SSC GD 2024 Exam Analysis : 26 February All Shift Questions : 26 फरवरी को एसएससी जीडी परीक्षा में पूछे गये सभी प्रश्न

SSC GD 2024 26 February All Shift Questions : एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। यहाँ पर हम आपके लिए 26 फरवरी के सभी शिफ्ट के एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के प्रश्न लेकर आये हैं। यहाँ पर आपको SSC GD Exam Analysis 2024 को उपलब्ध करवाया गया है। अगर आपकी भी परिक्षा (ssc gd 26 feb 2024 question paper) आने वाले दिनों में है तो इन प्रश्नों को जरुर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।(SSC GD Exam 26 Feb 2024 All Shift Questions with Answer)

SSC GD 2024 Exam 26 Feb All Shift Ques

SSC GD 2024 : 26 February All Shift Questions

एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। पेपर चार शिफ्ट में होने है नीचे हमने आपको टेबल के माध्यम से सभी शिफ्ट की टाइमिंग बताई है। इस लेख में आपको प्रत्येक शिफ्ट में आए हुए प्रश्न जोकि विध्यार्थियों के माध्यम से बताए गए होंगे आप तक लेकर आएंगे जिससे आपको अपनी परीक्षा में मदत जरूर मिलेगी। शिफ्ट पूरा होने के बाद जल्द से जल्द अपडेट किया जाएगा।

SSC GD Constable All Shift Timing
Shift I 9:00 am – 10:00 am
Shift II 11:45 am – 12.45 pm
Shift III 2:30 pm – 3:30 pm
Shift IV 5.15 pm – 6.15 pm

SSC GD 2024: 26 February 1st Shift Questions : SSC GD 1st Shift Paper 2024

प्रश्न. भारत के संविधान में अनुच्छेद 148 किसकी न्यूक्ति के लिए मार्गदर्शन करता है?
उत्तर- नुच्छेद 148 – भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (CAG)

भारत के एक नियंत्रक- महालेखापरीक्षक होंगें जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा करेंगें और उन्हे उनके पद से केवल उसी रीति से और उन्हीं आधारों पर हटाया जाएगा जिस रीति से और जिन आधारों पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को हटाया जाता है।

प्रश्न. सुग्गी भारत के किस राज्य का लोकनृत्य है?
उत्तर- सुग्गी नृत्य भी कर्नाटक में एक फसल कटाई का त्योहार है। यह मुख्य रूप से हलाक्की जनजाति द्वारा किया जाता है।

प्रश्न.2011 की जनगणना के अनुसार भारत में कृषि श्रमिकों की प्रतिशत क्या है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में कृषि श्रमिकों का प्रतिशत हिस्सा 54.6% है। इसका मतलब यह है कि 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में कुल कार्यबल में से केवल 0.546% कृषि गतिविधियों में लगे हुए थे।

प्रश्न. जनवरी 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किसे राज्य सभा के लिए मनोनित किया?
उत्तर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया।

प्रश्न. पंडित भीमशेन जोशी किस घराने के लोकप्रिय कलाकार बनें?
उत्तर- सही उत्तर किराना घराना है। पंडित भीमसेन जोशी किराना घराने के सबसे लोकप्रिय कलाकार बन गये। वह कर्नाटक, भारत के हिंदुस्तानी शास्त्रीय शैली के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक थे।

प्रश्न. अटल पेंशन योजना के ग्राहकों के लिए आयु मानदंड क्या है?
उत्तर- अटल पेंशन योजना (APY) के तहत, ग्राहकों के योगदान के आधार पर 60 साल की उम्र में प्रति माह 1,000/- या 2,000/- या 3,000/- या 4,000 या 5,000/- रुपये की गारंटीकृत न्यूनतम पेंशन दी जाएगी। (18-40 वर्ष)

  • अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) सरकार की एक ऐसी स्कीम है जहां आपको रिटायरमेंट के बाद भी पेंशन मिलता रहेगा। इस योजना में हमें हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। रिटायरमेंट के बाद आपको 5,000 रुपये की पेंशन मिलेगी। आप जितनी जल्दी इस योजना में निवेश करते हैं आपको उतना ज्यादा फायदा मिलता है।

