Previous Year Reasoning Questions : SSC GD Constable 2022 [13/01/2023, 3rd Shift]

Here we are providing previous year questions of  Reasoning section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 3rd shift of 13th January.

1. उस विकल्प आकृति का चयन करें जो दी गई आकृति में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है।)

2. छ: विद्यार्थी एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। जेम्स, पीटर के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। चार्ल्स, पीटर के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। सैम, जेम्स के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। टॉम, सैम के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। एशले, चार्ल्स और जेम्स के ठीक बगल में है। एशले और टॉम के बीच में कौन बैठा है?

3. यदि दर्पण' को PQ पर रखा जाए जैसा की नीचे दिखाया गया  है, तो दिए गए अंक-अक्षर संयोजन का सही दर्पण प्रतिविम्ब कौन-सा होगा?

4. एक निश्चित कूट भाषा में 'BRAND' को 'DTYPF' लिखा जाता है और 'TOWER' को 'VMYCT' लिखा जाता है। उसी भाषा में 'STUDY' किस प्रकार लिखा जाएगा?

5. उस समुच्च्य का चयन करें, जिसकी संख्याओं के बीच ठीक वही संबंध है, जो संबंध निम्नांकित समुच्चयों की संख्याओं में हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर ही गणितीय संक्रियाएँ की जानी चाहिए। जैसे 13 - मान लीजिए 13 पर गणितीय संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़कर और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(14, 231, 19)
(7, 154, 15)

6. किस विकल्प में निम्नलिखित शब्दों का वह क्रम दिया गया है, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते
हैं? 

  1. instant
  2. invite
  3. ingrained
  4. initiate
  5. intimate

 

7. गणितीय चिन्हों के उस सही संयोजन का चयन करें, जिन्हे क्रमिक रूप से * चिन्हों के स्थान पर रखे जाने पर दिया गया समीकरण संतुलित हो जाएगा। 

176 * 4 * 9 * 3 * 13 * 14

8. उस विकल्‍प का चयन कीजिए जो पांचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

PJE : RNK :: DHN : FLT :: AMS : ?

9. उस आकृति का चयन कीजिए, जो नीचे दी गई शृंखला में आगे आएगी। 

10. एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियों को दर्शाया गया है। 1 दर्शाने वाले फ़लक के विपरीत फ़लक की संख्या ज्ञात कीजिए। 

11. दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर
सके।

120, 121, 128, 141, 160, ?

12. पाँच मित्र (A, B, C, E और F) एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। F, C के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। A, C के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। E, F के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। B के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?

13. कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को पूर्ण करेगा?

BMYU, YJVR, ?, SDPL, PAMI 

14. ‘A + B’ का अर्थ है कि A, B का भाई है’
‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’
‘A × B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पति है’
‘A ÷ B’ का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’

यदि P ÷ Q – R + S – T × U है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

15. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, चाहे वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्धारित कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

कथन: 

  1. सभी पेंसिल लकड़ियाँ हैं।
  2. कुछ लकड़ियाँ नोट्स हैं।
  3. सभी डायरियाँ नोट्स हैं।

निष्कर्ष:

  1. कुछ नोट्स डायरियाँ हैं।
  2. कुछ लकड़ियाँ पेंसिल हैं।
  3. कुछ डायरियाँ लकड़ियाँ हैं।

16. दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्न शृंखला में प्रश्‍न-चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है।

FWCD, HQEF, JKGH, ? , NYKL

17. उस विकल्प का चयन करें, जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।

(शब्दों को अर्थ पूर्ण शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और इन्हें शब्द में अक्षरों की संख्या / व्यंजनों की संख्या / स्वरों की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबद्ध नहीं किया जाना चाहिए।)

तीन : त्रिभुज :: चार : ?

18. एक निश्चित कूट भाषा में 'TERMINATOR' को 'ROTANTERMI' के रूप में लिखा जाता है और
'SUPERMAN' को 'NAMRSUPE' के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में 'AVENGERS' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

19. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

29, 65, 95, 119, ?, 149, 155

20. नीचे दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिन्हों को गणितीय रूप से परस्पर बदलना
चाहिए?

25 + 8 ÷ 40 – 20 × 25 = 10


 

  SSC GD Constable Practice Set [Subject Wise]