SSC GD 2024 Exam Analysis : 28 February All Shift Questions : 28 फरवरी को एसएससी जीडी परीक्षा में पूछे गये सभी प्रश्न

SSC GD 2024 28 February All Shift Questions : एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। यहाँ पर हम आपके लिए 28 फरवरी के सभी शिफ्ट के एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के प्रश्न लेकर आये हैं। यहाँ पर आपको SSC GD Exam Analysis 2024 को उपलब्ध करवाया गया है। अगर आपकी भी परिक्षा (ssc gd 28 feb 2024 question paper) आने वाले दिनों में है तो इन प्रश्नों को जरुर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।(SSC GD Exam 28 Feb 2024 All Shift Questions with Answer)

SSC GD 2024 : 28 February All Shift Questions

एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। पेपर चार शिफ्ट में होने है नीचे हमने आपको टेबल के माध्यम से सभी शिफ्ट की टाइमिंग बताई है। इस लेख में आपको प्रत्येक शिफ्ट में आए हुए प्रश्न जोकि विध्यार्थियों के माध्यम से बताए गए होंगे आप तक लेकर आएंगे जिससे आपको अपनी परीक्षा में मदत जरूर मिलेगी। शिफ्ट पूरा होने के बाद जल्द से जल्द अपडेट किया जाएगा।

SSC GD Constable All Shift Timing
Shift I 9:00 am – 10:00 am
Shift II 11:45 am – 12.45 pm
Shift III 2:30 pm – 3:30 pm
Shift IV 5.15 pm – 6.15 pm

SSC GD 2024: 28 February 1st Shift Questions : SSC GD 1st Shift Paper 2024

प्रश्न.भारत की आजादी के बाद साक्षारता दर क्या थी?
उत्तर- भारत में साक्षरता दर 74.04 है (2011), जो की 1947 में मात्र 18 % थी

प्रश्न. भारतीय संविधान में अनुच्छेद 163 किससे संबन्धित है?
उत्तर- राज्यपाल मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है।

  • अनुच्छेद 163 के तहत राज्यपाल की विवेकाधीन शक्तियों का प्रयोग सीमित है और राज्यपाल की कार्रवाई मनमानी या काल्पनिक तथ्यों के आधार पर नहीं होनी चाहिये

प्रश्न. गति के नियम से संबंधित प्रश्न
उत्तर-

  • गति मापने वाले पहले व्यक्ति होने का श्रेय इतालवी भौतिक विज्ञानी गैलीलियो गैलीली को दिया जाता है।
  •  गैलीलियो ने गति को समय की प्रति इकाई तय की गई दूरी के रूप में परिभाषित किया।
  • किसी वस्तु की गति समय के साथ उसकी स्थिति में परिवर्तन का परिमाण या समय की प्रति इकाई उसकी स्थिति में परिवर्तन का परिमाण है; इस प्रकार यह एक अदिश राशि है।

आइजैक न्यूटन

  • उन्हें “भौतिकी के जनक” के रूप में जाना जाता है।
  • वह प्रकाशिकी (श्वेत प्रकाश संरचना) और गणित (कैलकुलस) में अपनी खोजों के लिए जाने जाते हैं।
  • उन्होंने गति के तीन नियम – आधुनिक भौतिकी के बुनियादी सिद्धांत – प्रतिपादित किए।
  • उनके गति के नियमों के प्रतिपादन के परिणामस्वरूप सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण का नियम सामने आया।

केप्लर:

  • जोहान्स केपलर ने ग्रहों की गति के तीन नियम बनाए।
  • सूर्य के चारों ओर ग्रहों का पथ आकार में अण्डाकार है, जिसमें सूर्य का केंद्र एक फोकस पर स्थित है। (दीर्घवृत्त का नियम)
  • सूर्य के केंद्र से ग्रह के केंद्र तक खींची गई एक काल्पनिक रेखा समान समय अंतराल में समान क्षेत्रों को पार करेगी। (समान क्षेत्रों का कानून)
  • किन्हीं दो ग्रहों की अवधियों के वर्गों का अनुपात सूर्य से उनकी औसत दूरी के घनों के अनुपात के बराबर होता है। (सामंजस्य का नियम)

प्रश्न. यमिनी कृष्णमूर्ति किस नृत्य से संबन्धित है?
उत्तर- यामिनी कृष्णमूर्ति भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्य की एक भारतीय नर्तकी हैं।