प्रश्न. पुंछी आयोग की स्थापना भारत सरकार के ………………. को दिखने के लिए की गयी थी?
उत्तर- केंद्र-राज्य संबंधों के नए मुद्दों को देखने के लिए 27 अप्रैल 2007 को भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन मोहन पुंछी की अध्यक्षता में भारत सरकार द्वारा पुंछी आयोग (Punchhi Commission) का गठन किया गया था।

प्रश्न.भारतीय नियोजन में किस अवधि को योजना अवकाश कहा गया है?
उत्तर- योजनावकाश (1966-1969)

तीसरी योजना की दयनीय विफलता के कारण सरकार को “योजना अवकाश” (1966 से 1967, 1967-68 और 1968-69 तक) घोषित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस बीच की अवधि के दौरान तीन वार्षिक योजनाएं तैयार की गईं। 1966-67 के दौरान फिर से सूखे की समस्या उत्पन्न हो गई।

प्रश्न. राष्ट्रिय खेल 2023 की पदक तालिका में कौन सी टीम दूसरे स्थान पर रही?
उत्तर- महाराष्ट्र 29 साल बाद तालिका के शीर्ष पर, महाराष्ट्र के 80 स्वर्ण सहित कुल 228 पदकों ने उन्हें राजा भालिंद्र सिंह ट्रॉफी जीतने में मदद की। सर्विसेज 66 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

प्रश्न.बदायूं की मस्जिद किसके द्वारा करवाया था?
उत्तर- दिल्ली के बादशाह रहे इल्तुतमिश ने 1210 में इसकी नींव तब रखी थी जब वह बदायूं का सूबेदार था। 1223 में जब इल्तुतमिश दिल्ली का बादशाह था तब बदायूं के सूबेदार उसके बूटे रुकुनुद्दीन जामा मस्जिद का निर्माण पूरा कराया, लेकिन पूर्ण रूप से 1225 में तैयार हुई थी।

प्रश्न. 1907 में काँग्रेस का वार्षिक सत्र कहाँ आयोजित किया गया था?
उत्तर- 1907 में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन सूरत में हुआ था।

  • 1907 में सूरत अधिवेशन में विभाजन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दो दलों – कट्टरपंथी और नरमपंथी (उदारवादी) में विभाजन था।
  • 1885-1905 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से नरमपंथियों (उदारवादियों) के समय के रूप में माना जाता था।

प्रश्न. भारत के संघात्मक विशेषता से संबंधित प्रावधान किस देश के संविधान से लिए गए है?
उत्तर- सही उत्तर कनाडा है। भारत की संघीय शासन व्यवस्था कनाडा के संविधान से ली गई है। संघ सूची के विषयों पर कानून बनाने का अधिकार केवल संसद को है।

प्रश्न. 2011 जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या में कितने प्रतिशत सिख थे?
उत्तर- सही उत्तर 1.7% है। भारत की 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, सिख भारत की कुल जनसंख्या का 1.7% हैं।

प्रश्न. लोकप्रिय मणिपुरी नर्तक गुरु विपिन सिंह को निम्नलिखित में से कौनसा पुरस्कार प्रदान किया गया था?
उत्तर- उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया, जो भारत में प्रदर्शन कला के लिए दिया जाने वाला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है। वह इम्फाल में एक नृत्य अकादमी, मणिपुरी नृत्यालय के संस्थापक भी थे, जिसने पिछले कुछ वर्षों में कई प्रतिभाशाली मणिपुरी नर्तक तैयार किए हैं।

प्रश्न. ओज़ोन सांद्रता मापने के लिए सबसे आम इकाई क्या है?
उत्तर- सही उत्तर डॉबसन इकाई है। डॉबसन इकाई यह बताने का एक तरीका है कि स्तंभ में कितना ओजोन होगा अगर यह सभी एक ही परत में निचोड़ा गया हो। वायुमंडल में ओजोन की औसत मात्रा मोटे तौर पर 300 डॉबसन इकाई है, जो एक परत 3 मिलीमीटर (0.12 इंच) मोटाई के बराबर है। एक डॉबसन इकाई प्रति वर्ग सेंटीमीटर ओजोन के 2.69 × 1016 अणुओं के बराबर है।

