SSC GD 2024 Exam Analysis : 29 February All Shift Questions : 29 फरवरी को एसएससी जीडी परीक्षा में पूछे गये सभी प्रश्न

SSC GD 2024 29 February All Shift Questions : एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 शुरु हो चुकी है। यहाँ पर हम आपके लिए 29 फरवरी के सभी शिफ्ट के एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के प्रश्न लेकर आये हैं। यहाँ पर आपको SSC GD Exam Analysis 2024 को उपलब्ध करवाया गया है। अगर आपकी भी परिक्षा (ssc gd 29 feb 2024 question paper) आने वाले दिनों में है तो इन प्रश्नों को जरुर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।(SSC GD Exam 29 Feb 2024 All Shift Questions with Answer)

SSC GD 2024 : 29 February All Shift Questions

एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। पेपर चार शिफ्ट में होने है नीचे हमने आपको टेबल के माध्यम से सभी शिफ्ट की टाइमिंग बताई है। इस लेख में आपको प्रत्येक शिफ्ट में आए हुए प्रश्न जोकि विध्यार्थियों के माध्यम से बताए गए होंगे आप तक लेकर आएंगे जिससे आपको अपनी परीक्षा में मदत जरूर मिलेगी। शिफ्ट पूरा होने के बाद जल्द से जल्द अपडेट किया जाएगा।

SSC GD Constable All Shift Timing
Shift I 9:00 am – 10:00 am
Shift II 11:45 am – 12.45 pm
Shift III 2:30 pm – 3:30 pm
Shift IV 5.15 pm – 6.15 pm

SSC GD 2024: 29 February 1st Shift Questions : SSC GD 1st Shift Paper 2024

प्रश्न. सिकंदर ने भारत पर आक्रमण कब किया था?
उत्तर- सिकंदर ने 326 ईसा पूर्व में भारत पर आक्रमण किया।

प्रश्न. प्रेस की स्वतन्त्रता किस अनुच्छेद में है?
उत्तर- प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (a) के तहत निहित है, जो तृतीय भाग (मौलिक अधिकार) के तहत भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है।

प्रश्न. सुप्रीम कोर्ट किस अनुच्छेद के तहत रिट जारी करता है?
उत्तर- संविधान का अनुच्छेद 32 मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए उच्चतम न्यायालय को व्यापक मूल अधिकार क्षेत्र देता है। इसे बंदी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश, प्रतिषेध, अधिकारपृच्छा और उत्प्रेषण की प्रकृति की रिटों सहित निर्देश, आदेश या रिट जारी करने का अधिकार है।

प्रश्न. भारत के किस प्रधानमंत्री को लंदन द्वारा लाइफ टाइम अचिवमेंट पुरस्कार दिया गया है?
उत्तर- डॉ. मनमोहन सिंह

प्रश्न. ओडिसी नृत्य से संबन्धित एक प्रश्न
उत्तर-

नृत्य से संबन्धित प्रश्न Click Here

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसको भारतरत्न रत्न दिया जा चुका है?
उत्तर-

पूरी लिस्ट पढ़ेंclick Here

प्रश्न. 2011 की  जनगणना के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में सर्वाधिक साक्षारता दर किस राज्य की है?
उत्तर- सही उत्तर मिजोरम है। यह पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है, जिसकी राजधानी आइजोल है।

प्रश्न. फिक्की की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- फिक्की की स्थापना भारतीय उद्योगपति जीडी बिड़ला और पुरुषोत्तमदास ठाकुरदास द्वारा महात्मा गांधी की सलाह पर 1927 में की गई थी।

प्रश्न.  नवजोत कौर का संबंध किससे है?
उत्तर- नवजोत कौर  एक भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी है। ये भारत की फ़ील्ड हॉकी में 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली महिला खिलाड़ी है।

प्रश्न.परिवहन किस क्षेत्र का विषय है?
उत्तर- परिवहन तृतीयक क्षेत्र के अंतर्गत आता है

प्रश्न. ओसूअरी किस स्थान पर मनाया जाता है?
उत्तर- ओसूअरी उत्सव भारत के निकोबार में मनाया जाता है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का निकोबार नृत्य एक मंत्रमुग्ध करने वाला आदिवासी परिपत्र नृत्य है। यह ज्यादातर ओसूअरी समारोह या सुअर महोत्सव के दौरान या कार निकोबार द्वीप पर घरों के आसपास आयोजित किया जाता है।

प्रश्न.  आयात निर्यात से संबन्धित एक प्रश्न
उत्तर-

प्रश्न. वर्तमान में भारतीय वायुसेना के अध्यक्ष कौन है?
उत्तर- पदस्थ एयर मार्शल विवेक राम चौधरी

