SSC GD 2024 Exam Analysis : 1 March All Shift Questions : 1 मार्च को एसएससी जीडी परीक्षा में पूछे गये सभी प्रश्न

SSC GD 2024 1 March All Shift Questions : एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 शुरु हो चुकी है। यहाँ पर हम आपके लिए 1 मार्च के सभी शिफ्ट के एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के प्रश्न लेकर आये हैं। यहाँ पर आपको SSC GD Exam Analysis 2024 को उपलब्ध करवाया गया है। अगर आपकी भी परिक्षा (ssc gd 1 March 2024 question paper) आने वाले दिनों में है तो इन प्रश्नों को जरुर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।(SSC GD Exam 1 March 2024 All Shift Questions with Answer)

SSC GD 2024 : 1 March All Shift Questions

एसएससी जीडी 2024 की परिक्षा शुरु हो चुकी है। पेपर चार शिफ्ट में होने है नीचे हमने आपको टेबल के माध्यम से सभी शिफ्ट की टाइमिंग बताई है। इस लेख में आपको प्रत्येक शिफ्ट में आए हुए प्रश्न जोकि विध्यार्थियों के माध्यम से बताए गए होंगे आप तक लेकर आएंगे जिससे आपको अपनी परीक्षा में मदत जरूर मिलेगी। शिफ्ट पूरा होने के बाद जल्द से जल्द अपडेट किया जाएगा।

SSC GD Constable All Shift Timing
Shift I 9:00 am – 10:00 am
Shift II 11:45 am – 12.45 pm
Shift III 2:30 pm – 3:30 pm
Shift IV 5.15 pm – 6.15 pm

SSC GD 2024: 1 March 1st Shift Questions : SSC GD 1st Shift Paper 2024

प्रश्न. होर्न्बिल त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर- हॉर्नबिल फेस्टिवल पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड में हर साल 1 से 10 दिसंबर तक मनाया जाता है। इसे ‘त्योहारों का त्योहार’ भी कहा जाता है। अंतर-जनजातीय संपर्क को प्रोत्साहित करने और नागालैंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए, नागालैंड सरकार हर साल दिसंबर के पहले सप्ताह में हॉर्नबिल महोत्सव का आयोजन करती है।

प्रश्न. कथक का अर्थ क्या है?
उत्तर- कथक शब्द का अर्थ कथा को नृत्य रूप से कथन करना है

प्रश्न. वेग का एसआई यूनिट क्या है?
उत्तर- किसी निश्चित समय अंतराल में किसी वस्तु के विस्थापन की दर को उसका वेग कहते हैं । वेग का एसआई मात्राक मीटर/सैकेण्ड होता है

प्रश्न. समवर्ती सूची किस अनुसूची में है?
उत्तर- समवर्ती सूची अथवा तीसरी-सूची(सातवीं अनुसूची) भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची में दिये गये 52 विषय (हालांकि अन्तिम विषय को 47वाँ स्थान दिया गया है) की सूची है। इसमें राज्य सरकार और केन्द्र सरकार दोनों के साझा अधिकारों को वर्णित किया गया है।

प्रश्न. चन्द्रगुप्त मौर्य का पुत्र कौन था?
उत्तर- बिन्दुसार (राज. 297–273 ई. पू) मौर्य राजवंश के राजा थे, जो चन्द्रगुप्त मौर्य के पुत्र थे।

प्रश्न. 1990 में कौन सी पंचवर्षीय योजना चल रही थी?
उत्तर- सातवीं योजना (1985-1990)सातवीं पंचवर्षीय योजना के मुख्य उद्देश्य “सामाजिक न्याय” के माध्यम से आर्थिक उत्पादकता बढ़ाने, खाद्यान्न उत्पादन और रोजगार पैदा करने के क्षेत्रों में विकास स्थापित करना था।

प्रश्न. पाकिस्तान का राष्ट्रिय खेल क्या है?
उत्तर- पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।

प्रश्न. प्रथम एशियाई खेल कहाँ हुए थे?
उत्तर- साल 1951 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। साल 1951 के एशियाई खेल के सभी इवेंट मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित किए गए थे, जिसे नेशनल स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न. तोता राम शर्मा और शिव कुमार शर्मा किससे संबन्धित है?
उत्तर- तोता राम शर्मा पखावज और शिव कुमार शर्मासंतूरवादक थे।

प्रश्न. बास्केट बाल में कितने खिलाड़ी होते है?
उत्तर- बास्केटबॉल एक टीम खेल है, जिसमें 5 सक्रिय खिलाड़ी वाली दो टीमें होती हैं, जो एक दूसरे के खिलाफ़ एक 10 फुट (3.048 मीटर) ऊंचे घेरे (गोल) में, संगठित नियमों के तहत एक गेंद डाल कर अंक अर्जित करने की कोशिश करती हैं।

प्रश्न.खुदाई खिदमत गर के संस्थापक कौन थे?
उत्तर- 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक सभा में शामिल होने के बाद ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान ने ख़ुदाई ख़िदमतगार की स्थापना की और पख़्तूनों के बीच लाल कुर्ती आंदोलन का आह्वान किया। विद्रोह के आरोप में उनकी पहली गिरफ्तारी 3 वर्ष के लिए हुई थी।

प्रश्न. वैभव मोबाइल एप किसने लॉंच किया है?
उत्तर-

प्रश्न. 2011 जनगणना के अनुसार सबसे ज्यादा साक्षारता वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर- केरल ने 93.91% साक्षरता दर के साथ शीर्ष पर रहकर अपना स्थान बरकरार रखा है। केरल के बाद लक्षद्वीप (92.28 प्रतिशत) और मिजोरम (91.58 प्रतिशत) हैं। 63.82% साक्षरता दर के साथ बिहार देश में सबसे आखिरी पायदान पर है। बिहार से पहले अरुणाचल प्रदेश (66.95%) और राजस्थान (67.06%) है।

प्रश्न.गीता महालिक का संबंध किससे है?
उत्तर- गीता महालिक (जन्म 1948) भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना है, जो कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य के रूप ओडिसी की बेहतरीन प्रतिपादकों में से एक है। यह आठ भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूपों में सबसे पुराना है। गीता महालिक को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

प्रश्न. संविधान के भाग 4 से संबन्धित एक प्रश्न
उत्तर-

SSC GD 2024: 1 March 2nd Shift Questions : SSC GD 2nd Shift Paper 2024

Update Soon

SSC GD 2024: 1 March 3rd Shift Questions : SSC GD 3rd Shift Paper 2024

Update Soon

SSC GD 2024: 1 March 4th Shift Questions : SSC GD 4th Shift Paper 2024

Update Soon

SSC GD Exam Analysis 2024
29 February All Shift Click Here
28 February All Shift Click Here
27 February All Shift Click Here
26 February All Shift Click Here
24 February All Shift Click Here
23 February All Shift Click Here
22 February All Shift Click Here
21 February All Shift Click Here
20 February All Shift Click Here