प्रश्न.वॉकर कप किस खेल से संबंधित है?
उत्तर-सही उत्तर गोल्फ है। वॉकर कप का नाम 1920 में संयुक्त राज्य गोल्फ संगठन (USGA) के अध्यक्ष जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर के नाम पर रखा गया है।

प्रश्न. लाई हरोबा’ किस राज्य का लोकनृत्य है?
उत्तर- लाइ हराओबा या लाई हारोबा, मणिपुर के मुख्‍य उत्‍सवों में से एक है। यह नृत्‍य का प्राचीन रूप है, जो मणिपुर में सभी शैली के नृत्‍य के रूपों का आधार है । इसका शाब्दिक अर्थ है- “देवताओं का आमोद-प्रमोद” ।

प्रश्न. किस मुगल शासक ने सबसे लंबे समय तक शासन किया था?
उत्तर- भारत में सबसे अधिक दिनों तक शासन करने वाला बादशाह मुग़ल साम्राज्य के संस्थापक और प्रथम बादशाह जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर थे। उन्होंने 1556 से 1605 तक भारत पर शासन किया था जो कि कुल 49 वर्ष थे। उनके शासन काल में मुग़ल साम्राज्य बहुत बढ़िया विकास करता रहा और उन्होंने संगठित तंत्र और सशक्त प्रशासन ढांचे का निर्माण किया।

SSC GD 2024: 26 February 2nd Shift Questions : SSC GD 2nd Shift Paper 2024

प्रश्न. चुनाव आयोग के नेशनल आइकन कौन है 2023 में?
उत्तर-आयोग ने क्रिकेट के दिग्गज और भारत रत्न से सम्मानित श्री सचिन रमेश तेंदुलकर को राष्ट्रीय आइकॉन बनाया था। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एम.एस. धोनी, आमिर खान और मैरी कॉम जैसे दिग्गज ईसीआई के नेशनल आइकॉन रह चुके हैं।

प्रश्न. 1857 की क्रांति के नायक कौन थे?
उत्तर- मंगल पांडे भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अग्रदूत थे। उन्होंने 22 साल की उम्र में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में भर्ती हुए थे। वह 1857 की पहले स्वतंत्रता संग्राम के जनक थे।

प्रश्न.2011 की जनगणना के अनुसार भारत मे सबसे अधिक साक्षारता दर किस राज्य की है?
उत्तर- भारत के राज्यों में, केरल में 2011 में 94 प्रतिशत के साथ साक्षरता दर सबसे अधिक है।

  • 2011 की जनगणना के अनुसार 92.28 प्रतिशत साक्षरता दर वाला लक्षद्वीप भारत में सबसे अधिक साक्षरता दर वाला केंद्र शासित प्रदेश है।

प्रश्न. निम्नलिखित में से ओडिसी और भरतनाट्यम नृत्य से कौन संबन्धित है?
उत्तर-  सोनल मानसिंह भरतनाट्यम और ओडिसी में विशेषज्ञता रखने वाली एक प्रमुख भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। ‘शास्त्रीय नृत्य’ को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए, उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से प्रशंसा मिली है।

  • वह 1992 में पद्म भूषण और 2003 में पद्म विभूषण पाने वाली सबसे कम उम्र की महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं.

प्रश्न. मनरेगा में कितने दिन का रोजगार मिलता है 2023?
उत्तर- MGNREGA या NREGA योजना को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के नाम से पहचाना जाता है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी को खत्म करना। योजना के द्वारा, जो भी जॉब कार्डधारी होते हैं, उन्हें सरकार द्वारा न्यूनतम 100 दिनों की रोजगार गारंटी प्रदान की जाती है।

प्रश्न.निम्नलिखित में से वायलीन वादक कौन है?
उत्तर- सुब्रमण्यम। एल. सुब्रमण्यम एक प्रसिद्ध “वायलिन वादक” हैं।

