Previous Year Reasoning Questions : SSC GD Constable 2022 [11/01/2023, 2nd Shift]

Here we are providing previous year questions of  Reasoning section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 2nd shift of 11th January.

1. तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

  • सभी डिब्बे कुत्ते हैं।
  • कुछ कुत्ते चूहे हैं।
  • कुछ चूहे सेब हैं।

निष्कर्ष:

  1. कोई डिब्बा कुत्ता नहीं है।
  2. कुछ चूहे कुत्ते नहीं हैं।
  3. कुछ सेब चूहे हैं।

2. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?

5, 11, 23, 47, 95, ?

3. एक निश्चित कूट भाषा में 'CLUTCH' को 'DNXXHN' के रूप में लिखा जाता है और 'CREDIT' को 'DTHHNZ' के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में 'WALLET' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

4. दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्न शृंखला में प्रश्‍न-चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है।

HS, PK, XC, FU, ?

5. उस विकल्प का चयन करें जो पांचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

DGS : PEC :: NST : QQM :: EHK : ?

6. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

416, 341, 276, ?, 176, 141, 116

7. एक निश्चित कूट भाषा में, 'COMBAT' को 'NPDVCD' के रूप में लिखा जाता है और 'CREATE' को 'FSDGVC' के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में 'CREDIT' को कैसे लिखा जाएगा?

8. नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिन्हों को परस्पर बदलना
चाहिए?

54 × 8 – 48 ÷ 12 + 27 = 24

9. दिये गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्न शृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर आ सकता है?

 

10. निम्नलिखित में से कौन-सा पद दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

QCSD, ?, WGQZ, ZIPX, CKOV

11. गणितीय चिह्नों के उस सही संयोजन का चयन कीजिए जिसे क्रमिक रूप से * चिह्नों के स्थान पर रखने पर समीकरण संत‍ुलित हो जाएगा।

14 * 1 * 15 * 75 * 21 = 30

12. आठ व्यक्ति, A, B, C, D, E, F, G और H एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। A के बाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B, A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। B और D के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। F, G के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। C, पंक्ति के किसी भी सिरे पर नहीं बैठा है। E, H के दाईं ओर किसी एक स्थान पर बैठा है। H और A के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

13. 3 'P % Q' का अर्थ है 'P, Q का भाई है'।
'P + Q' का अर्थ है 'P, Q की बेटी है'।
'P = Q' का अर्थ है 'P, Q का बेटा है'।
'P # Q' का अर्थ है 'P, Q की पत्नी है'।

यदि A + B % C = D # F है, तो F, A से किस प्रकार संबंधित है?

14. उस विकल्प का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए शब्दों के उस क्रम को निरूपित करता है जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं।

  1. PURVEY
  2. PURSE
  3. PURPLE
  4. PURELY
  5. PUTTER
  6. PUSTULE

 

15. आठ व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में, प्रत्येक में 4 व्यक्ति के अनुसार इस प्रकार बैठे हैं कि आसन्न
व्यक्तियों के बीच की दूरी समान है तथा एक पंक्ति के व्यक्ति दूसरी पंक्ति के व्यक्तियों की ओर मुख
करके बैठे हुए है।

पंक्ति I में – 6, 7, 8 और 9 बैठे हैं, और उन सभी का मुख दक्षिण की ओर है। पंक्ति II में – 1, 2, 3 और 4 बैठे हैं, और उन सभी का मुख उत्तर की ओर है। 9, उनकी पंक्ति के अंतिम बाएं सिरे पर बैठे व्यक्ति के बगल में बैठा है, और 4 के ठीक सामने है। 3 उनकी पंक्ति के अंतिम बाएं सिरे पर बैठा है, और 2 उसके ठीक बगल में है। उत्तर की ओर मुख करके बैठी पंक्ति के अंतिम दाएं सिरेपर कौन बैठा है?

16. उस विकल्प का चयन कीजिए, जो दी गयी आकृति में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है। )

17. दर्पण को चित्र में दिखाये अनुसार MN पर रखे जाने पर दी गयी आकृति के सही दर्पण प्रतिविम्ब का चयन करें। 

 

18. एक कागज को नीचे दर्शाए गए अनुसार मोड़ा और काटा जाता है। खोले जाने पर यह कैसा देखाई देगा?

19. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार से संबंधित है,
जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से और चौथा अक्षर-समूह तीसरे अक्षर-समूह से
संबंधित है।

MUZHIK : KVXIGI :: QUACKY : OVYDIW :: ZEBECK : ?

20.  उस समुच्च्य का चयन करें, जिसकी संख्याओं के बीच ठीक वही संबंध है, जो संबंध निम्नांकित समुच्चयों की संख्याओं में हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर ही गणितीय संक्रियाएँ की जानी चाहिए। जैसे 13 - मान लीजिए 13 पर गणितीय संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़कर और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(6, 135, 9)
(13, 261, 16)


 

  SSC GD Constable Practice Set [Subject Wise]