SSC GD 2024 Exam Analysis : 23 February All Shift Questions : 23 फरवरी को एसएससी जीडी परीक्षा में पूछे गये सभी प्रश्न

SSC GD 2024 23 February All Shift Questions : एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। यहाँ पर हम आपके लिए 23 फरवरी के सभी शिफ्ट के एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के प्रश्न लेकर आये हैं। यहाँ पर आपको SSC GD Exam Analysis 2024 को उपलब्ध करवाया गया है। अगर आपकी भी परिक्षा (ssc gd 23 feb 2024 question paper) आने वाले दिनों में है तो इन प्रश्नों को जरुर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।(SSC GD Exam 23 Feb 2024 All Shift Questions with Answer)

SSC GD 2024 : 23 February All Shift Questions

एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। पेपर चार शिफ्ट में होने है नीचे हमने आपको टेबल के माध्यम से सभी शिफ्ट की टाइमिंग बताई है। इस लेख में आपको प्रत्येक शिफ्ट में आए हुए प्रश्न जोकि विध्यार्थियों के माध्यम से बताए गए होंगे आप तक लेकर आएंगे जिससे आपको अपनी परीक्षा में मदत जरूर मिलेगी। शिफ्ट पूरा होने के बाद जल्द से जल्द अपडेट किया जाएगा।

SSC GD Constable All Shift Timing
Shift I 9:00 am – 10:00 am
Shift II 11:45 am – 12.45 pm
Shift III 2:30 pm – 3:30 pm
Shift IV 5.15 pm – 6.15 pm

SSC GD 2024: 23 February 1st Shift Questions : SSC GD 1st Shift Paper 2024

प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में महिलाओं की प्रतिशत क्या है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या 52% पुरुषों और 48% महिलाओं के साथ 1,210,854,977 (1.21 बिलियन) थी ।

प्रश्न. क्रिकेट विश्व कप 2011 कहाँ हुआ था?
उत्तर- भारत

प्रश्न.हाल ही में जन औषधि ट्रेन की शुरुवात कहाँ हुई है?
उत्तर- पुणे से दानापुर  (मार्च 2023)के लिए इसी तरह की ट्रेन को 2 महीने के लिए 4 राज्यों को कवर करते हुए हरी झंडी दिखाई गई है। जन औषधि दिवस, 2023 का तीसरा दिन देश भर में ‘जन औषधि – एक कदम मातृ शक्ति की ओर’ के रूप में मनाया गया।

प्रश्न. मीरा बाई चानू किस खेल से संबन्धित है?
उत्तर- सही उत्तर भारोत्तोलन है। मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। 23 वर्षीय महिला ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला पदक जीता, महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत।

प्रश्न.घरेलू उत्पादों की रक्षा के लिए भारत एक शासन का पालन कर रहा था?
उत्तर- आयात पर मात्रात्मक प्रतिबंध

प्रश्न.धार्मिक स्वतंत्रता किस अनुच्छेद में है?
उत्तर- अनुच्छेद 25 – 28 में उल्लिखित है कि लोक व्यवस्था, सदाचार और स्वास्थ्य तथा इस भाग के अन्य उपबंधों के अधीन रहते हुए, सभी व्यक्तियों को अंत:करण की स्वतंत्रता का और धर्म को अबाध रूप से मानने, आचरण करने और प्रचार करने का समान हक होगा।

प्रश्न. कुडनकुलम परमाणु संयंत्र कहां है
उत्तर- कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (या कुडनकुलम एनपीपी या केकेएनपीपी) भारत का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा स्टेशन है, जो दक्षिणी भारतीय राज्य तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के कुडनकुलम में स्थित है।

प्रश्न.दक्षिण भारत की नृत्य शैली कौनसी है?
उत्तर- भरतनाट्यम् या सधिर अट्टम मुख्य रूप से दक्षिण भारत की शास्त्रीय नृत्य शैली है।