प्रश्न. सानिया मिर्जा का संबंध किस खेल से है?
उत्तर- सानिया मिर्ज़ा अब तक भारत की सबसे बेहतरीन महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन, युगल में पूर्व विश्व नंबर-1 और चार बार की ओलंपियन, सानिया मिर्ज़ा ने 2003 से 2023 तक अपने शानदार करियर में भारतीय टेनिस के लिए नई ऊंचाइयों को छुआ है।

प्रश्न. भारत का संविधान किसके द्वारा हस्तलिखित है?
उत्तर- मूल संविधान के हिंदी संस्करण का सुलेखन वसंत कृष्णन वैद्य द्वारा किया गया था और नंद लाल बोस द्वारा सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया था । विभिन्न समितियों के प्रस्तावों पर विचार करने के बाद प्रारूप समिति ने भारत के संविधान का पहला प्रारूप तैयार किया और इसे फरवरी 1948 में प्रकाशित किया ।

प्रश्न.  ब्रहमोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर- ब्रह्मोत्सवम, एक शुभ हिंदू पर्व है जो हर साल आंध्रप्रदेश के तिरुपति में तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में मनाया जाता है। किंवदंतियों के अनुसार इस त्योहार की उत्पत्ति भगवान ब्रह्मा से जुड़ी हुई है।

प्रश्न. कंबाला उतसव किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर- कर्नाटक का कंबाला त्योहार अनिवार्य रूप से भैसों कीजाति से जुड़ा हुआ है। यह कर्नाटक के दक्षिणी जिले में मनाया जाने वाला एक वार्षिक उत्सव है। भैंस दौड़ दो दिन की अवधि में होती है। यह त्योहार मार्च और नवंबर के महीने के बीच मनाया जाता है।.

प्रश्न. देवदासी नृत्य किस नृत्य को कहते है?
उत्तर- हालांकि देवदासी प्रथा (Devadasi Pratha) में शामिल सादिर अट्टम का भरतनाट्यम के रूप में परिवर्तन कब हुआ इसका कोई ठोस साक्ष्य तो नहीं मिलता, लेकिन भरतनाट्यम नृत्य कला में नृत्य की भंगिमाएं देवदासी प्रथा में होने वाले नृत्य से मिलती जुलती हैं।

प्रश्न. न्यायिक पुनरावलोकन किस अनुच्छेद मे है?
उत्तर- अनुच्छेद 32 और अनुच्छेद 226 है। न्यायिक पुनर्विलोकन न्यायपालिका की शक्ति की समीक्षा करने और कानून की वैधता या आदेश की तर्कसंगतता का निर्धारण करने को संदर्भित करता है। इसे सिद्धांत के रूप में परिभाषित किया गया है जिसके तहत न्यायपालिका द्वारा कार्यकारी और विधायी कार्यों की समीक्षा की जाती है।

प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत मे सबसे अधिक लिंगानुपात किस राज्य की है?
उत्तर- सही उत्तर केरल है। 2011 की जनगणना के अनुसार, केरल राज्य का लिंगानुपात भारत में सबसे अधिक था। केरल 1084 के साथ सबसे अधिक लिंगानुपात है।

SSC GD 2024: 26 February 3rd Shift Questions : SSC GD 3rd Shift Paper 2024

प्रश्न. फ्लेमिंगो त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर- फ्लेमिंगो त्यौहार आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के झील शहर सल्लुरुपेटा में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में नौका दौड़ और प्रदर्शनियों जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। राजहंस (फ्लेमिंगो) पक्षी हर साल पुलिकट झील में आते हैं। फ्लेमिंगो महोत्सव हर साल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है।

प्रश्न. वाजिद अली किस नृत्य से संबन्धित है?
उत्तर- संगीत की दुनिया में नवाब वाजिद अली शाह का नाम अविस्मरणीय है। ये ‘ठुमरी‘ इस संगीत विधा के जन्मदाता के रूप में जाने जाते हैं। इनके दरबार में हर दिन संगीत का जलसा हुआ करता था। इनके समय में ठुमरी को कत्थक नृत्य के साथ गाया जाता था।