प्रश्न. फ्लामिंगो त्योहार किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- फ्लेमिंगो त्यौहार आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के झील शहर सल्लुरुपेटा में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में नौका दौड़ और प्रदर्शनियों जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। राजहंस (फ्लेमिंगो) पक्षी हर साल पुलिकट झील में आते हैं।

प्रश्न. घूमर नृत्य किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- घूमर राजस्थान का एक परंपरागत लोकनृत्य है। इसका विकास भील जनजाति ने मां सरस्वती की आराधना करने के लिए किया था और बाद में बाकी राजस्थानी बिरादरियों ने इसे अपना लिया

प्रश्न.  गणतन्त्र दिवस 2023 पर मुख्य अतिथि कौन थे?
उत्तर- 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल

  • 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत ने फ्रांस को अतिथि देश बनाया। यहां के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि रहे।

प्रश्न.  विम्बल्डन किस खेल से संबन्धित है?
उत्तर- टेनिस

प्रश्न. भारत रत्न किस संगीतकर को दिया गया था?
उत्तर- कर्नाटक संगीत की गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी और भारत रत्न का सम्मान भारतीय गायिका, मदुरै षण्मुखवडिवु सुब्बुलक्ष्मी को 1998 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न. प्रथम ट्रांसजेंडर महिला जिनको भरतनाट्यम के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया है?
उत्तर- नर्तकी नटराज भारत में एक प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तकी है। उनका जन्म तमिलनाडु के मदुरई के पास एक गाँव में हुआ था। उन्हें 2019 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न.संविधान सभा का गठन कब हुआ था?
उत्तर- इसका गठन कैबिनेट मिशन (1946) योजना के तहत हुआ था और इसके लिए जुलाई 1946 में चुनाव हुए थे । जब 9 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक हुई, मुस्लिम लीग ने बैठक का बहिष्कार किया और अलग पाकिस्तान की मांग पर बल दिया ।

प्रश्न. महात्मा बुद्ध को ज्ञान किस वृक्ष के नीचे प्राप्त हुआ?
उत्तर- पीपल के पेड़

प्रश्न. 6ठी आर्थिक जनगणना कब हुई थी?
उत्तर-  2013

  • पहली आर्थिक जनगणना 1977 में आरंभ की गई थी दूसरी आर्थिक जनगणना 1980 में एवं तीसरी आर्थिक जनगणना 1990 में संचालित की गई थी। चौथी आर्थिक जनगणना 1998 में एवं पांचवीं 2005 में संचालित की गई थी। छठी आर्थिक जनगणना 2013 में संचालित की गई थी।

प्रश्न. मैतई जनजाति होली को त्यांगसो के रूप में मनाई जाती है किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- मणिपुर

प्रश्न. अबतक सबसे ज्यादा बार सीएम कौन बने है?
उत्तर- नितीश कुमार (9 बार)

प्रश्न.   टेबल टेनिस से संबन्धित एक प्रश्न
उत्तर-

  • टेबल की लंबाई 9 फुट, चौड़ाई 5 फुट, सतह की मोटाई 1 इंच (या 3/4 इंच भी) तथा भूमि से ऊँचाई 2.5 फुट होती है।
  • गेंद को नेट के ऊपर से साफ़-साफ़ गुज़रना चाहिए – यदि वह नेट को ‘क्लिप’ करती है और ऊपर चली जाती है, तो यह ‘लेट’ है और सर्व पुनः ले लिया जाता है। यदि यह नेट से टकराता है और आगे नहीं बढ़ता है, तो अंक दूसरे खिलाड़ी/टीम के पास चला जाता है । कोई दूसरी सेवा नहीं है।

प्रश्न. किस अधिनियम के द्वारा राजनेताओं को 2 साल तक हिरासत में रख सकते थे?
उत्तर- रोलेट एक्ट 1919 ने सरकार को राजनीतिक गतिविधियों को दबाने की भारी शक्तियाँ दीं और राजनीतिक कैदियों को बिना मुकदमे के दो साल तक हिरासत में रखने की अनुमति दी।

SSC GD 2024: 28 February 2nd Shift Questions : SSC GD 2nd Shift Paper 2024

प्रश्न. भारत में 14वीं जनगणना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर- भारत की 2001 की जनगणना 1871 के बाद से हर दशक में भारत में होने वाली जनगणनाओं की श्रृंखला में 14वीं जनगणना थी।

प्रश्न. जनगणना 2011 के अनुसार भारतीय राज्यों में बाल लिंगानुपात कितना है?
उत्तर- वर्ष 2001 की जनगणना में भारत बाल लिंगानुपात 927 था जो कि 2011 की जनगणना में घटकर 919 हो गया है।

