SSC GD Constable 2022 : Previous Year Math Practice Set- 31 [24 Jan, 3rd Shift]

Here we are providing previous year questions of Math section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 3rd shift of 24th January.

  SSC GD Constable 2022 : Previous Year Math Practice Set- 30 [24 Jan, 2nd Shift]

1. एक लंब वृत्तीय शंकु के आधार का क्षेत्रफल 154 cm2 है और इसकी ऊंचाई 24 cm है। शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करें। ( π = 22/7 ले)

2. 3 वर्ष पहले किसी शहर की जनसंख्या 84000 थी। शहरों में प्रवास के कारण, इसमें प्रति वर्ष 10 प्रतिशत की दर से कमी होती है। शहर की वर्तमान जनसंख्या कितनी है?

3. एक चोर एक पुलिसकर्मी को 500 m की दूरी से देख कर 8 km /h की चाल से भागने लगता है। पुलिसकर्मी ने 11 km /h की चाल से उसका पीछा किया। पकड़े जाने से पहले चोर कितनी दूरी तक भागा था? (यदि आवश्यक हो तो दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें) 

4. यदि रमेश 12 km/h के बजाय 15 km/h की चाल से चलता है, तो वह समान समय में 2 km अधिक दूरी तय करता है। रमेश द्वारा उसी समय में 12 km/h की चाल से तय की गई वास्तविक दूरी (km में) कितनी है?

5. A और B एक कार्य को क्रमश: 15 दिन और 10 दिन में पूरा कर सकते हैं। A अकेले कार्य आरंभ करता है और 5 दिनों के बाद, B, A के साथ कार्य में शामिल हो जाता है। दोनों ने शेष कार्य किया। कार्य को पूरा करने के लिए कुल कितने दिन लगते हैं? 

6. 17, 30, 22 और 40 में से किस संख्या को घटाया जाए ताकि प्राप्त संख्याएँ समानुपाती हो जाएँ?

7. एक स्कूल में 200 विद्यार्थी हैं। यदि लड़कों की संख्या और लड़कियों की संख्या का अनुपात 9 :1 है, तो स्कूल में लड़कों और लड़कियों की संख्या के बीच मध्यानुपात ज्ञात कीजिए।

8. एक उद्यान में सप्ताह के दिनों में औसतन 30 बच्चे खेलते हैं और सप्ताहांत में औसतन 60 बच्चे खेलते हैं। शनिवार से शुरू होने वाले जून के महीने में उद्यान में प्रतिदिन खेलने वाले बच्चों की औसत संख्या ज्ञात करें।

9. एक परीक्षा में, एक विद्यार्थी ने पहले पेपर में कुल 200 अंकों में से 40% अंक प्राप्त किए। यदि विद्यार्थी को कुल मिलाकर 60% अंक प्राप्त करने है, तो उसे दूसरे पेपर में 200 में से कितने प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए? 

10. एक व्यक्ति एक कंपनी के शेयर को Rs.12,000 में खरीदता है। अगर वह उस शेयर को (एक साल बाद) बेचता है तो उसे Rs.15,000 मिलते हैं। व्यक्ति द्वारा अर्जित लाभ का प्रतिशत ज्ञात कीजिए। 

11. एक कंपनी विभिन्न प्रकार की छूट योजनाएं प्रदान करती है।

  1. 10% और 20% की दो क्रमिक छूट
  2.  1 खरीदें 1 मुफ़्त पाएं
  3. 5 खरीदें 3 मुफ्त पाएं
  4. 5 खरीदें 6 पाएं

किस योजना में छूट प्रतिशत न्यूनतम है?

12. यदि A का 18 प्रतिशत, B के 40 प्रतिशत के बराबर है, तो A : B का अनुपात क्या है?

13. दुकानदार ने 750 रुपए के अंकित मूल्य पर 50 प्रतिशत की छूट दी। विक्रय मूल्य क्या होगा ?

14. वह राशि ज्ञात कीजिए जो 8% प्रतिवर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज पर वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होते हुए 2 वर्ष बाद ₹1,166.40 हो जाएगी।

15. 104, 78 और 260 से पूरी तरह से विभाज्य सबसे छोटी संख्या P है। यदि P + 40 = Q2 है, तो Q का धनात्मक मान क्या है?

16. 'a' का वह न्यूनतम मान, जिसके लिए संख्या 638a435, 3 से पूर्णतः विभाज्य है,____है।

17. एक व्यक्ति ने दो वस्तुओं को एक ही कीमत पर खरीदा और एक को 15% के लाभ पर और दूसरी को 5% की हानि पर बेच दिया। यदि दोनों विक्रय मूल्यों के बीच का अंतर ₹80 है, तो एक वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?

18. 74 व्यक्तियों की औसत आय Rs.5,200 है और एक प्रबंधक की आय Rs.6,000 है, तो पूरे समूह की औसत आय कितनी है? (दो दशमलव स्थान तक मान लें) 

19. दो पुरुष तीन महिलाओं के बराबर काम करते हैं, और पांच महिलाएं सात लड़कों के बराबर काम करती हैं। यदि 16 पुरुष एक काम को 2 दिन में पूरा कर सकते हैं, तो दो लड़के कितने दिनों में काम पूरा करेंगे?

20. एक लम्ब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 90.2 m2 है और इसकी त्रिज्या 70 cm है, इसकी ऊंचाई (m में) ज्ञात करें। π = 22/7 लें