  • भारतीय वायुसेना में सर्वोच्च रैंक एयर फोर्स के मार्शल का है, जिसे केवल असाधारण परिस्थितियों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किया जाता है।

प्रश्न.कुचीपुड़ी नृत्य किस प्रकार के संगीत से संबन्धित है?
उत्तर-  कर्नाटक शैली

  • कुचीपुड़ी भारतीय नृत्‍य की एक पारंपरिक शैली है । इस शताब्‍दी के तीसरे व चौथे दशक के आसपास यह नृत्‍य-शैली इस नाम के नृत्‍य-नाटक की लंबी तथा समृद्ध परंपरा से उद्भूत हुई । दरअसल, आंध्र प्रदेश के कृष्‍णा जिले में कुचीपुड़ी नाम गांव है ।\

नृत्य से संबन्धित प्रश्नClick Here

प्रश्न. गोपाल प्रसाद दूबे किस नृत्य से संबन्धित है?
उत्तर- गोपाल प्रसाद दुबे ने छऊ नृत्य शैली में पद्मश्री जीता। छऊ एक पारंपरिक नृत्य शैली है जिसकी उत्पत्ति पूर्वी भारत, मुख्य रूप से झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों में हुई है।

प्रश्न. केरल में मनाया जाने वाला  ओणम त्योहार कितने दिनों तक मनाया जाता है?
उत्तर-  10 दिनों तक

SSC GD 2024: 29 February 2nd Shift Questions : SSC GD 2nd Shift Paper 2024

प्रश्न. RAW के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?
उत्तर- IPS Ravi Sinha

प्रश्न. अपर्णा पोपट का संबंध किससे है?
उत्तर- अपर्णा पोपट पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह 1997 और 2006 के बीच सभी सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने के साथ नौ बार भारत की राष्ट्रीय चैंपियन रही थीं।

प्रश्न. 2011 जनगणना के अनुसार भारत में ईसाई जनसंख्या कितनी प्रतिशत है?
उत्तर- जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक देश में ईसाइयों की आबादी 2.78 करोड़ है। जो देश की कुल आबादी का 2.3% है। ईसाइयों की जनसंख्या वृद्धि दर 15.5% रही, जबकि सिखों की 8.4%, बौद्धों की 6.1% और जैनियों की 5.4% है। देश में ईसाई की जनसंख्या हिंदू और मुस्लिम के बाद सबसे अधिक है।

प्रश्न.2011 जनगणना के अनुसार भारत में शहरी जनसंख्या कितनी प्रतिशत है?
उत्तर- आधिकारिक जनगणना के आँकड़े इसका विस्तार केवल 31.2%

प्रश्न. कल्याणी अम्मा का संबंध किससे है?
उत्तर- दक्षिण भारत में केरल की एक अग्रणी मोहिनीअट्टम नर्तकी कल्याणी हैं। उन्होंने मोहिनीअट्टम को लुप्त अवस्था से वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह राज्य के मलप्पुरम जिले के थिरुनावाया की रहने वाली हैं। वह केंद्र संगीत नाटक अकादमी और केरल संगीत नाटक अकादमी से सम्मान प्राप्त करने वाली हैं।

प्रश्न. वैशाखी पर्व किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर- वैसाखी परंपरागत रूप से सिख नव वर्ष रहा है। खालसा सम्बत के अनुसार, खालसा कैलेंडर का निर्माण खलसा -1 वैसाख 1756 विक्रमी (30 मार्च 16 99) के दिन से शुरू होता है। यह पूरे पंजाब  और हरियाणा क्षेत्र में मनाया जाता है।

प्रश्न. यक्षगान का संबंध किस राज्य से है?
उत्तर- यक्षगान कर्णाटक प्रदेश की एक संप्रदायिक नाटक और नृत्य शैली है।

प्रश्न. पहली पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या थी?
उत्तर- सही उत्तर 1951 – 1956 है। पहली पंचवर्षीय योजना 1951 से 1956 की अवधि के लिए थी। लक्ष्य वृद्धि 2.1% थी और वास्तविक वृद्धि 3.6% थी।

प्रश्न. CO का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर- शुष्क बर्फ

प्रश्न. 2022 फीफा वर्ल्ड कप कहाँ आयोजित हुआ था?
उत्तर- क़तर देश

प्रश्न. खिलाफत आंदोलन से संबन्धित व्यक्ति?
उत्तर-  शौकत अली और मुहम्मद अली

प्रश्न. 2022 में टी20 विश्वकप की मेजबानी किस देश ने की थी?
उत्तर-  ऑस्ट्रेलिया 2022

