SSC GD Constable 2022 : Previous Year Math Practice Set- 12 [12 Jan, 4th Shift]

Here we are providing previous year questions of Math section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 4th shift of 12th January.

1. जब 7, 9, 11 और 15 प्रत्येक में से समान संख्या घटा दी जाती है, तो परिणामी संख्याएँ समानुपात में
होती हैं। घटाई गई संख्या _____ है।

2. तीन उम्मीदवारों A, B और C के बीच एक चुनाव में पंजीकृत मतदाताओं में से 80% ने मतदान किया और सभी मत वैध थे। उम्मीदवार B को A से 50% कम मत मिले, और B एवं C द्वारा हासिल किए गए मतों की संख्या के बीच का अंतर 10000 था। यदि B को C से 10% अधिक मत मिले, तो मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या ________है।

3. 550 m और 650 m की लंबाई वाली दो ट्रेनें क्रमशः 68 km/h और 40 km/h की चाल से विपरीत
दिशाओं में एक-दूसरे के समानांतर चल रही हैं। कितने समय में (सेकंड में) वे एक-दूसरे को पार करेंगी?

4. एक व्यक्ति ने दो वस्तुओं को एक ही मूल्य पर खरीदा और एक को 10% के लाभ पर और दूसरी को 5% की हानि पर बेच दिया। यदि दो विक्रय मूल्यों के बीच का अंतर ₹60 है, तो दोनों वस्तुओं के क्रय मूल्य का योग क्या है?

5. दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में, एक उम्मीदवार को कुल वैध मतों के 48% मत मिले। 18% मत
अवैध थे। यदि कुल मतों की संख्या 17500 थी, तो दूसरे उम्मीदवार को मिले वैध मतों की संख्या कितनी थी?

6. A, B और C एक कार्य को क्रमश: 8, 4 और 16 दिनों में कर सकते हैं। यदि A को हर दूसरे दिन B और C दोनों से सहायता मिलती है, तो A को सम्पूर्ण कार्य को पूरा करने में कितने दिन लगेंगे?

7. लारा ने एक बैंक में Rs.8,000 की राशि जमा की, जिस पर उसे छमाही रूप से चक्रवृद्धि किया जाने वाला 10% वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्‍याज मिलता है। वह 18 महीने के बाद कितनी राशि प्राप्त करेगी?

8. एक त्रिभुज की दो भुजाएँ बराबर हैं, और तीसरी भुजा इनमें से किसी भी भुजा की 1.5 गुनी है। यदि त्रिभुज का परिमाप 14 इकाई है, तो त्रिभुज का क्षेत्रफल ________ वर्ग इकाई होगा।

9. एक ट्रेन, बिना रुके एक निश्चित दूरी को 75 km/h की औसत चाल से तय करती है, और जब वह रुकती है तो समान दूरी को 65 km/h की औसत चाल से तय करती है। वह ट्रेन प्रति घंटा कितने मिनट रुकती है?

10. सोहन और रोहन मिलकर एक कार्य को 18 दिनों में कर सकते हैं। यदि सोहन अकेला उसी कार्य को 27 दिनों में कर सकता है, तो रोहन अकेले उसी कार्य को पूरा करने में कितने दिन लेगा?

11. एक विक्रेता Rs.10 में 15 वस्तुएँ खरीदता है और Rs.15 में 10 वस्तुएँ बेचता है। विक्रेता द्वारा अर्जित
प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।

12. प्रथम चार विषम अभाज्य संख्याओं का औसत कितना होगा ?

13. यदि 15 cm व्यास के एक ठोस गोले से 125 एक समान छोटे गोले बनाए जाते हैं, तो प्रत्येक छोटे गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या होगा?

14. दो वर्षों के लिए 10% वार्षिक की चक्रवृद्धि ब्याज दर पर ₹1,50,000 का ऋण लिया गया है, ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि किया जाता है। इसका भुगतान समान वार्षिक किस्‍तों में किया जाना है; और किस्‍त का भुगतान प्रत्येक वर्ष के अंत में ंकिया जाना है। समान वार्षिक किस्‍त का मान ज्ञात करें। (दशमलव के बाद दो स्थानों तक पूर्णांकित) 

15. निम्नलिखित में से कौन सी संख्या 16 से विभाज्य नहीं है।

16. यदि A : B = 5 : 8 और B : C = 4 : 7 है, तो A : B : C का मान ज्ञात कीजिए।

17. एक ट्रेन पहले 10 मिनट में 90 km/h की चाल से चलती है और अगले 25 मिनट में 60 km/h की चाल से चलती है और अंतिम 4 मिनट में 15 km/h की चाल से चलती है। ट्रेन की औसत चाल क्या है?

18. एक व्यापारी को किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 20% की छूट देने के बाद 12% का लाभ होता है। यदि कोई छूट न देकर वह वस्तु अंकित मूल्य पर ही बेची जाए तो उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

19. X एक वस्तु पर 12 प्रतिशत और 8 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट दे रहा था जबकि Y समान वस्तुपर 20 प्रतिशत की फ़्लैट छूट दे रहा था। X और Y द्वारा दी गई कुल छूट के बीच का अंतर कितना है?

20. निम्नलिखित व्यंजक का मान ज्ञात करें।