या होगा? 

7.

8. उस अर्धगोले का आयतन (दो दशमलव अंक तक) ज्ञात कीजिए, जिसकी त्रिज्या 5.5 cm है।

9. प्रसाद अकेले एक कार्य को 144 दिनों में पूरा कर सकता है। 16 दिनों में उसी कार्य को पूरा करने के लिए प्रसाद जैसी ही दक्षता वाले कितने लोगों की आवश्यकता थी?

10. निम्नलिखित में से संख्याओं का कौन सा युग्म अपेक्षाकृत अभाज्य है?

11. 20%, 5% और 2% की तीन क्रमिक छूटों के बराबर एक एकल छूट क्‍या होगी?

12. जब 6, 8, 12 और 20 प्रत्येक में से समान संख्या घटा दी जाती है, तो परिणामी संख्याएँ समानुपात में होती हैं। घटाई गई संख्या ______है।

13. दो उम्मीदवारोंके बीच एक चुनाव में, डाले गए मतों में से 70% मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को 16,000 मतों के बहुमत से चुना जाता है। जीतने वाले उम्मीदवार के पक्ष में डाले गए मतों की संख्या क्‍या हैॽ

14. एक स्पोर्ट्स क्लब में 86% सदस्य पुरुष हैं और 14% सदस्य महिलाएं हैं। यदि पुरुषों की औसत आयु 25 वर्ष है और महिलाओं की औसत आयु 35 वर्ष है, तो सभी सदस्यों की औसत आयु (वर्षों में) क्या है? 

15.

16. एक व्यक्ति ₹3,310 की धनराशि उधार लेता है और इसे पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष के अंत में तीन समान वार्षिक किश्तों में 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर वापस चुकाने का वचन देता है। प्रत्येक किश्त की राशि क्या है?

17. एक दुकानदार को कोई वस्तु Rs.880 में बेचने पर 10% का लाभ होता है। बिक्री में कमी के कारण, वह  पिछले विक्रय मूल्य पर 25% की छूट देता है। इस बिक्री में उसका लाभ/हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

18. 40 तक की सभी अभाज्य संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए। (दशमलव के दो स्थान तक उत्तर दें)

19. एक सब्जी विक्रेता का 2 किलोग्राम का बाट, वास्तविक वजन से 100 ग्राम कम है। विक्रेता ने एक ग्राहक को उसी बाट का उपयोग करके Rs.44 में 2 किलो ग्राम आलू बेचा। विक्रेता ने Rs.18 प्रति किलोग्राम की दर से आलू खरीदा था। आलू बेचने पर उसे कितना लाभ हुआ? 

20. प्रकाश धारा के विपरीत दिशा में 32 km/h की चाल से और धारा के दिशा में 44 km/h की चाल से तैर सकता है। धारा की चाल क्या है?