प्रश्न. 2011 जनगणना के अनुसार भारत में प्रति वर्ग किलोमीटर में कितने व्यक्ति है?
उत्तर- 2011 में भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० था। जहाँ बिहार का जनसंख्या घनत्व 1,102 व्यक्ति प्रति कि०मी० है, वहीं अरुणाचल प्रदेश में यह 17 व्यक्ति प्रति कि०मी० है ।

प्रश्न. वर्ष 2023 में वुमेन टी20 विश्वकप विजेता कौन है?
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न.ब्राह्मी लिपि में कितनी भाषाएं लिखी जाती है?
उत्तर-

प्रश्न. निम्नलिखित में से s ब्लॉक का कौनसा तत्व है?
उत्तर- बेरीलियम, मैग्नीशियम, कैल्सियम, स्ट्रान्शियम, बेरियम एवं रेडियम | बेरीलियम के अतिरिक्त अन्य तत्व संयुक्त रूप से मृदा धातुएँ कहलाती है । इलेक्ट्रॉनिक विन्यास इन तत्वों के संयोजकता कोश s – कक्षक मे 2 इलेक्ट्रॉन होतेहै । इनका सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ( उत्कृष्ट गैस ) ns 2 होता है 

प्रश्न. प्रथम पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी?
उत्तर- यह पंचवर्षीय योजना यूएसएसआर के हेरोड-डोमर मॉडल पर आधारित थी।

प्रश्न. ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’  इस गाने को किसने गया है?
उत्तर- किशोर कुमार

प्रश्न. 2011 जनगणना के अनुसार भारत की कुल साक्षारता दर कितनी थी?
उत्तर- 2011 की जनगणना के परिणाम बताते हैं कि देश में साक्षरता में वृद्धि हुई है। देश में साक्षरता दर पुरुषों के लिए 74.04 फीसदी, 82.14 और महिलाओं के लिए 65.46 है

प्रश्न.आईसीसी अंडर 19 वर्ल्डकप विजेता 2023 कौनसी टीम है?
उत्तर- ऑस्ट्रेलियाई टीम

प्रश्न. शुंग वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर- पुष्यमित्र शुंग इस राजवंश के प्रथम शासक थे। पुराणों में पुष्यमित्र शुंग को “सेनानी” कहा गया है। शुंग उज्जैन प्रदेश के थे, जहाँ इनके पूर्वज मौर्यों के प्रधानमंत्री और सैनापति थे। शुंगवंशीय पुष्यमित्र अन्तिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ मौर्य के सेनापति थे।

  • ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण संस्कृत भाषा का यह अभिलेख अब तक के प्राप्त संस्कृत अभिलेखों में सर्वाधिक प्राचीन है ।

प्रश्न. वर्तमान में उड़ीसा के राज्यपाल कौन है?
उत्तर- श्री रघुवर दास

प्रश्न. शास्त्रीय नृत्य कुचीपुड़ी किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर-  कुचिपुड़ी (आंध्र प्रदेश)

अन्य सभी राज्यों के शास्त्रीय नृत्य

  • भरतनाट्यम (तमिलनाडु)
  • कथकली (केरल),
  • कथक (उत्तर भारत)
  • मोहिनीअट्टम (केरल)
  • मणिपुरी (मणिपुर)
  • ओडिसी (ओडिशा)।

प्रश्न. आत्माराम पांडुरंग ने किस समाज की स्थापना की थी?
उत्तर- प्रार्थना समाज भारतीय नवजागरण के दौर में धार्मिक और सामाजिक सुधारों के लिए स्थापित समुदाय है। इसकी स्थापना आत्माराम पांडुरंग,महादेव गोविन्द रानडे तथा इतिहासकार आर. जी. भंडारकर बंबई में 31 मार्च 1867 को की।

प्रश्न.  मौलिक अधिकार से संबन्धित एक प्रश्न
उत्तर-

SSC GD 2024: 26 February 4th Shift Questions : SSC GD 4th Shift Paper 2024

प्रश्न. भारत किस देश के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है?
उत्तर- सही उत्‍तर बांग्लादेश है। यह भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है। बांग्लादेश भारत के साथ 4,096 किलोमीटर लंबी (2,545 मील) अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। बांग्लादेश-भारत सीमा दुनिया की पांचवीं सबसे लंबी भूमि सीमा है।