प्रश्न.हाल ही में नीरज चोपड़ा ने चीन में कौन सा पदक जीता है?
उत्तर- भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने बुधवार को एशियाई खेलों में 88.88 मीटर के विशाल थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, साथ ही किशोर जेना ने 87.45 मीटर के साथ रजत पदक जीता।

प्रश्न. रिकी केज को किस एल्बम के लिए 2023 में ग्रैमी अवार्ड मिला है?
उत्तर- डिवाइन टाइडस

प्रश्न. क्रिस्प मिशन भारत कब आया था?
उत्तर- भारतीयों का समर्थन प्राप्त करने के लिए मार्च 1942 में सर स्टैफोर्ड क्रिप्स की अध्यक्षता में एक मिशन भारत भेजा गया था। यह मिशन भारतीय राजव्यवस्था में कुछ संविधानिक सुधार करने के प्रस्ताव लेकर भारत आया था।

प्रश्न.  डंडा जात्रा महोत्सव किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- डंडा-जात्रा उड़ीसा में किया जाने वाला भारत का प्राचीनतम नृत्य है।

प्रश्न. संवैधानिक उपचारों का अधिकारों किस अनुच्छेद में है?
उत्तर- संवैधानिक उपचार का अधिकार: भारत में वह अधिकार है जो कहता है कि यदि कोई व्यक्ति अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा करना चाहता है तो वह सर्वोच्च न्यायालय में जा सकता है। यह अधिकार सुप्रीम कोर्ट के लिए अनुच्छेद 32 और हाई कोर्ट के लिए अनुच्छेद 226 के अंतर्गत आता है। इसे संवैधानिक उपचार के अधिकार के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न. भारत की सबसे लंबी नदी कौनसी है?
उत्तर-भारत की सबसे लंबी नदी गंगा है। गंगा भारत की सबसे लम्बी नदी है जिसकी कुल लम्बाई 2510 किमी है। भारत की पांच सबसे लम्बी नदियां निम्न हैं: गंगा- 2525 किमी , गोदावरी- 1465 किमी , कृष्णा- 1400 किमी , यमुना- 1376 किमी , नर्मदा- 1312 किमी।

प्रश्न. भारत की सबसे लंबा बांध कौनसी है?
उत्तर- हीराकुंड बांध उड़ीसा में स्थित है। यह दुनिया का सबसे लंबा बांध है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसे आधुनिक भारत का मंदिर कहा। यह महानदी नदी पर बना है।

प्रश्न. भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन कौन सी है?
उत्तर- विवेक एक्सप्रेस देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन नौ राज्यों से होते हुए 4,189 किमी की दूरी तय करती है।

प्रश्न. राष्ट्रपति की निर्वाचन रीति किस अनुच्छेद में है?
उत्तर- भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है। राष्ट्रपति को भारत के संसद के दोनो सदनों (लोक सभा और राज्य सभा) तथा साथ ही राज्य विधायिकाओं (विधान सभाओं) के निर्वाचित सदस्यों द्वारा पाँच वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है।

SSC GD 2024: 23 February 2nd Shift Questions : SSC GD 2nd Shift Paper 2024

प्रश्न. प्रथम आंग्ल बर्मा युद्ध के समय भारत के गवर्नर कौन था?
उत्तर-  लॉर्ड एमहर्स्ट (1823-1828): प्रथम आंग्ल-बर्मी युद्ध (1824-1826) के समय वह बंगाल के गवर्नर-जनरल था।

प्रश्न. हाल ही में हुए सुल्तान जौहर कप की मेजबानी किस देश ने की थी?
उत्तर- सुल्तान जौहर कप एक हॉकी टूर्नामेंट है। हाल ही में इस कप का आयोजन मलेशिया (2023) में किया गया।

प्रश्न.  2011 जनगणना के अनुसार किस राज्य की वृद्धि दर सबसे अधिक थी?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार, बिहार सबसे घनी आबादी वाला राज्य (1106 व्यक्ति/वर्ग किमी) है। यह विशेष प्रश्न उच्चतम दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर के बारे में पूछता है, इसलिए मेघालय सही उत्तर है।

प्रश्न.सेफाली वर्मा किस खेल से संबन्धित है?
उत्तर- सेफाली वर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी है।

