Previous Year Reasoning Questions : SSC GD Constable 2022 [16/01/2023, 3rd Shift]

Here we are providing previous year questions of  Reasoning section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 3rd shift of 16th January.

1. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

3, 8, 18, 38, ?, 158, 318 

2. आठ व्यक्ति - D, E, M, P, T, W, Y और Z एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। M पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है। M और E के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, E के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D और T के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। Z, P के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। W पंक्ति के किसी भी सिरे पर नहीं बैठा है। Y के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?

3. निम्‍नलिखित समीकरण को संतुलित करने के लिए उसमें किन दो संख्याओं (ओं अंको को नहीं ) हीं और किन दो चिह्नों को परस्‍पर बदला जाना चाहिए?

19 ÷ 14 + 7 × 2 × 4 = 80

4. उस विकल्प का चयन करें, जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।

9 : 11 :: 29 : 21 :: 37 : ?

5. उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।

(शब्दों को अर्थ पूर्ण शब्दों के रूप में मानना है और उन्हें शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं करना है।)

लेखक : कलम :: बढ़ई : ?

6. दर्पण को दाई ओर रखे जाने पर, निम्नलिखित में से कौन-सी आकृति दी गई प्रश्न आकृति का सटीक दर्पण प्रतिविम्ब होगी?

प्रश्न आकृति:

7. किस विकल्प में निम्नलिखित शब्दों का वह क्रम दिया गया है, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं?

  1. jumping
  2. juice
  3. jumble
  4. jupiter
  5. junior

8. कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को पूर्ण करेगा?

AFIN, EJMR, ?, MRUZ, QVYD

9. 'A + B' का अर्थ है 'A, B का भाई है'।
'A / B' का अर्थ है 'A, B की माँ है'।
'A ^ B' का अर्थ है 'A, B का पति है'।
'A % B' का अर्थ है 'A, B की बहन है'।
'A @ B' का अर्थ है 'A, B का बेटा है'।

यदि U ^ V / W + X % Y है, तो U, Y से किस प्रकार संबंधित है?

10. उस आकृति का चयन कीजिए, जो नीचे दी गई शृंखला में आगे आएगी। 

11. एक निश्चित कूट भाषा में 'DAINTY' को 'GCKQWB' लिखा जाता है और 'PROMISE' को 'SUQPKVG' लिखा जाता है। उसी भाषा में 'CERTAIN' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

12. दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्न शृंखला में प्रश्‍न-चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है।

OL, VE, CX, JQ, ?

13. उस विकल्प आकृति का चयन करें जो नीचे दी गई आकृति में अंतर्निहित है। (आकृति घुमाने की अनुमति नहीं है।)

14. दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

113, 114, 110, 119, 103, 128, ?

15. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार से संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से और चौथा अक्षर-समूह तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

ZINCKY : XGLAIW :: ZIGZAG : XGEXYE :: JOCKEY : ?

16. एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियों को दर्शाया गया है। 5 दर्शाने वाले फ़लक के विपरीत फ़लक की संख्या ज्ञात कीजिए। 

17. तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्धारित करें कि कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

कथन:

  • सभी पक्षी गाय हैं।
  • कुछ गाय मुर्गियां हैं।
  • कुछ कुत्ते पक्षी हैं।

निष्कर्ष: 

  1. कुछ कुत्ते मुर्गियां हैं।
  2. कोई मुर्गी पक्षी नहीं है
  3. कुछ गाय कुत्ते हैं।

18. नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिन्हों को परस्पर बदलना चाहिए?

36 + 27 – 75 × 5 ÷ 25 = 24

19. सात व्यक्ति K, L, M, N, O, P और Q एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं।  P के बाईं ओर केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। Q, N के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। N, P के ठीक बगल में नहीं बैठा है। M, L के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। K, M के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे पर कौन बैठा है?

20. एक निश्चित कूट भाषा में, 'FLEET' को 'TFMFF' के रूप में लिखा जाता है, 'OUTLET' को 'TOVUMF' के रूप में लिखा जाता है, उसी भाषा में 'LABOUR' को कैसे लिखा जाएगा?


 

  SSC GD Constable Practice Set [Subject Wise]