प्रश्न. विकास कृष्ण यादव किस खेल से संबन्धित है?
उत्तर- बॉक्सिंग

प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन एक शहनाई वादक है?
उत्तर- उस्ताद बिस्मिल्लाह खान।

प्रश्न. पहला हॉकी विश्वकप 1971 किसने जीता था?
उत्तर- 1971 में हॉकी विश्व कप की शुरुआत हुई थी। यह 15 से 24 अक्टूबर 1971 तक बार्सिलोना, स्पेन में आयोजित किया गया था। पाकिस्तान इस प्रतियोगिता में मेज़बान देश स्पेन को हराकर विश्व चैंपियन बना था। पाकिस्तान के तनवीर दार ने सर्वाधिक आठ गोल किए।

प्रश्न. कुश्ती चैम्पियनशिप 2023 में भारत ने किसको हराया?
उत्तर- किरगिस्तान

प्रश्न. बस्तर दशहरा निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर- सही उत्तर छत्तीसगढ़ है। बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मनाया जाने वाला एक त्योहार है, जो मध्य भारत में स्थित है। यह त्यौहार 75 दिनों तक मनाया जाता है और अपने अनोखे रीति-रिवाजों और परंपराओं के लिए जाना जाता है।

प्रश्न. लौह युग को कितने भागों में विभाजित किया गया है?
उत्तर-  यह उन समयों को दर्शाता है जब लौह (आयरन) का उपयोग समाज में प्रमुख हो गया था। यह युग चार में विभाजित होता है – प्राचीन लौहयुग, मध्य लौहयुग, लौहयुग, और नवीन लौहयुग। प्राचीन लौहयुग (1200 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व तक) – इस युग में लौह के उपयोग की शुरुआत हुई और इससे वाणिज्यिक और सामाजिक प्रगति का आरंभ हुआ।

प्रश्न. आत्मनिर्भरता किस पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य था?
उत्तर- पाँचवीं पंचवर्षीय योजना (1974-78 ई.) का मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन तथा आत्मनिर्भरता की प्राप्ति थी।

प्रश्न. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51A कब से लागू हुआ?
उत्तर- 3 जनवरी 1977

  • वर्ष 1976 में 42वें संशोधन द्वारा मौलिक कर्तव्यों वाले अनुच्छेद 51A को ​संविधान में सम्मिलित किया गया था।

प्रश्न. पहली बार जातिगत जनगणना कब शुरू की गयी थी?
उत्तर- भारत में साल 1872 में ब्रिटिश हुकूमत ने पहली बार जनगणना की शुरुआत की थी।  1872 से लेकर 1931 तक जितनी जनगणना हुई, उसमें जातिवार आंकड़े भी दर्ज किए गए। आजादी के बाद 1951 में जब पहली जनगणना हुई तो इसमें जातिगत आंकड़ों को सिर्फ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तक सीमित कर दिया गया।

प्रश्न. राज्यसभा के सदस्य बनाने के लिए न्यूनतम आयु कितनी है?
उत्तर- राज्यसभा का सदस्य बनने की न्यूनतम आयु 30 वर्ष है

प्रश्न. भारतीय संविधान में 11वां मौलिक कर्तव्य को कब जोड़ा गया?
उत्तर- 11वां मौलिक कर्तव्य छह से चौदह वर्ष की आयु के बीच बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा यह कर्तव्य जोड़ा गया था।

प्रश्न. वॉशिंग सोडा में कौन सा तत्व मिलाया जाता है?
उत्तर- सोडियम कार्बोनेट एक अकार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र (Na2CO3) है। इसे ‘धोवन सोडा’ या ‘धोने का सोडा’ भी कहते हैं। यह एक सामान्य लवण है जिसका जलीय घोल क्षारीय होता है। इसलिए इसका उपयोग कपड़े धोने के लिये किया जाता है।

SSC GD Exam Analysis 2024
24 February All Shift Click Here
23 February All Shift Click Here
22 February All Shift Click Here
21 February All Shift Click Here
20 February All Shift Click Here