प्रश्न. 12 वीं पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य क्या था?
उत्तर- 12वीं पंचवर्षीय योजना का लक्ष्य 8.0 प्रतिशत की औसत आर्थिक विकास दर हासिल करना है। 12वीं पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य “तेज, स्थायी और अधिक समावेशी विकास” प्राप्त करना है। गरीबी को कम करने के लिए, राज्यों में और राज्यों के भीतर क्षेत्रीय समानता में सुधार करना।

प्रश्न. 2011 जनगणना के अनुसार भारत की सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौनसा है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश भारत का राज्य है जिसकी जनसंख्या लगभग 19.98 करोड़ है। उत्तर प्रदेश राज्य की जनसंख्या 199,812,341 है। उत्तर प्रदेश राज्य का घनत्व 829 प्रति वर्ग किमी है। यह भारत में सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में पहले स्थान पर है।

प्रश्न.मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर- मौर्य वंश का अंतिम शासक बृहद्रथ था। उसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने धोखे से उसकी हत्या कर दी थी। बृहद्रथ की मौत के साथ ही मौर्य वंश का अंत हो गया

प्रश्न. 2023-24 में कितनी प्राथमिकताएं तय की गयी है?
उत्तर- बजट की सात प्राथमिकताएं ‘सप्‍तऋषि’।

इनमें शामिल हैं:

  1. समावेशी विकास
  2. अंतिम छोर-अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंच
  3. बुनियादी ढांचा और निवेश
  4. निहित क्षमताओं का विस्‍तार
  5. हरित विकास
  6. युवा शक्ति
  7. वित्‍तीय क्षेत्र।

प्रश्न.रण उत्सव का संबंध किस राज्य से है?
उत्तर- गुजरात

रण उत्सव: कच्छ के रण उत्सव को कच्छ महोत्सव या सिर्फ रण उत्सव भी कहा जाता है। श्वेत रण के किनारे आयोजित तीन महीने का लंबा जश्न।

प्रश्न. भारत की स्वतंत्रता के समय देश की कुल आबादी में कितने प्रतिशत किसान थे?
उत्तर- 1947 में भारत की स्वतंत्रता के समय, देश की लगभग 75 प्रतिशत जनसंख्या अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर थी।

प्रश्न. सूप्रीम कोर्ट के 50वें मुख्य न्यायधीश कौन है?
उत्तर- 9 नवंबर 2022 को बतौर देश के सीजेआई नियुक्त हुए धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ वर्तमान में देश को 50 वें मुख्य न्यायाधीश हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें देश के चीफ जस्टिस के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

प्रश्न. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य किस देश से लिए गए हैं?
उत्तर- मौलिक कर्तव्यों का विचार रूस के संविधान से प्रेरित है। इन्हें 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों पर संविधान के भाग IV-A में शामिल किया गया था।

प्रश्न. सुप्रीम कोर्ट एक अभिलेख न्यायालय है किस अनुच्छेद में कहा गया है?
उत्तर- अनुच्छेद 129 के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय एक अभिलेख न्यायालय के रूप में कार्य करता है अर्थात् आधिकारिक तौर पर प्रकाशित किए जाते हैं तथा उन्हें दृष्टांत स्वरूप मानकर उनके आधार पर निर्णय दिए जाते हैं।

प्रश्न. कौन सा नृत्य कर्नाटक से संबन्धित है?
उत्तर-  कर्नाटक का सबसे लोकप्रिय नृत्य यक्षगान (यक्ष का गीत) है।

प्रश्न. निम्नलिखित में से बांसुरी वादक कौन है?
उत्तर- भारत में प्रमुख बांसुरी वादक हैं एन. लीला, पन्नालाल घोष, राजेंद्र प्रसाद, वी. कुंजामनी, आदि।

SSC GD 2024: 23 February 3rd Shift Questions : SSC GD 3rd Shift Paper 2024

प्रश्न. भीमसेन जोशी को भारत रत्न पुरस्कार कब मिला?
उत्तर- उन्हें 2008 में भारत रत्न मिला।

