SSC GD Math Quiz – 09

यहां पर हम आपके लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए SSC GD Constable Math Quiz – 09 लेकर आए हैं। इससे पहले गणित के 8 सेट आ चुके हैं जिसमें आपके लिए गणित के बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं जो कि आने वाली एसएससी जीडी परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे।

SSC GD Constable Math Quiz – 09

1. एक मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात (मात्रा में ) 2 : 1 है | यदि हम मिश्रण में 12 लीटर पानी मिला दें, तो दूध और पानी का अनुपात 4 : 3
हो जाता है | नए मिश्रण में पानी की मात्रा कितनी है

2. A और B एक साथ काम करते हुए एक काम को 16 दिनों में पूरा कर सकते हैं, C और A मिलकर इसे 32 दिनों में पूरा कर सकते हैं और C
और B मिलकर इसे 24 दिनों में पूरा कर सकते  हैं। उन्होंने 12 दिनों तक एक साथ काम किया ।शेष कार्य को C कितने दिनों में पूरा करेगा ?

3. पाइप A और B एक पूर्ण टैंक को क्रमशः 36 और 45 मिनट में खाली कर सकते हैं, जबकि पाइप C अकेले टैंक को 15 मिनट में भर सकता है। B और C को एक साथ 15 मिनट के लिए खोला जाता है, और फिर दोनों को बंद कर दिया जाता है और A को खोल दिया जाता है। पाइप A टैंक को (मिनटों में) खाली कर देगा :

4. अशोक एक यात्रा को 7 घंटे में पूरा करता है। वह यात्रा के पहले भाग को 24 किमी प्रति घंटे की गति से और दूसरे भाग को 32 किमी प्रति घंटे
की गति से यात्रा करता है। यात्रा की कुल दूरी है |

5. स्थिर जल में किसी नाव की चाल 30 किमी /घंटा है | यदि यह नाव धारा के अनुकूल 60 किमी की दूरी 1 घंटे 30 मिनट में तय करती है, तो
धारा के विपरीत 60 किमी की दूरी तय करने में इसे कितना समय लगेगा ?

6. अविनाश के पास गौरव की तुलना में विभिन्न देशों के 20% कम सिक्के हैं। गौरव के पास चेतन की तुलना में 40% अधिक ऐसे सिक्के हैं। चेतन के पास अविनाश के सिक्कों की संख्या से कितने प्रतिशत कम है?

7. दो संख्याएँ एक तीसरी संख्या से क्रमशः 37% और 30% कम हैं। दूसरी संख्या पहली से कितने प्रतिशत अधिक है?

8. कुछ फल 15 के दर से 140 रुपये में और इतने ही फल 10 के दर से 120 रुपये में खरीदे जाते हैं। यदि सभी फल 132 रुपये प्रति दर्जन की
दर से बेचे जाते हैं , तो पूरे लेन-देन में लाभ प्रतिशत कितना है?

9. 480 रुपये साधारण ब्याज पर निवेश किये गए,  यह राशि 20 महीने बाद 520 रुपये हो गयी | प्रति वर्ष ब्याज की दर ज्ञात करें 

10. कोई निश्चित राशि साधारण ब्याज की निश्चित दर से चार वर्षों में 20720 रुपये तथा छः वर्षों में 24080 रुपये हो जाती है | यह राशि है :


 

  SSC GD Hindi Quiz
  SSC GD History Quiz - 23
  SSC GD History Quiz - 21
  SSC GD History Quiz - 20
  SSC GD History Quiz - 18
  SSC GD History Quiz - 17
  SSC GD History Quiz - 15