प्रश्न. राज्यपाल किस अनुच्छेद के तहत विधान मण्डल को संबोधित करता है?
उत्तर- अनुच्छेद-174: इसके अनुसार राज्यपाल समय-समय पर राज्य विधानमंडल के सदन या प्रत्येक सदन को ऐसे समय और स्थान पर, जो कि वह ठीक समझे, अधिवेशन के लिये आहूत करेगा। यह प्रावधान राज्यपाल को यह सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी भी देता है कि सदन को प्रत्येक छह माह में कम-से-कम एक बार अवश्य आहूत किया जाए।

प्रश्न. मौलिक अधिकार किस भाग में है?
उत्तर-  मौलिक अधिकार भारत के संविधान के भाग 3 (अनुच्छेद 12 से 35) वर्णित भारतीय नागरिकों को प्रदान किए गए वे अधिकार हैं जो सामान्य स्थिति में सरकार द्वारा सीमित नहीं किए जा सकते हैं और जिनकी सुरक्षा का प्रहरी सर्वोच्च न्यायालय हैं।

प्रश्न. वर्ष 2023 में जनार्दन प्रसाद किसके महानिदेशक बने है?
उत्तर- जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के नए महानिदेशक चुने गए

प्रश्न. वंगला का प्रसिद्ध लोक नृत्य कौन सा है?
उत्तर- मेघालय

SSC GD 2024: 29 February 3rd Shift Questions : SSC GD 3rd Shift Paper 2024

प्रश्न. बिहु किस राज्य का लोक नृत्य है?
उत्तर- अप्रैल माह में मनाये जाने वाले सालाना बिहु जलसे में यह नृत्य प्रस्तुत किया जाता है और असम का यह सबसे प्रचलित लोक नृत्य है। हर्ष और उल्लास का प्रतीक यह नृत्य पूरी तरह से पारंपरिक वेशभूषा में किया जाता है, जिसमें स्त्री और पुरुष समान रूप से हिस्सा लेते हैं।

प्रश्न. केलुचरण महापात्र किस नृत्य शैली से संबन्धित है?
उत्तर- गुरु केलुचरण महापात्र (1926-2004) ने ओड़िसी का पुनर्विस्तार किया। ओड़िसी ओड़िसा प्रान्त की एक शास्त्रीय नृत्य शैली है। केलुचरण मोहपात्रा को सन 1977 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न.सुल्तान अजलान कप कहाँ आयोजित किया जाता है?
उत्तर- मलेशिया

  • सुल्तान अजलान शाह कप मलेशिया में आयोजित एक वार्षिक आमंत्रण अंतरराष्ट्रीय पुरुष फील्ड हॉकी टूर्नामेंट है।
  • इसकी शुरुआत 1983 में द्विवार्षिक प्रतियोगिता के रूप में हुई थी।

प्रश्न. बिस्मिलाह खां किस वाद्ययंत्र से संबन्धित है?
उत्तर- शहनाई

प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की महिला साक्षारता दर कितनी है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के परिणाम बताते हैं कि देश में साक्षरता में वृद्धि हुई है। देश में साक्षरता दर पुरुषों के लिए 74.04 फीसदी, 82.14 और महिलाओं के लिए 65.46 है।

प्रश्न.   ड्रिबल किस खेल से संबन्धित है?
उत्तर- बास्केटबॉल में ‘ड्रिबल‘ शब्द का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न. आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम) कब आया था?
उत्तर-  1878

  • लॉर्ड लिटन ने 1878 में भारतीय शस्त्र अधिनियम पारित किया जिसके अनुसार भारतीयों के लिए बिना लाइसेंस के हथियार रखना एक आपराधिक अपराध था।
  • यह अधिनियम अंग्रेजों पर लागू नहीं हुआ।

प्रश्न. 2023 में दिल्ली के गांधीदर्शन में महात्मा गांधी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किसके द्वारा किया गया?
उत्तर- भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 4 सितंबर, 2023 को गांधी दर्शन, नई दिल्ली में महात्मा गांधी की 12 फुट ऊंची ध्यान मुद्रा में बैठी प्रतिमा का अनावरण किया और ‘गांधी वाटिका’ का उद्घाटन किया।

प्रश्न. अखम लक्ष्मी देवी किस नृत्य शैली से संबन्धित है?
उत्तर- मणिपुरी

  • इंफाल, मणिपुर में 1 मई 1952 को जन्मी श्रीमती अखाम लक्ष्मी देवी ने अमुबी सिंह तोम्बा सिंह और ठ. बाबू सिंह के मार्गदर्शन में मणिपुरी नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया। बाद में आपने जवाहरलाल नेहरू मणिपुर नृत्य एकेडमी, इंफाल से इस कला में विशेषज्ञता प्राप्त की।

