SSC GD Constable 2022 : Previous Year Math Practice Set- 24 [17 Jan, 4th Shift]

Here we are providing previous year questions of Math section of SSC GD Constable Exam 2022. These these were asked in 4th shift of 17th January.

1. का मान क्या होगा?

2. एक वृत्‍ताकार ट्रैक के परितः एक दौड़ में एक एथलीट पहले राउंड में 10 m/sec की चाल से, दूसरे राउंड में 20 m/sec की चाल से और तीसरे राउंड में 30 m/sec की चाल से दौड़ता है। दौड़ में उसकी औसत चाल (m/sec में) ज्ञात करें। (दो दशमलव स्थान तक सही)

3. एक एसी का अंकित मूल्य 36800 रुपए हैं। दुकानदार इस पर 11 प्रतिशत की ऑफ सीजन छूट प्रदान करता है। एसी का विक्रय मूल्य है:

4. अर्ध-वार्षिक रूप से  देय 2% वार्षिक नॉमिनल रेट के अनुरूप प्रभावी वार्षिक ब्‍याज दर______ है।

5. एक कार्य को रिया 12 दिनों में, रीता 18 दिनों में और गीता 24 दिनों में पूरा कर सकती है। रीता और
गीता ने 6 दिनों तक एक साथ मिलकर कार्य किया और फिर गीता की जगह रिया ने लेली। कार्य को
कुल मिलाकर कितने दिनों में पूरा किया गया? 

6. 6 cm भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुज के कोनों को काटकर एक सम-षट्भुज बनाया जाता है। इस समषट्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात करें। 

7. रमेश ने कुछ पैसे उधार लिए और पहले वर्ष के अंत में Rs.4,565 और दूसरे वर्ष के अंत में Rs 6,534 के भुगतान द्वारा इसे चुकता करने के लिए सहमत हो गया। यदि चक्रवृद्धि ब्याज की दर 10% वार्षिक है, तो रमेश द्वारा उधार ली गई राशि ज्ञात कीजिए। 

8. 40 वस्तुओं का विक्रय मूल्य 60 वस्तुओं के क्रय मूल्य के बराबर है। लाभ प्रतिशत ज्ञात करें।

9. A, B और C एक कार्य को क्रमश: 42, 56 और 63 दिनों में कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ काम शुरू किया लेकिन A ने काम पूरा होने से 10 दिन पहले छोड़ दिया जबकि B ने काम पूरा होने से 12 दिन पहले छोड़ दिया। कुल कार्य को पूरा करने में लगने वाले दिनों की संख्या (लगभग) ज्ञात करें। 

10. तीन धावक अमन, रमेश और नरेश एक दौड़ लगाते हैं, जिसमें अमन रमेश से 48 मीटर आगे रहकर
और नरेश से 68 मीटर आगे रहकर दौड़ पूरी करता है। इसी लंबाई की एक अन्य दौड़ में, रमेश, नरेश से 25 मीटर आगे रहकर दौड़ पूरी करता है। प्रत्येक धावक पूरी दूरी को स्थिर चाल से तय करता है। दौड़ की लंबाई ज्ञात करें। 

11. यदि (x - y) का 85% = (x + y) का 25% है, तो y, x का कितना प्रतिशत है? 

12. एक व्यक्ति एक पैकेट को, वास्तविक माप से 10% कम वजन का उपयोग करके क्रय मूल्य पर बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?

13. किसी संख्या को 42 से भाग देने पर हमें भागफल के रूप में 120 और शेषफल के रूप में 0 प्राप्त होता है। उसी संख्या को 41 से भाग देने पर शेषफल क्या होगा?

14. पंकज एक कुर्सी की बिक्री पर पहले Rs.250 की नकद छूट और फिर 8% और 5% की दो क्रमिक छूट देता है। यदि कुर्सी का अंकित मूल्य Rs.4,250 है, तो दी गई छूट योजना के बाद ग्राहक के लिए कुर्सी का अंतिम मूल्य क्या है?

15. 2000 मीटर की परिधि वाले एक वृत्ताकार स्टेडियम के परित: 8000 मीटर की एक दौड़ में, सबसे तेज़ धावक रोहन और सबसे धीमा धावक सोहम, एक ही बिंदु से दौड़ना शुरू करते है और दौड़ शुरू होने के बाद 10 वें मिनट के अंत में आरंभिक बिंदु पर एक साथ पहली बार पहुंचते हैं। यदि रोहन, सोहम की दुगुनी चाल से दौड़ता है, तो रोहन को दौड़ समाप्त करने में कितना समय लगेगा?

16. एक नया घन बनाने के लिए 5 cm, 4 cm और 3 cm भुजा वाले तीन घनों को पिघलाया जाता है। उस नए घन के विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।

17. A और B की आयु का अनुपात क्रमशः 5 : 8 है। 8 वर्ष बाद, उनकी आयुका अनुपात 3 : 4 होगा। उनकी वर्तमान आयुका योग क्या है?

18. प्रथम 16 प्राकृत संख्याओं का औसत क्‍या है?

19. एक चुनाव में, एक प्रत्याशी जिसने 70% मत पाए, 500 मतों के बहुमत से चुन लिया गया है। मतों की
कुल संख्या क्या है? 

20. एक 21 सेंटीमीटर त्रिज्या वाले वृत्त में से एक वृत्तखंड काटा जाता है। वृत्तखंड का कोम 40 डिग्री है। वृत्तखंड का क्षेत्रफल (वर्ग सेमी) ज्ञात कीजिए?