  • स्वर्गीय पंडित भीमसेन जोशी किराना घराने से थे
  • वह वर्ष 1972 में पद्मश्री से सम्मानित प्राप्तकर्ता बने।

प्रश्न.किस पंचवर्षीय योजन का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भरता था?
उत्तर- सातवीं पंचवर्षीय योजना के तहत, भारत ने स्वैच्छिक एजेंसियों और आम जनता के बहुमूल्य योगदान के साथ देश में एक आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था लाने का प्रयास किया। लक्ष्य वृद्धि दर 5.0% थी और वास्तविक वृद्धि दर 6.01% थी। और प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर 3.7% थी।

प्रश्न. किस त्योहार पर गंगा नदी में अनुष्ठान करके स्नान करने के पाप धुल जाते है। (ऐसी मान्यता है।)
उत्तर- सनातन धर्म में कुंभ स्नान का बेहद खास महत्व है . हिंदू धर्म और परंपरा के मुताबिक मान्यता है कि अगर व्यक्ति कुंभ स्नान करता है तो उसके सभी पाप समाप्त हो जाते हैं और मुक्ति मिल जाती है । यही वजह है कि यहां शाही स्नान करने के लिए विदेश से भी बड़ी संख्या मेहमान आते हैं.

प्रश्न. केरल में कौनसा शास्त्रीय नृत्य करते है?
उत्तर- कथकली शास्त्रीय कला-रूप दुनिया भर में मशहूर कथकली की भव्यता ने केरल को खासी प्रसिद्धि दिलाई है।

प्रश्न. पहली पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी
उत्तर- भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना हैरोड डोमर मॉडल पर आधारित थी। यह जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में 1951 से 1956 की अवधि के लिए शुरू किया गया था। यह कुछ संशोधनों के साथ हैरोड डोमर मॉडल पर आधारित थी। इसका मुख्य केंद्र देश के कृषि विकास पर था।

प्रश्न. लॉन्ग जंप में रनवे कितना होता है?
उत्तर- ऑफिसियल इवेंट में भागने वाला हिस्सा यानी रनवे 40 मीटर का होता है।

प्रश्न.2011 जनगणना के अनुसार किस केंद्र शासित राज्य का जनसंख्या घनत्व सबसे ज्यादा है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश सबसे घनी आबादी वाला राज्य है, जबकि दिल्ली सबसे घनी आबादी वाला केंद्र शासित प्रदेश है। -दिल्ली देश का सबसे घना केंद्र शासित प्रदेश है, इसके बाद चंडीगढ़ और पुडुचेरी हैं।

प्रश्न. सम्राट अशोक किस धर्म का अनुयायी था?
उत्तर-  बौद्ध धर्म को अपना धर्म स्वीकार किया।

प्रश्न. 2011 की जनगणना कितने चरणों में हुई थी?
उत्तर- जनगणना को दो चरणों में पूरा किया गया

प्रश्न. राष्ट्रमंडल खेलों को पहली बार कब आयोजित किया गया था?
उत्तर- वर्ष 1928 में कनाडा के एक प्रमुख एथलीट बॉबी रॉबिन्सन को प्रथम राष्ट्र मंडल खेलों के आयोजन का भार सौंपा गया। ये खेल 1930 में हेमिल्टन शहर, ओंटेरियो, कनाडा में आयोजित किए गए और इसमें 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा‍ लिया। तब से हर चार वर्ष में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जाता है।

प्रश्न.सरदार वल्लभभाई पटेल ने कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता करी थी?
उत्तर- मार्च 1931 में पटेल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची अधिवेशन की अध्यक्षता की। जनवरी 1932 में उन्हें कैद कर लिया गया।

प्रश्न. बाल श्री योजना का संबंध किस राज्य से है?
उत्तर- उत्तर प्रदेश के अनाथ बच्चों को आर्थिक मदद देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई है।