प्रश्न. आवर्त सारणी में कितने वर्ग होते है?
उत्तर- आवर्त सारणी में 18 वर्ग और 7 आवर्त हैं। एक आवर्त सारणी उनके परमाणु संख्या और रासायनिक गुणों के आधार पर तत्वों की एक व्यवस्था है। यह 18 वर्गों में विभाजित है और 7 आवर्त क्रमशः लंबवत और क्षैतिज रूप से चल रहा है। आवर्त सारणी में धातु, अधातु और उपधातु का असतत संयोजन होता है।

प्रश्न.  विद्युत तीव्रता की विमा क्या होती है?
उत्तर- विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का विमीय सूत्र [MLT⁻³A⁻¹] है तथा C.G.S. मात्रक डायन/स्थैत कूलाम है।

प्रश्न. अमृत दीवान कप किस खेल  से संबन्धित है?
उत्तर- बैडमिंटन

प्रश्न. हैंडबॉल खेल कितने समय का होता है?
उत्तर- अवधि: 1×10 अथवा 2×10 मिनट।

प्रश्न. संसद के पास कितने विधायी सदन है?
उत्तर- संसद भारत का सर्वोच्‍च विधायी निकाय है। भारतीय संसद में राष्‍ट्रपति तथा दो सदन – राज्‍य सभा (राज्‍यों की परिषद) एवं लोकसभा (लोगों का सदन) होते हैं।

प्रश्न. किस मंत्रालय ने गांधी शांति पुरस्कार दिया है?
उत्तर- गीता प्रेस गोरखपुर को इस बार वर्ष 2021 के गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है।  संस्कृति मंत्रालय ने इस चयन को लेकर घोषणा की है।  गीता प्रेस को चुने जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

प्रश्न. मोढेरा नृत्य महोत्सव किस राज्य का है?
उत्तर- मोढेरा भारत के गुजरात राज्य के महेसाणा ज़िले में स्थित एक गाँव है। तीन दिवसीय मोढेरा नृत्य उत्सव हर साल जनवरी के तीसरे सप्ताह के दौरान उत्तरायण उत्सव के समापन के बाद आयोजित किया जाता है।

SSC GD 2024: 29 February 4th Shift Questions : SSC GD 4th Shift Paper 2024

प्रश्न. दसवी पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल क्या था?
उत्तर- दसवीं पंचवर्षीय योजना 2002 से 2007 तक अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व मे थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अगले 10 वर्षो मे प्रतिव्यक्ति आय को दोगुना करना है। इसका उद्देश्य 2012 तक गरीबी अनुपात को 15% तक कम करना भी है। इसके विकास का लक्ष्य 8.0% था लेकिन इसने केवल 7.6% ही हासिल किया।

प्रश्न. सुल्तान जौहर कप 2023 किसने जीता है?
उत्तर- भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने 11वें सुल्तान जौहर कप में जीता कांस्य पदक भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने 4 नवंबर 2023 को 11वें सुल्तान जौहर कप में तीसरे-चौथे स्थान के कड़े मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में पाकिस्तान 3-3 (6-5 एसओ) से हराकर कांस्य पदक जीता।

प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालपुर गावँ में एनीमिया उन्मूलन अभियान शुरू किया है यह किस राज्य में है?
उत्तर- मध्य प्रदेश के शहडोल

प्रश्न. हैंडबाल में कितने खिलाड़ी होते है?
उत्तर- डबॉल एक टीम खेल है जिसमें सात खिलाड़ियों की दो टीमें आपस में खेलती हैं।

प्रश्न.  राष्ट्रमण्डल खेल 2022 का आयोजन कहाँ हुआ था?
उत्तर- बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक शुभंकर पेरी, एक बहुरंगी बैल है।

प्रश्न. भारत में 1881 की जनगणना किसने करवाया था?
उत्तर-  पहली तुल्यकालिक जनगणना 17 फरवरी, 1881 को ब्रिटिश शासन के तहत डब्ल्यू.सी. प्लौडेन (भारत के जनगणना आयुक्त) द्वारा करवाई गई।

प्रश्न. पंडित रविशंकर और अनुष्का शंकर किससे संबन्धित है?
उत्तर- अनुष्का शंकर एक ब्रिटिश भारतीय सितार वादक और संगीतकार है। वह रविशंकर की बेटी और नोरा जोन्स की सौतेली बहन है। नोरा जोन्स ने आज तक अपने करियर में 9 ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं।

SSC GD Exam Analysis 2024
28 February All Shift Click Here
27 February All Shift Click Here
26 February All Shift Click Here
24 February All Shift Click Here
23 February All Shift Click Here
22 February All Shift Click Here
21 February All Shift Click Here
20 February All Shift Click Here