प्रश्न. एयरफोर्स का वरमान उपप्रमुख कौन है?
उत्तर- आशुतोष दीक्षित

प्रश्न. आवर्त सारणी में वर्ग और आवर्त की संख्या कितनी  है?
उत्तर- सही उत्तर 18 वर्ग और 7 आवर्त हैं। एक आवर्त सारणी उनके परमाणु संख्या और रासायनिक गुणों के आधार पर तत्वों की एक व्यवस्था है। यह 18 वर्गों में विभाजित है और 7 आवर्त क्रमशः लंबवत और क्षैतिज रूप से चल रहा है। आवर्त सारणी में धातु, अधातु और उपधातु का असतत संयोजन होता है।

प्रश्न.आत्मसम्मान आंदोलन की शुरुवात किसे की थी?
उत्तर- रामास्वामी नाइकर द्वारा वर्ष 1925 में आत्म-सम्मान आंदोलन की शुरुआत तमिलनाडु में की गई। यह एक समतावादी आंदोलन था जिसने ब्राह्मणवादी आधिपत्य को तोड़ने का कार्य किया।

प्रश्न. शोभना नारायण किस नृत्य से संबन्धित है?
उत्तर- शोभना नारायण एक प्रसिद्ध और मान्यता प्राप्त भारतीय कथक नृत्यांगना हैं

प्रश्न. टिप्पणी नृत्य किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- टिप्पनी गुजरात का परिद्ध लोक नृत्य है। जिसका उद्भव गुजरात में सौराष्ट्र के चोरवाड़ से हुआ हथा। इस नृत्य का निर्माण चोरवाड़ की कोली महिलाओं द्वारा किया गया था।

प्रश्न. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल का क्या कर दिया गया है?
उत्तर- अगस्त 2021 में वर्तमान भारत सरकार ने भारत में खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस सर्वोच्च पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम बदल कर अब ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार‘ कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मेजर ध्यानचंद भारत के खेल जगत में हॉकी के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ी रहे थे।

प्रश्न. शिवकुमार शर्मा किस वाद्य यंत्र से संबन्धित है?
उत्तर- पंडित शिवकुमार शर्मा  प्रख्यात भारतीय संतूर वादक हैं। संतूर एक कश्मीरी लोक वाद्य होता है।

प्रश्न. हरितक्रांति किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत आई थी?
उत्तर- सही उत्तर तीसरी है। हरित क्रांति की शुरुआत वर्ष 1965 में हुई थी और तीसरी पंचवर्षीय योजना 1961-66 के बीच थी।

प्रश्न. संविधान के तहत भारत सरकार के कितने अंग है?
उत्तर- इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका।

प्रश्न. 2022 में बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर- रोजर बिन्नी नए अध्यक्ष बने हैं।  रोजर 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं।

प्रश्न. 2022 में फीफा अंडर 17 महिला विश्वकप का आयोजन कहाँ हुआ था?
उत्तर- भारत

प्रश्न.अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- राजस्थान

प्रश्न. डेकाथलॉन में कितने इवेंट होते हैं?
उत्तर- डेकाथलॉन एक 10-इवेंट की प्रतियोगिता है। इसमें पहले दिन पुरुष 100 मीटर, लंबी कूद, शॉटपुट, ऊंची कूद और 400 मीटर में प्रतिस्पर्धा करते हैं, जबकि दूसरे दिन 110 मीटर बाधा दौड़, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, भाला फेंक और 1500 मीटर स्पर्धा करते हैं।

प्रश्न. स्वतन्त्रता दिवस पर तिरंगा कहाँ लहराया जाता है?
उत्तर- स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण लाल किले की प्राचीर से किया जाता है, जबकि गणतंत्र दिवस तिरंगा राजपथ पर फहराया जाता है। 26 जनवरी को राष्ट्रपति ध्वज फहराते हैं, जबकि 15 अगस्त पर देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं।

SSC GD 2024: 28 February 3rd Shift Questions : SSC GD 3rd Shift Paper 2024

प्रश्न. निर्मला सीतारमण सबसे ज्यादा पेश करने वाली किस नंबर की वित्तमंत्री है?
उत्तर-वह तीसरी वित्त मंत्री हैें जिन्होंने लगातार छठी बार बजट पेश किया है। उनसे पहले पूर्व वित्त मंत्री सीडी देशमुख और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम यह रिकॉर्ड है। मनमोहन सिंह पी चिदंबरम अरुण जेटली और यशवंत सिंहा ने पांच बजट पेश किए हैं।