प्रश्न. भारतीय संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था?
उत्तर- 11 दिसम्बर 1946: राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष, हरेंद्र कुमार मुखर्जी उपाध्यक्ष निर्वाचित। 13दिसंबर 1946 को जवाहर लाल नेहरू द्वारा उदेश्य प्रस्ताव पेश किया गया। 22 जनवरी 1947: वस्तुनिष्ठ ठराव सर्वानुमति से स्वीकार हुआ।

प्रश्न. एसएलआर (SLR) का फुल फॉर्म?
उत्तर- SLR का तात्पर्य वैधानिक तरलता अनुपात (SLR) (Statutory Liquidity Ratio-SLR)

प्रश्न. मौर्य वंश के संस्थापक कौन थे?
उत्तर- चन्द्रगुप्त मौर्य ने 322 ईसा पूर्व में इस साम्राज्य की स्थापना की और तेजी से पश्चिम की तरफ़ अपना साम्राज्य का विस्तार किया।

प्रश्न.चुम्बकत्व से संबन्धित एक प्रश्न
उत्तर-

SSC GD 2024: 23 February 4th Shift Questions : SSC GD 4th Shift Paper 2024

प्रश्न. जनगणना 2011 के अनुसार भारत की कुल साक्षारता दर कितनी थी?
उत्तर- 2011 की जनगणना के परिणाम बताते हैं कि देश में साक्षरता में वृद्धि हुई है। देश में साक्षरता दर पुरुषों के लिए 74.04 फीसदी, 82.14 और महिलाओं के लिए 65.46 है

प्रश्न. संसद और लोक सभा को भंग करने की शक्ति किसके पास है?
उत्तर- राष्‍ट्रपति के पास संसद के दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने या स्‍थगित करने अथवा लोकसभा को भंग करने की शक्ति है।

प्रश्न. इंडियन एसोसिएशन के संस्थापक कौन थे?
उत्तर- कांग्रेस से पूर्व स्थापित इंडियन एसोसिएशन एक अखिल भारतीय स्तर की संस्था थी. इसकी स्थापना आनंद मोहन बोस व सुरेंद्रनाथ बनर्जी द्वारा की गई।

प्रश्न. भारतीय तटरक्षक बल के 25 वें निर्देशक कौन बनें है?
उत्तर- महानिदेशक राकेश पाल भारतीय तटरक्षक के 25 वें महानिदेशक के रूप में नियुक्त किये गए हैं। महानिदेशक, भारतीय नौसेना अकादमी के पूर्व छात्र हैं और इनकी नियुक्ति भारतीय तटरक्षक में जनवरी 1989 को को हुई थी ।

प्रश्न.मौलिक कर्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
उत्तर- 42 वें संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा संविधान में सभी मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया।

प्रश्न.महात्मा गांधी ने किस गोलमेज़ सम्मेलन में भाग लिया था?
उत्तर- दूसरा गोल मेज सम्मेलन 1931 के आखिर में लंदन में आयोजित हुआ। उसमें गाँधी जी कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे थे। गाँधी जी का कहना था कि उनकी पार्टी पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करती है। इस दावे को तीन पार्टियों ने चुनौती दी।

प्रश्न. मोतीलाल नेहरू और चितरंजन दास ने स्वराज पार्टी का गठन कब किया था?
उत्तर- स्वराज पार्टी पराधीन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समय बना एक राजनैतिक दल था। इस दल की स्थापना 1 जनवरी, 1923 को देशबन्धु चित्तरंजन दास तथा मोतीलाल नेहरु ने की थी।

प्रश्न. मेगस्थनीज़ ने कौनसी पुस्तक लिखी है?
उत्तर-  इंडिका

प्रश्न.फ्लोरेंस नाइटिंगेल के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर- दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल “द लेडी विद द लैंप” (दीपक वाली महिला) के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनका जन्म एक समृद्ध और उच्चवर्गीय ब्रिटिश परिवार में हुआ था। लेकिन उच्च कुल में जन्मी फ्लोरेंस ने सेवा का मार्ग चुना।

SSC GD Exam Analysis 2024
22 February All Shift Click Here
21 February All Shift Click Here
20 February All Shift Click Here