SSC GD Constable 2022 : Previous Year Math Practice Set- 20 [16 Jan, 4th Shift]

Here we are providing previous year questions of Math section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 4th  shift of 16th January.

1.  का मान ज्ञात कीजिए। 

2. s3, s2t, और st2 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए। 

3. दो कारें दोपहर 12:00 बजे एक ही समय में 3.6 kms के एक वृत्ताकार पथ का चक्कर लगाना शुरू करती हैं। वे समान बिंदु से शुरू करती है तथा समान दिशा मे चलती हैं। इनकी गति क्रमश: 72 kmph और 90 kmph है। कारें पुनः किस समय मिलेंगी?

4. सुमन और अरुण मिलकर एक कार्य को 96 दिनों में, अरुण और राहुल 48 दिनों में और राहुल और सुमन 80 दिनों में पूरा कर सकते हैं, फिर राहुल, सुमन और अरुण मिलकर उसी कार्य को लगभग कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?

5. एक दुकानदार ₹200 प्रति लीटर पर तेल बेचता है, जिसे उसने ₹160 प्रति लीटर में खरीदा था, लेकिन वह बेचते समय 1 लीटर के स्‍थान पर केवल 800 ml तेल देता है। लाभ का वास्तविक प्रतिशत ज्ञात करें।

6. 500 मीटर की दौड़ में, P, 2 kmph की चाल से दौड़ता है। P, Q को 20 मीटर की शुरुआती बढ़त देता है और फिर भी उसे 60 सेकंड से हरा देता है। Q की चाल ज्ञात कीजिए।

7. 5x2 और 3xy का तृतीयानुपाती ज्ञात करें।

8. रीता कहती है कि वह अपना माल, क्रय मूल्य पर बेचती है। यदि वह 100 ग्राम के स्थान पर 80 ग्राम भार का उपयोग करती है, तो उसका लाभ प्रतिशत क्या होगा? 

9. मनोज म्यूचुअल फंड में Rs.57,695 का निवेश करता है, जो उसकी वार्षिक आय का 11% है। उसकी मासिक आय क्या होगी? (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित )

10. 10 व्यक्तियों के समूह में 20 kg वजन वाले एक व्‍यक्‍ति के स्‍थान पर एक नए व्‍यक्‍ति के शामिल होने पर उनका औसत वज़न 7.9 kg बढ़ जाता है। नए व्यक्ति का वज़न क्या है?

11. यदि 9 व्यक्ति एक काम 18 दिन में कर सकते हैं, तो दोगुनी दक्षता वाले 18 व्यक्ति उसी काम को कितने दिन में कर सकतेहैं?

12. एक बल्लेबाज ने 96 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। विकेटों के बीच दौड़कर उसने अपने कुल स्कोर का कितना प्रतिशत बनाया?

13. एक घर का मूल्यांकन उस वर्ष की शुरुआत में उसके मूल्य की तुलना में एक वर्ष में 10% की दर से मूल्यह्रास होता है। यदि घर का वर्तमान मूल्य ₹40,00,000 है, तो तीन वर्ष बाद घर का मूल्य क्या होगा।

14. आनंद स्थिर पानी में 8 km/h की चाल से नौकायन कर सकता है। उसे धारा के दिशा में नौकायन में जितना समय लगता है, उससे तीन गुना समय धारा के विपरीत दिशा में नौकायन में लगता है। धारा की चाल ज्ञात कीजिए।

15. 5 एक दुकान, नियमित रूप से, अंकित मूल्य पर 12% की छूट प्रदान करती है। त्योहारी सीजन के दौरान, यह 10% की क्रमिक छूट भी प्रदान करती है और मालिक अभी भी 5% लाभ अर्जित करता है। यदि नियमित छूट के साथ केवल 4% की क्रमिक छूट प्रदान की जाती, तो लाभ प्रतिशत कितना होता?

16. एक खिलौने का अंकित मूल्य Rs.1,600 है। यदि दुकानदार 10% की छूट और फिर 10% नकद छूट देता है, तो खिलौने का विक्रय मूल्य क्या होगा?

17. राम, श्याम और मोहन के वज़न का अनुपात क्रमश: 7 : 8 : 5 है। राम, श्याम और मोहन का औसत वज़न 80 kg है। राम और श्याम का औसत वज़न क्या है?

18. 6 m त्रिज्या वाले एक गोले को दो बराबर भागों में काटा जाता है। इस प्रकार बने प्रत्येक अर्धगोले का आयतन ज्ञात कीजिए (π= 22/7 का प्रयोग करें)

19. एक ठोस शंकु को 30 पैसे प्रति cm2 की दर से रंगने की लागत रु660 है। शंकु की तिर्यक ऊंचाई 15 cm है तो इसकी त्रिज्या ज्ञात कीजिए। (- 22/7 का प्रयोग करें)

20. एक निश्चित राशि पर, दूसरे वर्ष के लिए 20% प्रति वर्ष की दर से वार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज Rs.1,300 है। राशि होगी (निकटतम पूर्णांकीय मान ज्ञात करें):