प्रश्न. नाटी नृत्य किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर- नाटी, हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय लोक नृत्य है, जो विभिन्न अवसरों जैसे शादियों, त्योहारों और अन्य समारोहों के दौरान किया जाता है

प्रश्न. NEIA का फुल फॉर्म
उत्तर-  National Export Insurance Account (NEIA)

प्रश्न. एएफ़सी कप किस खेल से संबन्धित है?
उत्तर- AFC एशियन कप महाद्वीप का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट इसलिए है, क्योंकि इसमें टॉप प्लेयर्स खेलते हैं। AFC चैंपियंस लीग में एशिया के बेस्ट क्लब होते हैं, लेकिन उसमें सभी टॉप खिलाड़ी नहीं होते।

प्रश्न. सतरंज में सबसे कम अंक किसके होते है?
उत्तर-

प्रश्न. वर्तमान में बीपीसीएल ब्रांड एंबेसडर कौन है?
उत्तर- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। श्री द्रविड़ बीपीसीएल की प्योर फॉर श्योर पहल और एमएके स्नेहक की श्रृंखला का समर्थन करेंगे।

प्रश्न. शतरंज में सबसे शक्तिशाली मोहरा कौन सा है?
उत्तर- मंत्री या वजीर

प्रश्न. जो लोग कार्य करते है पर उत्पादन में वृद्धि नही होती है यह किस बेरोजगारी के अंतर्गत आती है?
उत्तर- प्रच्छन्न बेरोजगारी उस बेरोजगारी को कहते हैं जिसमे कुछ लोगों की उत्पादकता शून्य होती है अर्थात यदि इन लोगों को उस काम में से हटा भी लिया जाये तो भी उत्पादन में कोई अंतर नही आएगा

प्रश्न. भारत में रोलेट एक्ट कब पारित हुआ था?
उत्तर- लॉर्ड चेम्सफोर्ड 1916-21 के मध्य भारत के वायसराय रहे। इन्हीं के कार्यकाल के दौरान 1919 ई. में रौलेट एक्ट पारित हुआ था।

प्रश्न. कबड्डी खेलते समय कितने मिनट का ब्रेक लेते है?
उत्तर- एक मैच में दो भाग होते हैं, प्रत्येक 20 मिनट (कुल 40 मिनट) का होता है, बीच में 5 मिनट का ब्रेक होता है

प्रश्न. मगध की राजधानी पटिलपुत्र को अब किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर-  पाटलिपुत्र वर्तमान में पटना को ही कहा जाता हैं।

प्रश्न. 6ठी आर्थिक जनगणना कब हुई थी?
उत्तर- तत्क्रम में आर्थिक गणना 2012-13 छठी श्रृंखला है, जिसके लिए भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप देश के समस्त राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों में राज्य स्तरीय सांख्यिकी विभाग को नोडल विभाग बनाकर आर्थिक गणना 2012-13 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने का दायित्व सौंपा गया ।

प्रश्न. जनगणना 2001 की तुलना में 2011 जनगणना में साक्षारता दर कितने प्रतिशत बढ़ा है?
उत्तर- साक्षरता दर 2001 में 64.83 प्रतिशत से बढ़कर 2011 में 74.04 प्रतिशत हो गई, जो 9.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

प्रश्न. केंद्र और राज्य के बीच संबंध किस अनुच्छेद में है?
उत्तर- संविधान के भाग- XI में अनुच्छेद 245 से 255 तक केंद्र-राज्य विधायी संबंधों की चर्चा की गई है। भारतीय संविधान की संघीय प्रकृति के आलोक में यह क्षेत्र और कानून दोनों ही आधार पर केंद्र तथा राज्यों के बीच विधायी शक्तियों को विभाजित करता है।

प्रश्न. मोहन वीणा का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर- ग्रैमी पुरस्कार विजेता पंडित विश्व मोहन भट्ट ने मोहन वीणा का आविष्कार किया और लोकप्रिय बनाया, एक हवाईयन गिटार जिसे संशोधित किया गया है। यह शास्त्रीय हिंदुस्तानी रागों के प्रदर्शन के लिए कार्यरत है।

SSC GD 2024: 28 February 4th Shift Questions : SSC GD 4th Shift Paper 2024

Update Soon

SSC GD Exam Analysis 2024
27 February All Shift Click Here
26 February All Shift Click Here
24 February All Shift Click Here
23 February All Shift Click Here
22 February All Shift Click Here
21 February All Shift Click Here
20 February All Shift Click Here